BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

मथुरा जंक्शन स्टेशन से पांच माह के बच्चे का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज

मथुरा जंक्शन स्टेशन से पांच माह के बच्चे का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज

मथुरा जंक्शन स्टेशन से पांच माह के बच्चे का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
Bhasha
Published: 10 Sept 2026 | 1:02 amModified: 10 Sept 2026 | 1:02 am

मथुरा (उप्र), नौ सितंबर (भाषा) श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उन्नाव से परिवार सहित श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने आए देवशंकर मिश्र का पांच माह का बच्चा दंपति बनकर आए युवक-युवती सोते समय उठा ले गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उस समय देवशंकर मिश्र परिवार सहित रेलवे स्टेशन के बार पेड़ के नीचे सोए हुए थे और उनकी पत्नी बच्चे को लेकर वहीं बैठी थीं। लेकिन जैसे ही वह कुछ देर के लिए वहां से हटीं, वैसे ही खुद को पति-पत्नी बता रहे युवक-युवती उनका पांच माह का बच्चा उठा ले गए।

चूंकि घटनास्थल राजमार्ग थाना अंतर्गत आता है इसलिए वहां मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई है। वैसे, रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में कथित दंपति बच्चे को ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

राजमार्ग थाना प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि यह घटना मंगलवार तड़के की है। परंतु, पीड़ित परिवार कल देर रात उनके पास पहुंचा और घटना की जानकारी दी। तब देर रात यह मामला दर्ज किया गया।

राजमार्ग थाना पुलिस ने अज्ञात दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बच्चे की तलाश की जा रही है। पुलिस की कई टीम आरोपियों और बच्चे की तलाश में जुटी है।

भाषा सं जफर सुरभि

सुरभि

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: मथुरा जंक्शन स्टेशन से पांच माह के बच्चे का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज

शहर की खबरें
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm
सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

30 Sept 2026 | 9:51 pm
लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

30 Sept 2026 | 9:44 pm
वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

30 Sept 2026 | 8:30 pm