Premi-Premika Love Story : गूगल मैप के जरिए प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी.. आधी रात को घुस गया मां के कमरे में, हड़कंप मचते ही हो गया बुरा हाल, जानें पूरा माजरा
Premi-Premika Love Story : गूगल मैप के जरिए प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी.. आधी रात को घुस गया मां के कमरे में, हड़कंप मचते ही हो गया बुरा हाल, जानें …

Premi-Premika Love Story
मऊ। Premi-Premika Love Story : लोगा प्यार की खातिर कुछ भी कर सकते हैं ये तो सुना ही थी आज जान भी लिया। प्यार अगर सच्चा हो तो प्रेमी किसी भी हद तक जा सकता है। यूपी के मऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक गांव में प्रेमी गूगल मैप के जरिए प्रेमिका के घर पहुंचा। वह घर तो पहुंच गया लेकिन अंदर जाते ही प्रेमिका के कमरे की जगह उसकी मां के कमरे में जा पहुंचा। जिसके बाद प्रेमिका की मां ने शोर मचा दिया और प्रेमी डर के चक्कर में घर की दूसरी मंजिल से कूद गया। जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई।
मामले की जानकरी आसपास के लोगों को लगते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद डायल 112 की टीम ने घायल युवक को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला चिकि त्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहां से युवक के परिवार वाले उसे लेकर अपने जनपद चले गए हैं।
ये है पूरा मामला
प्रेमी बलिया से मऊ आकर अलसुबह 3 बजे अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आ गया था। घर की दूसरी मंजिल पर चढ़ गया। लेकिन वह अपनी प्रेमिका के कमरे में न जाकर उसकी मां के रूम में घुस गया। जब प्रेमिका की मां ने इस अपरिचित युवक को अपने कमरे में घुसा देखा तो वह घबरा गई। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद घर में भी हड़कंप मच गया और शोर सुनकर अगल-बगल के पड़ोसी भी मौके पर आ गए। उन सभी लोगों ने उस युवक को पकड़ पीटना शुरू कर दिया। मार पिटाई से बचने के लिए प्रेमी दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया। नीचे गिरने के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई।
गूगल लोकेशन ने दिया धोखा
इसके बाद गांव वालों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी। इसके बाद UP पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में दाखिल करवाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक गूगल लोकेशन के माध्यम से मध्य रात्रि के बाद प्रेमिका के घर पर पहुंचा था। गलती से वह अपनी प्रेमिका के कमरे में न जाकर उसकी मां के रूम में चला गया। गूगल लोकेशन की वजह से वह धोखा खा गया। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने भी कोई शिकायत नहीं दी है। थाना अध्यक्ष चिरैयाकोट का कहना है कि इस मामले में अगर कोई शिकायत आई तो कार्रवाई की जाएगी।
कहानी बस इतनी सी है कि यह युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गूगल लोकेशन के जरिए पहुंचा था. प्रेमिका के घर तक तो यह पहुंच गया लेकिन गलती से यह आधी रात को प्रेमिका के मां के कमरे में चला गया. मां ने अनजान युवक को देखकर शोर मचाया, जिससे घबराकर युवक ने छत से छलांग लगा दी.,नीचे गिरने के बाद… pic.twitter.com/OLl9Xdjfn8
— Priya singh (@priyarajputlive) October 20, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: The lover reached to meet his girlfriend through Google Maps.. entered his mother's room at midnight
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pm