BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उत्तर प्रदेश: शैक्षणिक समिति पर कब्जे के प्रयास के लिए एमएलसी समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

उत्तर प्रदेश: शैक्षणिक समिति पर कब्जे के प्रयास के लिए एमएलसी समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

उत्तर प्रदेश: शैक्षणिक समिति पर कब्जे के प्रयास के लिए एमएलसी समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
Bhasha
Published: 18 Sept 2026 | 10:06 pmModified: 18 Sept 2026 | 10:06 pm

मऊ (उत्तर प्रदेश), 18 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश विधान परिषद के एक सदस्य (एमएलसी) और दो अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके एक शैक्षणिक संस्थान पर कब्जा करने की कोशिश करने और लाखों रुपये के गबन के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मामले में रायबरेली से शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी को नामजद किया गया है।

'शिक्षक एमएलसी' शिक्षकों (मतदाताओं की एक विशेष श्रेणी) द्वारा उत्तर प्रदेश के उच्च सदन विधान परिषद के लिए चुना गया सदस्य होता है।

पुलिस ने बताया कि रायक्वारेडीह स्थित शैक्षणिक संस्थानों के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह की शिकायत पर मऊ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश के बाद बुधवार को सराय लखंसी पुलिस ने द्विवेदी, मृदुला मिश्रा और मोहम्मद जावेद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

शिकायत के अनुसार, 22 सितंबर 2011 को रायक्वारेडीह में मौलाना अबुल कलाम आजाद एजुकेशन सोसाइटी का पंजीकरण हुआ था। अजीत के छोटे भाई अमित कुमार सिंह शुरुआत में इसके अध्यक्ष थे, जबकि मोहम्मद जावेद प्रबंधक थे।

15 अप्रैल 2021 को अमित की मृत्यु के बाद, अजीत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया, जिसके बाद नौ नए सदस्यों को सोसाइटी में शामिल किया गया।

शिकायत में कहा गया है कि जावेद ने बाद में प्रबंधक पद से इस्तीफा दे दिया और गुलाम नबी को इस पद का प्रभार दिया गया।

अजीत ने आरोप लगाया कि दिवंगत अमित कुमार सिंह की पत्नी मृदुला मिश्रा ने कथित तौर पर द्विवेदी के राजनीतिक प्रभाव में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करके खुद को सोसाइटी का अध्यक्ष घोषित कराने की कोशिश की।

भाषा सं जफर जोहेब

जोहेब

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उत्तर प्रदेश: शैक्षणिक समिति पर कब्जे के प्रयास के लिए एमएलसी समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

People also search for:UP Legislative Council Case
शहर की खबरें
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm