उप्र : अवैध संबंधों के शक के बीच सात माह के बेटे की हत्या का आरोप, मां गिरफ्तार
उप्र : अवैध संबंधों के शक के बीच सात माह के बेटे की हत्या का आरोप, मां गिरफ्तार
मेरठ (उप्र), नौ जून (भाषा) जिले के मुंडाली थाना क्षेत्र में सात माह के एक बच्चे की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसकी मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में महिला ने अपने बेटे की हत्या करने की बात स्वीकार की है।
पुलिस ने बताया कि मुरलीपुर गांव निवासी अमित ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी मीनाक्षी के व्यवहार को लेकर दंपति के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
शिकायत के अनुसार, 30 मई को अमित की गैरमौजूदगी में उनके सात माह के बेटे रुद्रांश की मौत हो गई थी। परिवार ने उस समय बताया था कि बच्चा बीमार था और उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
बाद में शिकायतकर्ता को पत्नी के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से एक युवक से लगातार संपर्क की जानकारी मिली, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। इसी दौरान पत्नी ने कथित रूप से बच्चे की हत्या की बात स्वीकार कर ली।
आरोप है कि महिला ने घर में अकेले होने पर बच्चे का गला दबाकर उसकी हत्या की और बाद में बीमारी से मौत बताकर परिवार व ग्रामीणों को गुमराह किया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बताया कि आठ जून को मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान महिला ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने घरेलू कलह और पति का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
भाषा सं जफर मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : अवैध संबंधों के शक के बीच सात माह के बेटे की हत्या का आरोप, मां गिरफ्तार
MEERUT
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm