IBC24 Mind Summit 2025: किसानों को धान बेचने में समस्याएं हो रही है…क्या सरकार ने अधूरी तैयारी में शुरू की धान खरीदी? जानिए क्या बोले डिप्टी सीएम अरुण साव
IBC24 Mind Summit Live: धान खरीदी को लेकर प्रदेश में सामने आ रही समस्याएं और किसानों को लेकर घटित घटनाओं पर चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा …

IBC24 Mind Summit Live
- साय सरकार के दो साल पूरे
- अरुण साव ने धान खरीदी पर बात की
- कांग्रेस पर भ्रम फैलाने के आरोप
IBC24 Mind Summit Live: रायपुर: साय सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर आज मध्य भारत का सबसे बड़ा और विश्वसनीय न्यूज चैनल आईबीसी 24 छत्तीसगढ़ सरकार को ‘माइंड समिट’ के तौर पर मंच प्रदान कर रहा है। इस समिट में हम छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों से जहां उनके दो साल के अनुभव पर चर्चा कर रहे हैं, तो वहीं आने वाले तीन सालों के लिए विकास और जनकल्याण के रोडमैप को भी जानने की कोशिश कर रहे हैं।
IBC24 News Latest Hindi News: विपक्ष के नेता भी रहेंगे मौजूद
इसके साथ ही हम आज बात कर रहे हैं विपक्ष के तौर पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से भी। अलग-अलग सेशन में हम रूबरू होंगे दिग्गज मंत्रियों और विपक्ष के नेताओं से और जानेंगे कैसा रहा है छत्तीसगढ़ की साय सरकार का दो साल का कार्यकाल।
Arun Sao in IBC24 News: ‘मजबूत हाथों में छत्तीसगढ़ का नेतृत्व’ : अरुण साव
IBC24 Mind Summit Live: IBC24 के माइंड समिट के मंच पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने सरकार में संभावित बदलाव, परिवर्तन के सवाल पर अरुण साव ने बेबाकी के साथ जवाब दिया। अरुण साव ने कहा कि यह सब चर्चा की ही बातें हैं। आज छत्तीसगढ़ का नेतृत्व विष्णु देव साय के तौर पर एक मजबूत नेता कर रहे हैं। उनके अनुभव के बारे में बात करें तो उनके सियासी जीवन की शुरुआत सरपंच से हुई थी और वे आज राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं।
CG Govt 2 Years: ख़राब सड़कों पर क्या कहा Dy CM ने?
बतौर PWD मंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ में सडकों की हालत सुधारने के सवाल पर भी बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने बताया कि, पूर्ववर्ती भाजपा की सरकार में जो सड़के बनाई गई थी उनका रखरखाव तत्कालीन कांग्रेस सरकार में नहीं हो पाया था। जहां तक सड़कों के खराब होने का सवाल है तो इस साल बारिश का दौर लंबा चाला और यही वजह है कि, सड़कों में खराबी देखी गई। लेकिन आज सरकार ने इस स्थिति को पूरी तरह से सँभालने को लेकर प्रतिबद्ध है और राज्य भर में सड़कों के मरम्मत और निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के शत-प्रतिशत सड़कें पूरी तरह से दुरुस्त रहेंगी।
Arun Sao on Dhan Kharidi: 'कांग्रेस फैला रही है भ्रम' : अरुण साव
IBC24 Mind Summit Live: धान खरीदी को लेकर प्रदेश में सामने आ रही समस्याएं और किसानों को लेकर घटित घटनाओं पर चर्चा करते हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि जब से प्रदेश में धान खरीदी की शुरुआत हुई है, कांग्रेस ने भ्रम फैलाना शुरू कर दिया था। मसलन, सरकार की नियत नहीं है, वह खरीदना नहीं चाहते और दूसरे तमाम तरह के आरोप कांग्रेस ने सरकार पर लगाए हैं। लेकिन सारी बातें झूठ निकलीं। प्रदेश में निर्बाध रूप से किसानों के धान की खरीदी हो रही है। इतने बड़े पैमाने पर धान की खरीदी करने में कहीं थोड़ी समस्याएं आती हैं, लेकिन इसे दूर करने में सरकार की पूरी मशीनरी लगी है। जहां पर कहीं समस्या आ रही है, उसका त्वरित निदान भी कर रहे हैं। इतने बड़े मैकेनिज्म के साथ जब काम होता है तो कहीं मानवीय त्रुटि और भूल स्वाभाविक है, लेकिन सरकार और प्रशासन उन्हें दूर करने में पूरी मुस्तैदी से लगा हुआ है।
https://youtu.be/EY32fH4-8tU
इन्हें भी पढ़ें:-
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस समिट का उद्देश्य साय सरकार के दो साल के कार्यकाल की समीक्षा करना और अगले तीन वर्षों के लिए विकास व जनकल्याण की दिशा को जनता के सामने रखना है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Arun Sao assured farmers regarding the problems they are facing in paddy procurement.
Mind Summit
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm