Govt Teachers Transfer-Posting News: छत्तीसगढ़ में कैसे और कब होगा सरकारी शिक्षकों का ट्रांसफर और पोस्टिंग.. IBC24 के माइंड समिट में शिक्षा मंत्री ने किया खुलासा..
Govt Teachers Transfer-Posting News: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने IBC24 के मंच से कहा कि, युक्तियुक्तकरण के बाद से उनकी ट्रांसफर पुलिस और भी स्पष्ट है, साफ़ है।

Govt Teachers Transfer-Posting News
- शिक्षकविहीन स्कूलों से नहीं होगा ट्रांसफर
- आत्मनंद स्कूल बने पीएम श्री स्कूल
- शिक्षकों का वेतन अब राज्य सरकार देगी
IBC24 Mind Summit Live: रायपुर: साय सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर आज मध्य भारत का सबसे बड़ा और विश्वसनीय न्यूज चैनल आईबीसी 24 छत्तीसगढ़ सरकार को ‘माइंड समिट’ के तौर पर मंच प्रदान कर रहा है। इस समिट में हम छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों से जहां उनके दो साल के अनुभव पर चर्चा कर रहे हैं, तो वहीं आने वाले तीन सालों के लिए विकास और जनकल्याण के रोडमैप को भी जानने की कोशिश कर रहे हैं।
इसके साथ ही हम आज बात कर रहे हैं विपक्ष के तौर पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं से भी। अलग-अलग सेशन में हम रूबरू होंगे दिग्गज मंत्रियों और विपक्ष के नेताओं से और जानेंगे कैसा रहा है छत्तीसगढ़ की साय सरकार का दो साल का कार्यकाल।
माइंड समिट के मंच पर प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव भी पहुंचे और उन्होंने IBC24 से प्रदेश में स्कूलों की व्यवस्था, स्कूल शिक्षा नीति, शिक्षकों की भर्ती, नए स्कूलों की शुरुआत, संचालन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
बताया किस स्थिति में होगा शिक्षकों का तबादला
सरकारी स्कूल के टीचर्स के लिए सरकार की ट्रांसफर क्या होगी इस सवाल पर मंत्री गजेंद्र यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि, भर्ती पुलिस के अलावा स्कूलों से शिक्षकों का तबादला उसी स्थिति में होगा, जब वह स्कूल शिक्षकविहीन न हो। इस तरह यह स्पष्ट है कि, स्कूल में पर्याप्त शिक्षक होने पर ही किसी स्कूल से शिक्षक का ट्रांसफर किया जाएगा। युक्तियुक्तकरण के बाद से उनकी ट्रांसफर पुलिस और भी स्पष्ट है, साफ़ है।
आत्मनन्द की व्यवस्था पर क्या बोले शिक्षा मंत्री?
IBC24 Mind Summit Live: आत्मनंद स्कूलों के प्रबंधन को लेकर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि पिछली सरकार ने इन स्कूलों का संचालन कलेक्टरों के भरोसे किया था। इन स्कूलों में भर्तियां भी खनिज न्यास मद (DMF) की राशि से की गई थीं। गजेंद्र यादव ने कहा कि जिन स्कूलों में डीएमएफ की पर्याप्त राशि उपलब्ध थी, वहां शिक्षकों के भुगतान में कोई समस्या नहीं आई, लेकिन कई ऐसे स्कूल भी थे जहां इस फंड की कमी थी या राशि आवंटित नहीं हो पाई। ऐसे में उन स्कूलों से शिक्षकों को हटाना पड़ा।
मंत्री यादव ने बताया कि मौजूदा सरकार ने ऐसे स्कूलों को पीएम श्री स्कूलों के रूप में शामिल किया है। जहां तक भर्तियों का सवाल है, आज भी इन स्कूलों में नियुक्तियां की जा रही हैं और यह प्रक्रिया जिला स्तर पर ही संचालित की जा रही है। इन शिक्षकों के वेतन का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है।
IBC24 Mind Summit Live: उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने दौरों के दौरान इन स्कूलों का भी निरीक्षण करें और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लें। स्कूलों के प्रबंधन को मजबूत करने के लिए डीईओ, बीईओ और बीआरसी अधिकारियों की नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्हें लगातार स्कूलों का दौरा करने और व्यवस्थागत समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
https://www.youtube.com/live/evd8w_P6ppU?si=UVdjanzISMLll5hK
इन्हें भी पढ़ें:-
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Transfer and appointment policy for teachers in government schools of Chhattisgarh.
Mind Summit
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm