Mirzapur Train Accident Update: मिर्जापुर में रेल हादसे में मृतकों की पहचान आई सामने, ट्रैक पार करते समय एक्सप्रेस ने ली 6 जिंदगियां, सीएम ने जताया गहरा दुःख
Mirzapur Train Accident Update: मिर्जापुर में रेल हादसे में मृतकों की पहचान आई सामने, ट्रैक पार करते समय एक्सप्रेस ने ली 6 जिंदगियां, सीएम ने जताया गहरा दुःख

Mirzapur Train Accident Update
- मिर्जापुर में बड़ा रेल हादसा
- एक्सप्रेस की चपेट में आए 6 श्रद्धालु
- मृतकों की पहचान हुई
मिर्जापुर: Mirzapur Train Accident Update: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हो गया। हावड़ा से कालका जा रही कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद चुनार रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान (Mirzapur Train Accident Today)
मरने वालों की पहचान सामने आई है जिसमे सविता (28 वर्ष) निवासी कमरिया थाना क्षेत्र मिर्जापुर, साधना (16 वर्ष) पुत्री विजय शंकर बिंद, निवासी मिर्जापुर, शिव कुमारी (12 वर्ष) पुत्री विजय शंकर बिंद निवासी मिर्जापुर, अप्पू देवी (20 वर्ष) पुत्री श्याम प्रसाद निवासी मिर्जापुर, सुशीला देवी (60 वर्ष) निवासी महुआरी थाना क्षेत्र मिर्जापुर, कलावती देवी (50 वर्ष) निवासी बसवा थाना क्षेत्र सोनभद्र के रूप में पहचान हुई है।
मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बहुत बड़ा हादसा
ट्रेन से कटकर आधा दर्जन लोगों की मौत, कालका हावड़ा ट्रेन की चपेट आने से हुआ हादसा
गलत दिशा में उतरने से ट्रेन की चपेट में आए, घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद। pic.twitter.com/ENalzs5U0b
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) November 5, 2025
मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक (Train Accident in UP Today)
Mirzapur Train Accident Update: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर भेजने के आदेश दिए हैं। साथ ही घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश भी जारी किए हैं।
Aleast six killed at Chunar Railway Station in Mirzapur on Wednesday morning, when several pilgrims were run over by the Kalka Express while crossing the railway tracks. The victims were on their way to Varanasi to take part in Kartik Purnima festivities. pic.twitter.com/df6PZSCmw5
— Arvind Chauhan (@Arv_Ind_Chauhan) November 5, 2025
यह भी पढ़ें:-
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा! पैसेंजर और मालगाड़ी की भयंकर टक्कर, सीढ़ियों से उतारे गए डेड बॉडी, महिला आरक्षित बोगी को सबसे ज्यादा नुकसान
- बिलासपुर में भीषण ट्रेन हादसा, गैस कटर से बोगियों को काटकर निकाले जा रहे मृतकों के शव, देखें वीडियो
- 'जान की बाजी लगाने को तैयार हूं...' सीएम डॉ. मोहन को रोकने विपक्ष ने की बड़ी साजिश, हैलीपैड खोदा, सभा स्थल पहुंच मार्ग भी किया बाधित
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: हादसे में 6 श्रद्धालु मारे गए। मृतकों की पहचान सविता, साधना, शिव कुमारी, अप्पू देवी, सुशीला देवी और कलावती देवी के रूप में हुई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mirzapur Train Accident Update: Identity of the deceased in the Mirzapur train accident has been revealed
MIRZAPUR
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pm