Live Lightning Viral Video: क्या आपने देखा ‘आसमानी मौत’ का Live Video?.. बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे स्टूडेंट्स और तभी गिरी बिजली.. देखें
प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचाई जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी ऐसी घटनाओं की आशंका …
Live Lightning Viral Video
- मुरादाबाद में आकाशीय बिजली गिरने से 5 छात्र झुलसे, दो की हालत गंभीर।
- उत्तर प्रदेश-बिहार में आंधी-बिजली से कुल 81 लोगों की दर्दनाक मौत।
- बारिश में पेड़ के नीचे खड़े रहना खतरनाक, प्रशासन ने दी चेतावनी।
Live Lightning Viral Video: मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के परिसर में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पांच छात्र इसकी चपेट में आ गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आसमानी बिजली गिरने का लाइव वीडियो
जानकारी के अनुसार, बारिश से बचने के लिए छात्र एक पेड़ के नीचे खड़े थे, उसी दौरान बिजली गिरने से सभी झुलस गए। हादसे में दो छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
Live Lightning Viral Video: विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद कैंपस में दहशत का माहौल है। विशेषज्ञों ने लोगों को चेताया है कि बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़ा होना बेहद खतरनाक हो सकता है और इससे इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं।
उत्तर प्रदेश में आंधी और आकाशीय बिजली से 22 लोगों की मौत
गुरुवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी और बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कुल 22 लोगों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की राहत राशि तत्काल जारी करने के निर्देश दिए हैं।
बिहार में आंधी-बिजली से 59 लोगों की मौत
Live Lightning Viral Video: बिहार में भी मौसम की मार ने कहर बरपाया। नालंदा, पटना, भोजपुर, सिवान, गया समेत 11 जिलों में आंधी और वज्रपात से भारी नुकसान हुआ है। अकेले नालंदा जिले में 22 लोगों की जान गई है। राज्य भर में आंधी, बिजली गिरने और दीवार या पेड़ गिरने जैसी घटनाओं में कुल 59 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं और प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचाई जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी ऐसी घटनाओं की आशंका जताई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
▶️मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी कैंपस में आकाशीय बिजली गिरने की दर्दनाक घटना सामने आई है।
▶️बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े 5 छात्रों पर अचानक बिजली गिर गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है▶️हादसे में दो छात्रों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनका… pic.twitter.com/DRsE0MN8Y8
— IBC24 News (@IBC24News) April 12, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में पेड़ के नीचे खड़े 5 छात्र बिजली की चपेट में आ गए, दो की हालत गंभीर है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Live Lightning Viral Video, Five students were affected in Moradabad University
MORADABAD
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm