Morena News: अपने ही बने खून के प्यासे.. बड़े भाई ने की छोटे भाई पर फायरिंग, घटना का वीडियो आया सामने, जानें क्या है मामला
Morena News: अपने ही बने खून के प्यासे.. बड़े भाई ने की छोटे भाई पर फायरिंग, घटना का वीडियो आया सामने, जानें क्या है मामला

Morena News। Photo Credit: IBC24 File
- जमीनी विवाद पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर की फायरिंग।
- छोटे भाई की कमर में लगी गोली।
- घटना के बाद मौके से फरार हुआ आरोपी।
मुरैना। Morena News: मुरैना जिले के कैलारस थाना इलाके में जमीन के बंटवारे को लेकर के दो भाइयों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, बड़े भाई ने छोटे भाई पर फायरिंग कर दी। इस दौरान छोटे भाई की कमर में गोली लगी जिसे उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया है। उधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फायरिंग का वीडियो पड़ोसियों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फायरिंग के दौरान बड़ा भाई कट्टे से फायर करते हुए नजर आ रहा है।
कैलारस इलाके के हटीपुरा गांव का है जहां नीरज धाकड़ का अपने छोटे भाई रिंकू धाकड से जमीन के बंटवारे को लेकर के विवाद चल रहा था। यह विवाद पिछले 2 साल से चल रहा था यही वजह है कि, आज नीरज ने अपने छोटे भाई को अवैध कट्टे से गोली मार दी गोली रिंकू की कमर में जा धंसी जिस वजह से रिंकू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद बड़ा भाई गोली मारकर मौके से फरार हो गया ।
Morena News: वहीं मौके पर मौजूद रिंकू के पिता दर्शन धाकड़ ने बेटे को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैलारस में भर्ती कराया,लेकिन डॉक्टर ने ग्वालियर रेफर कर दिया। इधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची कैलारस थाना पुलिस ने आरोपी नीरज धाकड़ के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि, आरोपी ने अवैध हथियार से फायर किया था।
लेखक के बारे में
Web Title: His own people became thirsty for blood, elder brother fired at younger brother, video of the incident surfaced, know what is the matter
मुरैना
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm