BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Morena Blast Case Update : मुरैना ब्लास्ट मामला.. 21 घंटे बाद मलवे से निकला मां-बेटी का शव, विस्फोट को लेकर SP ने दिया ऐसा जवाब

Morena Blast Case Update : मुरैना शहर में एक मकान के ढह जाने के बाद रविवार सुबह मलबे से एक महिला और उसकी बेटी का शव बरामद किया गया।

Online Satta Matka

Online Satta Matka

Shyam Dwivedi
Published: 20 Oct 2024 | 1:29 pmModified: 20 Oct 2024 | 1:30 pm

मुरैना। Morena Blast Case Update : मध्यप्रदेश के मुरैना शहर में एक मकान के ढह जाने के बाद रविवार सुबह मलबे से एक महिला और उसकी बेटी का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने पहले बताया था कि शनिवार दोपहर के आसपास संभवतः रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट के कारण मकान ढह गया। अधिकारियों ने बाद में बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जाएगी।

read more : Raman Singh on Sunil Soni: रायपुर दक्षिण सीट से सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर स्पीकर रमन सिंह का बड़ा बयान, कही ये बात

पुलिस के अनुमंडल अधिकारी रवि भदौरिया ने संवाददाताओं को बताया कि 21 घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद रविवार सुबह मकान के मलबे से मां-बेटी के शव बरामद किए गए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि चूंकि यह एक घनी आबादी वाला इलाका है ऐसे में आस-पास के मकानों को किसी भी तरह के नुकसान से बचाते हुए बचाव अभियान को अंजाम दिया गया जिसके कारण इसमें समय लगा। विस्फोट के कारण के बारे में पूछे जाने पर भदौरिया ने कहा कि घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए गए हैं और उनकी जांच के बाद सही वजह सामने आएगी।

 

उन्होंने बताया कि मलबे में एक सिलेंडर, एक फटी हुई बैटरी और एक डीप फ्रीजर के हिस्से मिले हैं। उन्होंने बताया कि सभी साक्ष्यों की जांच करने के बाद, पुलिस (विस्फोट के कारण पर) किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी। पुलिस द्वारा इससे पहले जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया था कि यह घटना शनिवार दोपहर के आसपास मुरैना शहर के इस्लामपुरा इलाके में हुई।

 

राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (एसडीईआरएफ), दमकल विभाग और स्थानीय नगर निकाय की टीम मौके पर पहुंचीं। विज्ञप्ति में कहा गया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि संभवत: रसोई गैस सिलेंडर के कारण विस्फोट हुआ होगा, जिसके बाद घर ढह गया। कुछ मीडिया की खबरों में पहले दावा किया गया कि विस्फोट एक पटाखा फैक्टरी में हुआ है। पुलिस ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Morena blast case.. Mother and daughter's bodies recovered from the debris after 21 hours

शहर की खबरें
5 Police Suspended in Morena: SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, जुए के फड़ में रेड के दौरान ऐसे हो गई थी युवक की मौत

5 Police Suspended in Morena: SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, जुए के फड़ में रेड के दौरान ऐसे हो गई थी युवक की मौत

24 Sept 2026 | 10:08 am
Morena Road Accident: डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे के बाद कार के अंदर मिला ऐसा चीज, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें

Morena Road Accident: डंपर से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे के बाद कार के अंदर मिला ऐसा चीज, देखकर फटी रह गई पुलिस की आंखें

16 Sept 2026 | 5:29 pm
Morena News: विवाहिता ने कुंवारी नदी में लगाई छलांग, ई-रिक्शा चालक ने कूद कर बचाई महिला की जान

Morena News: विवाहिता ने कुंवारी नदी में लगाई छलांग, ई-रिक्शा चालक ने कूद कर बचाई महिला की जान

10 Sept 2026 | 1:00 pm
Morena Road Accident: बेकाबू ट्रक ने महिलाओं को कुचला, जन्माष्टमी का जश्न देखकर लौट रहे थे घर…तभी हुआ ऐसा हादसा कि कांप उठे लोग

Morena Road Accident: बेकाबू ट्रक ने महिलाओं को कुचला, जन्माष्टमी का जश्न देखकर लौट रहे थे घर…तभी हुआ ऐसा हादसा कि कांप उठे लोग

05 Sept 2026 | 9:02 am
Morena News: बेटे के बाद पिता की भी सड़क हादसे में मौत, सदमे में बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Morena News: बेटे के बाद पिता की भी सड़क हादसे में मौत, सदमे में बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

30 Aug 2026 | 1:31 pm
Morena Father Son Death: पहले बेटे की मौत… 15 दिन बाद पिता की भी गई जान, खबर मिलते ही बेटी ने उठाया ऐसा कदम कि मच गया हड़कंप

Morena Father Son Death: पहले बेटे की मौत… 15 दिन बाद पिता की भी गई जान, खबर मिलते ही बेटी ने उठाया ऐसा कदम कि मच गया हड़कंप

30 Aug 2026 | 10:43 am