Morena Crime News: हाइवे पर दिनदहाड़े बदमाशों का तांडव! लाठी-डंडों से युवक की निर्मम पिटाई, खौफनाक वीडियो वायरल
Morena Crime News: हाइवे पर दिनदहाड़े बदमाशों का तांडव! लाठी-डंडों से युवक की निर्मम पिटाई, खौफनाक वीडियो वायरल

Morena Crime News
- युवक की जान पर खेला गया खेल,
- कार से खींचकर बेरहमी से पिटाई,
- वीडियो सोशल मीडिया पर,
मुरैना: Morena Crime News: मुरैना जिले के सरायछौला थाना इलाके के नेशनल हाईवे 44 पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी का खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कार से धौलपुर जा रहे युवक को कुछ हमलावरों ने रोककर बीच हाईवे पर पटक दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला किया। युवक जान की भीख मांगता रहा, लेकिन हमलावर लगातार उस पर वार करते रहे। यह पूरी वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Morena Crime News: घटना सरायछौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 की है। मुरैना निवासी शिवम कार से धौलपुर जा रहा था। बाबा देवपुरी मंदिर के पास 4-5 लोग पहुंचे और कार रोक ली। हमलावरों ने कार का दरवाजा खोलकर शिवम को बाहर खींचा और सड़क पर पटक दिया। इसके बाद लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। मारपीट में शिवम का एक हाथ और एक पैर फ्रैक्चर हो गया और आंख में भी गंभीर चोट आई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिवम हाईवे पर पड़ा है और आरोपी एक के बाद एक लाठियां बरसा रहे हैं। शिवम रहम की भीख मांग रहा है लेकिन आरोपी उसे बेरहमी से पीट रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।
Morena Crime News: बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत जीबाजी गंज क्षेत्र में एक छात्रा को लेकर हुई थी। इसी रंजिश में 21 अक्टूबर को आरोपी शिवम पर हमला करने के लिए घात पर बैठे थे। इससे पहले गोलीकांड में घायल देवेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना है कि वही देवेंद्र अब वीडियो में मारपीट करते हुए नजर आ रहा है। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने षड्यंत्र करके उनके बेटे को फंसाया है। शिवम की मां ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमलावर खुलेआम वीडियो में दिखाई दे रहे हैं फिर भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इतना ही नहीं, उनका बड़ा बेटा भी पुलिस ने उठा लिया है और परिवार को यह नहीं बताया गया कि वह कहां है। परिवार ने इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करने का निर्णय लिया है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्रपाल सिंह डाबर ने जांच के निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Morena Crime News: Youth brutally beaten with sticks on the highway
मुरैना
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm