BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Morena News: चलती ट्रेन में मौत ने दी दस्तक, ट्रेन में तड़पता रहा युवक, मदद नहीं आई, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप..!

दिल्ली से रायपुर जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक की दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से मौत हो गई। यह घटना धौलपुर और मुरैना के …

morena news

morena news

muskan mishra
Published: 10 Oct 2025 | 12:50 pmModified: 10 Oct 2025 | 12:50 pm
HIGHLIGHTS
  1. गोंडवाना एक्सप्रेस में हार्ट अटैक से युवक की मौत
  2. परिजनों ने रेलवे स्टाफ से लगाई थी मदद की गुहार
  3. ट्रेन में नर्सिंग स्टाफ नहीं होने का लगाया आरोप

Morena News: मुरैना: दिल्ली से रायपुर जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक युवक की दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से मौत हो गई। यह घटना धौलपुर और मुरैना के बीच ट्रेन में उस वक्त हुई जब युवक को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया। परिजनों ने तत्काल ट्रेन के स्टाफ से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उनका आरोप है कि ट्रेन में कोई मेडिकल या नर्सिंग स्टाफ मौजूद नहीं था।

परिवार ने बताया कि उन्होंने कई बार इमरजेंसी चैन और अलार्म का उपयोग करके रेलकर्मियों को बुलाया, लेकिन समय पर कोई सहायता नहीं मिली। ट्रेन में मौजूद अन्य यात्रियों ने भी हालात को देखकर चिंता जताई। युवक के परिवार ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जो अब तेजी से फैल रहा है।

दिल्ली से रायपुर जा रहा था परिवार

Morena News: मृत युवक की पहचान आकाश शर्मा (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता और बहन के साथ दिल्ली से रायपुर जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, आकाश को पहले कोई हार्ट की समस्या नहीं थी और वह एकदम स्वस्थ था। यात्रा के दौरान अचानक उसके सीने में तेज दर्द शुरू हुआ और वह पसीने से लथपथ हो गया। कुछ ही मिनटों में उसकी हालत गंभीर हो गई।

परिजनों ने लगाया आरोप

Morena News: मृतक के परिजनों ने बताया, "हमने बार-बार मदद की गुहार लगाई। कोच अटेंडेंट को बुलाया, गार्ड को जानकारी दी, लेकिन हमें यही बताया गया कि ट्रेन में कोई डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं है। अगर समय पर इलाज मिल जाता तो शायद हमारे भाई की जान बच सकती थी।"

इस घटना के बाद परिवार ने रेलवे प्रशासन पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी लंबी दूरी की ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी से निपटने के कोई उचित इंतजाम नहीं हैं। न तो कोई डॉक्टर होता है, न ही प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा।

मुरैना स्टेशन पर शव उतारा गया

Morena News: ट्रेन जब मुरैना स्टेशन पहुँची, तब तक आकाश की मौत हो चुकी थी। रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों के बयान दर्ज किए। इस घटना के बाद ट्रेन में सवार अन्य यात्री भी भयभीत नजर आए ।अब तक इस मामले में रेलवे की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

read more: Dhamtari Suicide News: पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच 

read more: Mulayam Singh Yadav Smarak: दिवंगत पिता मुलायम सिंह को लेकर बेटे अखिलेश का बड़ा ऐलान.. जन्मजयंती पर रखी जाएगी इस ख़ास काम की नींव..

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: युवक को चलते ट्रेन में दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Morena News: Death knocked on the door of a moving train, a young man kept writhing in pain in the train, no help came

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm