Student kidnapping MP : कोचिंग जा रहे छात्र का फ़िल्मी अंदाज में किडनैपिंग, फिर बदमाशों के साथ हो गया ये बड़ा कांड, छोड़कर भागें… बताई पूरी आपबीती
कोचिंग जा रहे छात्र का फ़िल्मी अंदाज में किडनैपिंग…Student kidnapping MP: Kidnapping of a student going to coaching in filmy style

Student kidnapping MP | Image Source | IBC24
मुरैना : Student kidnapping MP : ग्वालियर-चंबल संभाग में छात्रों के अपहरण के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। ताजा घटना में, विनय नगर क्षेत्र से कोचिंग के लिए निकले छात्र कुनाल राजपूत का चार बदमाशों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना मिलते ही ग्वालियर पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और पूरे इलाके में चेकिंग प्वाइंट लगा दिए गए। करीब तीन से चार घंटे तक बदमाश ग्वालियर और चंबल के बीहड़ों में छात्र को घुमाते रहे और फिर मुरैना जिले के छोंदा टोल प्लाजा से 500 मीटर दूर छोड़कर फरार हो गए।
कैसे हुआ अपहरण?
Student kidnapping MP : छात्र कुनाल राजपूत ने बताया कि वह विनय नगर स्थित अपने घर से कोचिंग के लिए निकला ही था कि कार सवार बदमाशों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया। बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और उसे लगातार घुमाते रहे। जैसे ही पुलिस चेकिंग प्वाइंट्स की जानकारी मिली, बदमाश उसे मुरैना के टोल प्लाजा के पास छोड़कर भाग निकले।
मुरैना टोल प्लाजा पर कैसे मिला छात्र?
Student kidnapping MP : मुरैना 14 नंबर टोल टैक्स के सहायक मैनेजर शिवा कटारे ने बताया कि टोल बूथ पर तैनात कर्मचारियों ने देखा कि एक नाबालिग छात्र घबराया हुआ है। उसने बताया कि उसे कुछ बदमाश ग्वालियर से जबरदस्ती उठाकर लाए थे। टोल कर्मचारियों ने तुरंत मुरैना पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सिविल लाइन थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा और छात्र को अपने संरक्षण में लिया।
ग्वालियर और मुरैना पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Student kidnapping MP : मुरैना पुलिस ने ग्वालियर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सब इंस्पेक्टर क्षमा राजोरिया मुरैना पहुंचीं और छात्र को लेकर वापस ग्वालियर रवाना हुईं। इस बीच, मुरैना पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान हो सके। ग्वालियर-चंबल संभाग में लगातार हो रहे अपहरण के मामलों से पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। पुलिस को आशंका है कि इन घटनाओं के पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हाल ही में ग्वालियर-चंबल संभाग में अपराधियों की गतिविधियां बढ़ी हैं। पुलिस का मानना है कि यह किसी संगठित अपराध गिरोह का काम हो सकता है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Student kidnapping MP: Kidnapping of a student going to coaching
मुरैना
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm