BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

BMC Election Result: विपक्ष में फूट, बहुकोणीय चुनाव और मतों में विभाजन से भाजपा की राह हुई आसान

BMC Election Result: शिवसेना (उबाठा) और कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन ने एमवीए को करारा झटका दिया है। इससे गठबंधन की गंभीर संगठनात्मक कमजोरियां उजागर हुई हैं और महाराष्ट्र में भाजपा …

BMC Election Result, image source: Emmanual Yogini

BMC Election Result, image source: Emmanual Yogini

Dr.Anil Shukla
Published: 16 Jan 2026 | 8:55 pmModified: 16 Jan 2026 | 10:02 pm
HIGHLIGHTS
  1. शिवसेना (उबाठा) और कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन
  2. विपक्षी गठबंधन में हाशिए पर जा सकते हैं उद्धव ठाकरे 
  3. पारंपरिक मराठी बहुल क्षेत्रों में सबसे स्पष्ट विभाजन

Mumbai News: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के लिए हुए चुनाव में बहुकोणीय लड़ाई, विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) खेमे में टकराव और विरोधियों के बीच एक ठोस रणनीति का अभाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता की कुर्सी पर काबिज होने में मददगार साबित हुआ (BMC Election Result) और संभवत: पहली बार देश के सबसे अमीर नगर निकाय में उसका महापौर होगा।

टेलीविजन समाचार चैनलों द्वारा शुक्रवार शाम को प्रसारित रुझानों के अनुसार, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की कुल 227 सीट में से 210 के रुझान सामने आए हैं जिनमें से भाजपा 90 सीटों पर आगे चल रही थी। BMC Election Resultउसकी सहयोगी शिवसेना 28 सीट पर, विपक्षी शिवसेना (उबाठा) 57 सीट पर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे)नौ सीट पर, कांग्रेस 15 सीट पर, राज्य सरकार में सहयोगी लेकिन अलग लड़ रही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) तीन पर और अन्य आठ सीट पर बढ़त बनाए नजर आ रहे थे।

भाजपा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ गठबंधन में 15 जनवरी को बीएमसी चुनाव लड़ा, जबकि उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना(उबाठा)और राज ठाकरे नीत मनसे चुनाव पूर्व गठबंधन कर मैदान में उतरे। BMC Election Resultराज्य स्तर पर कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) के साथ गठबंधन महा विकास अघाडी (एमवीए) का हिस्सा है, लेकिन बीएमसी चुनाव में वह प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) और राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) के साथ मैदान में उतरी।

शिवसेना (उबाठा) और कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन

शिवसेना (उबाठा) और कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन ने एमवीए को करारा झटका दिया है। इससे गठबंधन की गंभीर संगठनात्मक कमजोरियां उजागर हुई हैं और महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को चुनौती देने की विपक्षी गठबंधन की क्षमता पर सवाल उठे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक एमवीए के भीतर आंतरिक विरोधाभास, कांग्रेस और शिवसेना (उबाठा) के बीच वैचारिक मतभेद, व्यक्तिगत टकराव और समन्वित रणनीति की कमी ने चुनावों में गठबंधन की प्रभावशीलता को कमजोर कर दिया है। उन्होंने बताया कि मूल शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)में विभाजन, साथ ही कांग्रेस के स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने के फैसले ने लगभग 200 वार्ड में भाजपा विरोधी वोटों को प्रभावी रूप से कमजोर कर दिया।

मुंबई को कभी कांग्रेस और शिवसेना (उबाठा) का गढ़ माना जाता था और यहां पर खराब प्रदर्शन दोनों दलों को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक झटका है। BMC Election Result उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उबाठा)के लिए यह परिणाम एक राजनीतिक दुस्वप्न से कम नहीं है। मुंबई अविभाजित शिवसेना आंदोलन का उद्गम स्थल था और दो दशकों से अधिक समय तक पार्टी के नियंत्रण में रहा। बीएमसी का हाथ से निकल जाना 2022 के विभाजन के बाद से पार्टी के नाटकीय पतन का प्रतीक है।

विश्लेषकों का कहना है कि यदि ये रुझान अंतिम परिणामों में तब्दील होते हैं, तो वे शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की विरासत के ‘वास्तविक’ उत्तराधिकारी होने के शिंदे के दावे को सही साबित करेंगे और यह संकेत देंगे कि पार्टी के पारंपरिक मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग सत्तारूढ़ गठबंधन के घटक दल के प्रति निष्ठावान हो चुका है।

विपक्षी गठबंधन में हाशिए पर जा सकते हैं उद्धव ठाकरे

विश्लेषकों के मुताबिक इस करारी हार से विपक्षी गठबंधन में उद्धव ठाकरे हाशिए पर जा सकते हैं।BMC Election Result उन्होंने कहा कि अगर एमवीए बाद में फिर से संगठित होता है, तो उद्धव ठाकरे और शरद पवार, जिनकी पार्टी राकांपा (शप) भी गठबंधन में भागीदार है, को दरकिनार किया जा सकता है क्योंकि कांग्रेस ने वीबीए और आरएसपी के साथ हाथ मिला लिया है।

कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन ने शहरी मतदाताओं, विशेष रूप से मुंबई जैसे महानगर में, उनसे जुड़ने में उसकी लगातार अक्षमता को उजागर किया। केंद्र में विपक्षी गठबंधन का मुख्य आधार होने के बावजूद, पार्टी भाजपा विरोधी दलों के बीच राष्ट्रीय स्तर की एकता को स्थानीय स्तर पर चुनावी लाभ में तब्दील करने में विफल रही है।

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने स्वीकार किया कि संगठनात्मक कमजोरी, विश्वसनीय स्थानीय नेतृत्व की कमी और शहरी मुद्दों को संबोधित करने में विफलता ने इसके निराशाजनक प्रदर्शन में योगदान दिया है।BMC Election Resultविश्लेषकों का कहना है कि इस हार ने एमवीए के लिए अस्तित्व का संकट खड़ा कर दिया है। शिवसेना(उबाठा)और कांग्रेस, दोनों प्रमुख साझेदारों के खराब प्रदर्शन की वजह से सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन के विश्वसनीय विकल्प होने का गठबंधन का दावा खोखला प्रतीत होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिवसेना(उबाठा)और कांग्रेस दोनों के सामने अब संगठनात्मक पुनर्निर्माण और रणनीतिक पुनर्विचार का कठिन कार्य है। BMC Election Resultउद्धव ठाकरे के लिए चुनौती यह साबित करना है कि महाराष्ट्र की राजनीति में उनका गुट एमवीए में भागीदार होने के अलावा भी प्रासंगिक बना हुआ है।

विश्लेषकों के मुताबिक बीएमसी चुनावों के अंतिम परिणाम से विपक्षी खेमा पुनर्गठन के दौर में जा सकता है, जिसमें छोटी पार्टियां संभावित रूप से अपने सहयोगियों की व्यवहार्यता के आधार पर अपने गठबंधन विकल्पों पर पुनर्विचार कर सकती हैं। उन्होंने भाजपा नीत गठबंधन की 100 सीटों के आंकड़े को पार जाने के पीछे एक विशिष्ट, निर्णायक कारक की ओर इशारा किया और यह है एक खंडित विपक्ष जिसने मुकाबले को ‘दोस्ताना लड़ाइयों’ और बहुकोणीय मुकाबलों’ की शृंखला में बदल दिया।

पारंपरिक मराठी बहुल क्षेत्रों में सबसे स्पष्ट विभाजन

सबसे स्पष्ट विभाजन पारंपरिक मराठी बहुल क्षेत्रों में देखने को मिला। जहां शिवसेना (उबाठा) और मनसे ने रणनीतिक मोर्चा बनाया, वहीं भाजपा के साथ-साथ शिंदे की शिवसेना ने भी उनका डटकर मुकाबला किया। BMC Election Resultशहर के 80 ​​से अधिक वार्ड में, दोनों शिवसेनाओं ने एक ही ‘‘धनुष और बाण’’ की विरासत के लिए जमकर संघर्ष किया।

कांग्रेस का शिवसेना (उबाठा)-मनसे गठबंधन में शामिल होने से इनकार विपक्ष की संभावनाओं को दूसरा बड़ा झटका साबित हुआ। अकेले चुनाव लड़कर कांग्रेस का लक्ष्य अल्पसंख्यक और दलित मतदाताओं को एकजुट करना था। हालांकि, विश्लेषकों का मानना ​​है कि इस रणनीति से धर्मनिरपेक्ष वोटों में तीन-तरफ़ा विभाजन हुआ।

विश्लेषकों के मुताबिक कई इलाकों में, वीबीए और समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस उम्मीदवारों की मौजूदगी ने शिवसेना(उबाठा)के लिए ‘बाधा’ का काम किया। उन्होंने कहा कि इस बिखराव ने यह सुनिश्चित किया कि ‘महायुति विरोधी’ भावना कभी भी चरम पर न पहुंच पाए।

खबरों के मुताबिक कम से कम 15 सीट पर ‘‘ दोस्ताना मुकाबले’’ हुए, जिनमें गठबंधन के सहयोगी दलों (भाजपा विरोधी दलों) ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे।BMC Election Result इन आंतरिक कलह ने न केवल मतदाताओं को भ्रमित किया, बल्कि विपक्ष के संसाधनों को सीमित कर दिया, जिससे भाजपा को चुनौती देने से उनका ध्यान भटक गया।

इन्हे भी पढ़ें:

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: BMC polls: Split in opposition, multi-cornered elections and division of votes make BJP's path easier

शहर की खबरें
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA

01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत

01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!

01 Oct 2026 | 4:53 pm
Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Chhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

01 Oct 2026 | 4:52 pm
Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Milk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर

01 Oct 2026 | 4:48 pm
Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

Chhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |

01 Oct 2026 | 4:43 pm
मुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा

मुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा

01 Oct 2026 | 4:39 pm