Online Sex Racket: होटल में चल रहा था ऑनलाइन सेक्स रैकेट, डिमांड पर घंटों के हिसाब से बुकिंग होती थी लड़कियां, ग्राहक से लेते थे इतने रुपए
Online Sex Racket: होटल में चल रहा था ऑनलाइन सेक्स रैकेट, डिमांड पर घंटों के हिसाब से बुकिंग होती थी लड़कियां, ग्राहक से लेते थे इतने रुपए

Online Sex Racket
- मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
- डमी कस्टमर बनकर पुलिस ने रचा जाल,
- महिला सरगना रंगे हाथों पकड़ी गई
मुंबई: Online Sex Racket: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां एक महिला लंबे समय से होटलों और लॉज में युवतियों को सप्लाई कर सेक्स रैकेट चला रही थी। वर्सोवा पुलिस स्टेशन की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंधेरी वेस्ट के एक होटल में छापेमारी कर इस रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान डमी कस्टमर बनकर पूरे गिरोह को पकड़ने की रणनीति तैयार की, जिसके तहत महिला सरगना को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मौके से चार महिलाओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर पुलिस स्टेशन लाया गया।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए चल रहा था रैकेट (Mumbai sex racket)
Online Sex Racket: पुलिस जांच में सामने आया कि अंबरनाथ निवासी अलमेलु पटेल उर्फ ज्योति मधु कांबले ऑनलाइन माध्यम से यह सेक्स रैकेट संचालित कर रही थी। वह सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए ग्राहकों से संपर्क करती थी और फिर लड़कियों को विभिन्न गेस्ट हाउस, लॉज और होटलों में भेजकर मोटी रकम वसूलती थी। जानकारी पुख्ता होने पर पुलिस ने विशेष टीम गठित की और ज्योति से डमी कस्टमर बनकर संपर्क किया। योजना के अनुसार, ज्योति जैसे ही अंधेरी वेस्ट स्थित जेपी रोड के एक होटल में चार युवतियों के साथ पहुंची और पैसों का लेन-देन करने लगी, तभी पहले से घात लगाए पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा।
20 से 25 वर्ष की चार महिलाएं रेस्क्यू (hotel sex racket bust)
Online Sex Racket: पुलिस के अनुसार, रेस्क्यू की गई महिलाओं की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। सभी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच से खुलासा हुआ है कि आरोपी ज्योति लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय थी। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और रैकेट कितने बड़े स्तर पर फैला हुआ था। वर्सोवा पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 143(3) और पीआईटीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुख्य आरोपी अंबरनाथ निवासी अलमेलु पटेल उर्फ ज्योति मधु कांबले है, जो सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए सेक्स रैकेट चलाती थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Online Sex Racket: Sex Racket Girls Booking Price in Hotel
मुंबई
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार
01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm