आधी रात जेपी नड्डा से मिले संजय राउत और फडणवीस से उद्धव! महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के साथ होगा महा’खेला’
Sanjay Raut met JP Nadda at midnight : यह भी दावा किया गया है कि राज्यसभा सांसद संजय राउत भी दिल्ली में भाजपा चीफ जेपी नड्डा से मिले थे। जिसके …

Uddhav met Fadnavis at midnight
मुंबई: Uddhav met Fadnavis at midnight महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना (UBT) नेताओं के बीच मुलाकात की खबरें आ रही हैं। वंचित बहुजन अघाड़ी ने दावा किया है कि उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात हुई है। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि राज्यसभा सांसद संजय राउत भी दिल्ली में भाजपा चीफ जेपी नड्डा से मिले थे। जिसके बाद से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि क्या महाराष्ट्र में उद्धव फिर से पाला बदल सकते हैं?
इस मामले को लेकर दोनों ही दलों ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। VBA के मुख्य प्रवक्ता सिद्धार्थ मोकले की तरफ से एक वीडियो मैसेज जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि राउत ने 25 जुलाई को 'रात 2 बजे' नड्डा से '7 डी मोतीलाल मार्ग पर मुलाकात की थी।' उन्होंने कहा, 'इसके बाद 5 अगस्त रात 12 बजे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मातोश्री बंगले पर गए थे। वह अकेले ही गए थे। दोनों के बीच 2 घंटे तक बैठक चली।'
उन्होंने आगे कहा, 'इसके बाद 6 अगस्त को ठाकरे दिल्ली गए।' मोकले का कहना है कि ठाकरे को साफ करना चाहिए कि दिल्ली के दौरे पर उनके साथ कौन था और वहां उन्होंने किससे मुलाकात की। वीबीए प्रवक्ता ने कहा कि, 'हमें जो जानकारी मिली है, उसे हम जनता के सामने रख रहे हैं। इसके पीछे कारण है कि राज्य में जो आरक्षणवादी मतदाता है, वो जानते हैं कि भाजपा और उसके सहयोगी आरक्षण के विरोधी हैं, लेकिन इन आरक्षणवादी मतदाताओं ने शिवसेना के उम्मीदारों और उद्धव ठाकरे को वोट दिया है।'
उन्होंने कहा कि 5 सालों की राजनीतिक गतिविधियों को देखते हुए अगर कल को राज्य में कोई प्रतिकूल घटनाएं घटती हैं, तो हम इसलिए यह जानकारी साझा कर रहे हैं ताकि आरक्षणवादी मतदाता खुद को ठगा महसूस न करें।
read more ; वायुसेना में तैनात मलखान सिंह का अवशेष मौत के 56 साल बाद पहुंचेगा पैतृक गांव
Uddhav met Fadnavis at midnight अहम बात है कि वीबीए की तरफ से दावा ऐसे समय पर किया गया है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरो पर हैं। शिवसेना-भाजपा और डिप्टी सीएम अजित पवार की अगुवाई वाली NCP यानी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जल्द ही सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने का दावा कर रही हैं। पहले खबरें थीं कि वीबीए विपक्षी गठबंधन में शामिल हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Sanjay Raut met JP Nadda at midnight and Uddhav met Fadnavis, there will be a big 'game' with Mahavikas Aghadi in Maharashtra!
मुंबई
और भी पढ़ें ›अदालत ने प्रत्युषा बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को आरोप मुक्त किया
30 Sept 2026 | 9:58 pmमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग के सचिव का किया जाएगा तबादला: राज्य सरकार
30 Sept 2026 | 9:34 pmफर्जी सीएसआर दान मामले में चार राज्यों में ईडी की छापेमारी
30 Sept 2026 | 9:19 pmअदालत ने मादक पदार्थ मामले में आरोपी महिला को आठ महीने की अंतरिम जमानत दी
30 Sept 2026 | 8:56 pmखबर महाराष्ट्र एमपीएससी सचिव
30 Sept 2026 | 8:54 pm‘भाजपा विरोधी’ माहौल है, विपक्ष को सीईसी के खिलाफ संयुक्त प्रदर्शन करना चाहिए: उद्धव ठाकरे
30 Sept 2026 | 8:31 pmछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथी शावक का शव बरामद
30 Sept 2026 | 8:20 pmमुंबई में 97 प्रतिशत से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कृत्रिम तालाबों में किया गया: बीएमसी
30 Sept 2026 | 7:20 pm