BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अंकित बालियान हत्याकांड:जाट नेता और खाप प्रमुख शामली के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे

अंकित बालियान हत्याकांड:जाट नेता और खाप प्रमुख शामली के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे

अंकित बालियान हत्याकांड:जाट नेता और खाप प्रमुख शामली के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे
Bhasha
Published: 11 Sept 2026 | 9:32 pmModified: 11 Sept 2026 | 9:32 pm

मुजफ्फरनगर, 11 सितंबर (भाषा) जाट नेता और खाप प्रमुख शनिवार को शामली के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर अंकित बालियान की हत्या से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। समुदाय के एक नेता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

'ऑल खाप्स' के महासचिव सुभाष बालियान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि अंकित बालियान के पैतृक गांव बंतीखेड़ा में खाप प्रमुखों और जाट नेताओं की एक आपात पंचायत हुई, जहां निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल 12 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे जिलाधिकारी आलोक यादव और पुलिस अधीक्षक पी एन पी सिंह से मिलेगा।

उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बालियान खाप प्रमुख नरेश टिकैत करेंगे और इसमें गठवाला खाप प्रमुख बाबा श्याम सिंह, इंटरनेशनल जाट संसद के अध्यक्ष मनु चौधरी तथा अन्य समुदाय नेता शामिल होंगे।

इस आपात पंचायत में कई खाप प्रमुखों और जाट नेताओं ने हिस्सा लिया, जिनमें कालखंडे खाप के प्रमुख संजय, बेनीवाल खाप के प्रमुख अमित बेनीवाल, देसवाल खाप के प्रमुख सरनवीर और अहलावत खाप के प्रमुख गजेंद्र सिंह शामिल थे।

सुभाष बालियान ने कहा कि नेताओं ने हत्या के मामले में अपनी चिंताएं ज़ाहिर करने और कार्रवाई की मांग करने के लिए ज़िला प्रशासन एवं पुलिस से संपर्क करने का फ़ैसला किया।

उन्होंने बताया कि यह बैठक बृहस्पतिवार शाम बंटीखेड़ा गांव में अंकित बालियान के घर पर हुई थी।

हरियाणा के गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की 26 अगस्त को उत्तर प्रदेश के शामली के कोतवाली इलाके में एक जिम के बाहर मोटरसाइकिल सवार चार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, बाद की जांच में 'गोगी गैंग' से जुड़ी एक सुनियोजित साज़िश का पता चला।

शामली पुलिस ने संदिग्धों का पता लगाया, जिसके बाद 31 अगस्त (सोमवार) की सुबह कैराना रोड के पास ज़बरदस्त मुठभेड़ हुई। पुलिस मुठभेड़ में सुमित और मोहित नाम के दो ‘शार्पशूटर’ मारे गए, जिन पर 50-50 हज़ार रुपये का इनाम था।

पुलिस बाकी दो फ़रार शूटरों की तलाश कर रही है।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अंकित बालियान हत्याकांड:जाट नेता और खाप प्रमुख शामली के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे

People also search for:UP Cow Murder
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm