BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अंकित बालियान हत्याकांड: मुठभेड़ में दो संदिग्ध शूटर के मारे जाने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Bhasha
Published: 16 Sept 2026 | 10:47 amModified: 16 Sept 2026 | 10:47 am

मुजफ्फरनगर (उप्र), 16 सितंबर (भाषा) हरियाणवी गायक एवं यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में पिछले माह शामली में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो संदिग्ध शूटर के मारे जाने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी आलोक यादव ने बताया कि जांच शामली के उप जिलाधिकारी (सदर) द्वारा की जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच के संबंध में साक्ष्य या जानकारी प्रस्तुत करने के इच्छुक लोग 14 अक्टूबर 2026 को शामली के उप जिलाधिकारी (सदर) के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।’’

पुलिस ने कहा था कि बालियान की 26 अगस्त को शामली में जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जाते समय अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उसने बताया कि 31 अगस्त को हरियाणा के सोनीपत निवासी संदिग्ध शूटर मोहित (22) और सुमित (24) शामली में कैराना रोड स्थित इंडेन गैस गोदाम के पास पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे।

दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, भागने की कोशिश कर रहे एक कार सवार व्यक्ति की ओर से कथित तौर पर गोली चलाए जाने के बाद की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए थे।

उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दावा किया था कि अन्य आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इन दोनों शूटर को कुख्यात अपराधी राहुल ने कथित तौर पर सुपारी दी थी। राहुल का संबंध गोगी गिरोह से बताया गया है।

उसने कहा था कि मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान भी घायल हुए थे।

अब इस मजिस्ट्रेट जांच के तहत मुठभेड़ की परिस्थितियों की जांच की जाएगी।

भाषा सं जफर

वैभव खारी

खारी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अंकित बालियान हत्याकांड: मुठभेड़ में दो संदिग्ध शूटर के मारे जाने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm