अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी वाला फर्जी पोस्ट करने का आरोपी हरियाणवी गायक गिरफ्तार
अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी वाला फर्जी पोस्ट करने का आरोपी हरियाणवी गायक गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर (उप्र), 16 सितंबर (भाषा) हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो पोस्ट करके जांचकर्ताओं को गुमराह करने के आरोप में हरियाणा के एक गायक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक एन पी सिंह ने कहा कि आरोपी की पहचान भूपेन्द्र ढींगरा के रूप में हुई है जिसे राजस्थान के भरतपुर से शामली लाया गया और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं-- 351 (आपराधिक धमकी) और 353 (शरारत के लिए उकसाने वाले बयान) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 (कंप्यूटर से जुड़े अपराध और हैकिंग) के तहत गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान ढींगरा ने स्वीकार किया कि उसने सोशल मीडिया पर अपने ‘फॉलोवर’ बढ़ाने के इरादे से फर्जी अकाउंट के जरिए वीडियो पोस्ट करके बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भ्रामक पोस्ट प्रसारित होने के बाद एक अकाउंट पर ढींगरा के ‘फॉलोवर’ 28 से बढ़कर लगभग 7,500 हो गये।
पिछले महीने 26 अगस्त को शामली में बालियान की अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी जब वह जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक बालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियों के घाव सामने आए हैं, जिनमें से दो सिर पर थे।
इस घटना के बाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें ढींगरा ने हत्या की जिम्मेदारी ली। उससे जांच के दौरान भ्रम पैदा हुआ।
हालांकि, पुलिस ने वीडियो से गुमराह हुए बगैर मामले में चार कथित निशानेबाजों की पहचान की जिनमें से दो, हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले मोहित (22) और सुमित (24) गत 31 अगस्त को शामली में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। इन कथित ‘शूटर’ की मौत की मजिस्ट्रेट से जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
जिलाधिकारी आलोक यादव ने कहा कि जांच शामली के उप जिलाधिकारी (सदर) द्वारा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जांच के संबंध में साक्ष्य या जानकारी देने के इच्छुक लोग 14 अक्टूबर को जांचकर्ता उप जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।
पुलिस के अनुसार 50-50 हजार रुपये के इनामी मोहित और सुमित कैराना मार्ग पर एक रसोई गैस के गोदाम के पास कथित तौर पर भागने की कोशिश के दौरान हुई मुठभेड़ में मारे गये थे जबकि वारदात में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।
पुलिस ने कहा कि कथित तौर पर मोहित और सुमित के पास से तीन पिस्तौल और 26 कारतूस बरामद किये गये थे।
भाषा सं. जफर सलीम राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी वाला फर्जी पोस्ट करने का आरोपी हरियाणवी गायक गिरफ्तार
MUZAFFARNAGAR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm