सरकार ने गन्ना किसानों की मांगें नहीं मानी तो आंदोलन करेंगे: राकेश टिकैत
सरकार ने गन्ना किसानों की मांगें नहीं मानी तो आंदोलन करेंगे: राकेश टिकैत
मुजफ्फरनगर (उप्र), 18 सितंबर (भाषा) भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार किसानों की मांगें पूरी नहीं करती हैं तो वे आंदोलन शुरू करेंगे। इन मांगों में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी देना और उत्तर प्रदेश में गन्ने का दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल करना शामिल है।
किसान नेता टिकैत बृहस्पतिवार रात मुजफ्फरनगर के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। यह महापंचायत पहली बार रात में आयोजित की गई थी। उन्होंने कहा कि पंचायत ने मांग की है कि राज्य सरकार नए पेराई सत्र के लिए गन्ने का दाम 500 रुपये प्रति क्विंटल करे।
उन्होंने कहा कि किसानों ने जमीन के सर्कल रेट बढ़ाने और कृषि भूमि की सुरक्षा की भी मांग की है। केंद्र सरकार ने एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग को अभी तक पूरा नहीं किया है।
टिकैत ने कहा कि किसानों के लिए संघर्ष ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात जिला स्तरीय अधिकारियों के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार को 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। महापंचायत को भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
एक सरकारी बयान के अनुसार, सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना मूल्य की दरों में 30 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की थी। अगेती प्रजातियों के लिए 400 रुपये और सामान्य प्रजातियों के लिए 390 रुपये प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की गई थी।
भाषा सं आनन्द रंजन वैभव
वैभव
लेखक के बारे में
Web Title: सरकार ने गन्ना किसानों की मांगें नहीं मानी तो आंदोलन करेंगे: राकेश टिकैत
MUZAFFARNAGAR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm