खड़े ट्रक से टकराई कार : कॉन्स्टेबल समेत दो व्यक्तियों की मौत
खड़े ट्रक से टकराई कार : कॉन्स्टेबल समेत दो व्यक्तियों की मौत
मुजफ्फरनगर (उप्र), 19 सितंबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में खटीमा-पानीपत राजमार्ग पर पर एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक कॉन्स्टेबल समेत दो लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मिश्रा ने शनिवार को बताया कि यह हादसा शुक्रवार देर रात शहर कोतवाली इलाके में नेदाहेड़ी मोड़ के पास हुआ।
उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान आरपीएफ जवान दिनेश (35) और उनके दोस्त सतीश (28) के तौर पर हुई है।
मिश्रा ने बताया कि दोनों हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे थे, तभी उनकी कार खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गयी जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी।
पुलिस ने बताया कि दिनेश बारामूला में तैनात था और छुट्टी पर आया था।
मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ट्रक के मालिक की भी तलाश कर रही है।
भाषा सं सलीम अमित
अमित
लेखक के बारे में
Web Title: खड़े ट्रक से टकराई कार : कॉन्स्टेबल समेत दो व्यक्तियों की मौत
MUZAFFARNAGAR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm