Kanker Nagar Palika Chunav 2025 Result LIVE: कांकेर में टूटा 111 साल का रिकॉर्ड.. बीजेपी ने पहली बार कांग्रेस के किले में लगाई सेंध
Kanker Nagar Palika Chunav 2025 Result LIVE: कांकेर में टूटा 111 साल का रिकॉर्ड.. नगर पालिका सीट पर पहली बार बीजेपी ने हासिल की जीत

Kanker Nagar Palika Chunav 2025 Result LIVE| Photo Credit: IBC24
- कांकेर में टूटा 111 साल का रिकॉर्ड
- कांकेर जिले में 111 साल के बाद बीजेपी ने हासिल की जीत
- नगर पंचायत चारामा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत
Kanker Nagar Palika Chunav 2025 Result LIVE: कांकेर। छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में आज नई सरकार का फैसला हो रहा है। 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों के लिए वोटों की गिनती 9 बजे से शुरू हो गई है। कई जगहों से परिणामों के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है, जिसमें बीजेपी अधिकांश जगहों पर आगे चल रही है। बात करें कांकेर की तो नगर पालिका चुनाव में बीजेपी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
Read More: Kawardha Nikay Chunav 2025 Result LIVE: भगवा रंग में रंगा कबीरधाम.. 2 नगर पालिका और 5 नगर पंचायत में खिला कमल, कांग्रेस को बुरी तरह हराया
कांकेर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बता दें कि कांकेर जिले में 111 साल के बाद कमल खिला है और 111 साल का रिकॉर्ड टूटा है। कांकेर नगर पालिका सीट पर पहली बार बीजेपी का कब्जा हुआ है। भाजपा के अरुण कौशिक पालिका अध्यक्ष बन गए हैं। नगर पालिका बनने के बाद लगातार कांग्रेस जीत रही थी। कांग्रेस को उम्मीद थी कि उसका कब्जा बरकरार रहेगा पर ऐसा नहीं हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने उसके किले में सेंध लगा दी है।
Read More: Jhagrakhand Nagar Panchayat Chunav Result: मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल की बहू चुनाव हारी, कांग्रेस प्रत्याशी ने इतने वोटों से दी मात, इस निकाय से अजमा रहे थे किस्मत
नगर पंचायत चारामा अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत हुई है। 8 भाजपा पार्षद, 6 कांग्रेस , 1 निर्दलीय पार्षद जीते हैं तो वहीं, नगर पालिका सीट पर भाजपा ने कब्जा किया है। भाजपा के अरुण कौशिक ने कांग्रेस के जितेंद्र सिंह ठाकुर को हराया।
https://youtu.be/yZLcRzYDPZo
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भाजपा के अरुण कौशिक ने कांकेर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।
Web Title: BJP wins for the first time on Nagar Palika seat in Kanker after 111 years
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm