Radhika Khera Latest Tweet: नतीजों के बाद राधिका खेड़ा ने कसा तंज.. एजाज ढेबर को बताया ‘कका का पंटर’.. कहा, उठ गई भ्रष्टाचार की बारात..
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के इस शानदार परिणाम से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। पार्टी अब प्रदेश में विकास कार्यों को और अधिक गति देने की …
Radhika Khera Latest Tweet
- छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: भाजपा की प्रचंड जीत, कांग्रेस को भारी हार का सामना
- राधिका खेड़ा का तंज: 'कका का पंटर' एजाज ढेबर चुनाव में धड़ाम
- जेपी नड्डा बोले: जनता ने मोदी सरकार की नीतियों पर फिर जताया विश्वास
Radhika Khera Latest Tweet : रायपुर: छत्तीसगढ़ में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा ने अपना परचम लहराया। इसके अलावा, 49 नगरपालिकाओं में से 36 पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को केवल 8 सीटों पर सफलता मिली। 5 सीटें अन्य दलों के खाते में गईं। इस तरह कांग्रेस के लिए यह पूरा चुनाव निराशाजनक रहा।
Chhattisgarh Election Result 2025
भाजपा के इस जीत के बाद पार्टी की फायरब्रांड नेत्री राधिका खेड़ा ने कांग्रेस और रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर पर करारा तंज कसा है। अपने ट्वीट में राधिका ने रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर जी 'कका का पंटर' बताया हैं। राधिका ने ट्वीट में लिखा, "बधाई हो रायपुर! ‘कका’ का पंटर, पैसा वसूली का सेंटर, माफ़ियाओं का मेंटर, महापौर ढेबर धड़ाम! जो ठेके, ट्रांसफर, वसूली से रायपुर को लूट रहा था, जनता ने उसे हरा दिया! भ्रष्टाचार की बारात उठ गई, अब रायपुर में साफ़-सुथरा विकास!"
बधाई हो रायपुर!
‘कका’ का पंटर,
पैसा वसूली का सेंटर,
माफ़ियाओं का मेंटर,
महापौर ढेबर धड़ाम!जो ठेके, ट्रांसफर, वसूली से रायपुर को लूट रहा था, जनता ने उसे हरा दिया!
भ्रष्टाचार की बारात उठ गई,
अब रायपुर में साफ़-सुथरा विकास! 🪷— Radhika Khera (@Radhika_Khera) February 15, 2025
भाजपा की जीत पर जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री का संदेश
Radhika Khera Latest Tweet : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इस शानदार जीत के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार विजय प्रदेशवासियों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन-कल्याणकारी और जनजातीय-हितैषी योजनाओं पर अटूट विश्वास को दर्शाती है।"
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस जीत को प्रदेश की जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जनादेश भाजपा सरकार के प्रति लोगों के भरोसे को दर्शाता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए प्रदेश में जन-कल्याण और विकास को गति देने का संकल्प दोहराया।
Radhika Khera Latest Tweet : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी जनता और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की जनता के समर्थन और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के इस शानदार परिणाम से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। पार्टी अब प्रदेश में विकास कार्यों को और अधिक गति देने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ➡ भाजपा ने 10 नगर निगमों में सभी सीटें, 49 नगरपालिकाओं में 36 सीटें, और 114 नगर पंचायतों में 84 सीटों पर जीत हासिल की।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Radhika Khera Latest Tweet, A sharp jibe at Congress after the election results
Breaking News in Hindi | latest Breaking news | Live breaking news in Hindi
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm