महाराष्ट्र: नागपुर जिले में करंट लगने से सरपंच की मौत
महाराष्ट्र: नागपुर जिले में करंट लगने से सरपंच की मौत
नागपुर, 22 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक खेत पर अवैध रूप से लगाई गई बिजली की बाड़ के संपर्क में आने से गांव के 32 वर्षीय सरपंच की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर भिवापुर तहसील के थुटनबोरी गांव में सुबह के समय हुई।
अधिकारी ने बताया कि थुटनबोरी के सरपंच विनोद नत्थूजी गुरपुड़े (32) यहां खेत में फसलों को जानवरों से बचाने के लिए लगाई गई तार की बाड़ के संपर्क में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा कि इस मामले में सुशील दिगंबर भूटे (42), गंगाधर महादेव सहारे (52) और तुलाराम धनविजय (48) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा यासिर दिलीप
दिलीप
लेखक के बारे में
Web Title: महाराष्ट्र: नागपुर जिले में करंट लगने से सरपंच की मौत
NAGPUR
और भी पढ़ें ›
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 amशिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की
02 Oct 2026 | 1:07 amजरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज
01 Oct 2026 | 11:24 pmकॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया
01 Oct 2026 | 11:04 pmखबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत
01 Oct 2026 | 10:55 pmमहाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 10:20 pmप्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
01 Oct 2026 | 9:56 pm