BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement
Live Updates

Today Live News and Updates 26th June 2025: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

Today Live News and Updates 26th June 2025: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

satya prakashUpdated on 27 Jun 2025 | 12:06 am
Today Live News and Updates 26th June 2025/ Image Credit: ANI

Today Live News and Updates 26th June 2025: जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ क्षेत्र के बिहाली इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक की जानकारी के अनुसार इस संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया।

रायपुर: रायपुर में साहित्यिक जगत के प्रसिद्ध कवि और पद्मश्री से सम्मानित सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया है। वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कविताओं और साहित्यिक योगदान के लिए पहचाने जाते थे। दुबे जी को हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए ACI अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना की जानकारी उनके परिवार के करीबी सदस्यों ने पुष्टि की है।

 

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चीन के क़िंगदाओ में SCO (शंघाई सहयोग संगठन) रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान कजाकिस्तान के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल डौरेन कोसानोव से मुलाकात की।

Today Live News and Updates 26th June 2025: गुजरात। आम आदमी पार्टी के बोटाद विधायक उमेश मकवाना ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया। पत्र में लिखा, "...इस समय मेरी सामाजिक सेवाएं कम हो रही हैं, इसलिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं पार्टी के लिए कार्यकर्ता के तौर पर काम करूंगा।"

Big encounter between security forces and Naxalites in Narayanpur

  • नारायणपुर में भारी बारिश के बीच सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
  • मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर
  • 2 दिनों से नक्सलियों के कोर इलाके में चल रहा बड़ा ऑपरेशन
  • जिला पुलिसऔर केन्द्रीय पुलिस जवानों का संयुक्त अभियान
  • मारे गए नक्सलियों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं
26 Jun 2025 | 8:48 pm

Sakti News: युवक की हत्या मामले में खुलासा

सक्ती
युवक की हत्या मामले में खुलासा
बड़े भाई ही निकला हत्यारा
पीएम आवास के पैसे को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बाराद्वार थाना क्षेत्र के अकलसरा का घटना

26 Jun 2025 | 8:47 pm

Dongargarh News: फर्जी योगा बाबा गिरफ्तारी मामला

डोंगरगढ़-
फर्जी योगा बाबा गिरफ्तारी मामला
विदेशी युवतियों के साथ डांस का वीडियो वायरल
वीडियो में फर्जी बाबा झूमते आ रहे नजर
फर्जी बाबा के साथ कई युवक भी दिख रहे

26 Jun 2025 | 8:36 pm

Rath Yatra 2025: कल रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन

कल रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन

रथ यात्रा में CM विष्णु देव साय होंगे शामिल

जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर में रथ यात्रा महोत्सव होगा

26 Jun 2025 | 8:35 pm

Guna News: स्पेशल ट्रेन में दिखा सिंधिया का नया अंदाज

गुना
स्पेशल ट्रेन में दिखा सिंधिया का नया अंदाज
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रेन में गाया गाना
“सुहाना सफर और ये मौसम हसीन
ग्वालियर से बेंगलुरु जा रही ट्रेन में किए सफर

26 Jun 2025 | 8:29 pm

Sivni News: गौ-तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई

सिवनी
गौ-तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
मवेशियों से भरी ट्रैवलर बस को पकड़ा
16 मवेशी जब्त, आरोपी फरार
बंडोल थाना पुलिस की कार्रवाई

26 Jun 2025 | 8:22 pm

Shajapur News: करंट की चपेट में आने से नाबालिग की मौत

शाजापुर
करंट की चपेट में आने से नाबालिग की मौत
मोटर चालू करते समय लगा करंट
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
कालापीपल थाना क्षेत्र के जबड़ी की घटना

26 Jun 2025 | 8:11 pm

Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री डॉक्टर सुरेंद्र दुबे को श्रद्धांजलि दी

रायपुर ब्रेक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्मश्री डॉक्टर सुरेंद्र दुबे को श्रद्धांजलि दी

निवास पर पहुंचकर दी सुरेंद्र दुबे को श्रद्धांजलि

कहा, छत्तीसगढ़ के लिए या अपूर्णीय क्षति है

मैं पद्मश्री सुरेंद्र दुबे को नमन करता हूं

भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति दे

26 Jun 2025 | 8:10 pm

Mandsor News: जिले में हुई मूसलाधार बारिश

मंदसौर: जिले में हुई मूसलाधार बारिश
करीब 3 घंटे से बारिश का दौर जारी है
भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

26 Jun 2025 | 8:09 pm

Raipur News: सितार गुटखा फैक्ट्री पर स्टेट जीएसटी टीम का छापा

रायपुर…

सितार गुटखा फैक्ट्री पर स्टेट जीएसटी टीम का छापा…

दुर्ग-राजनांदगांव जिले की सीमा पर संचालित सितार गुटखा फैक्ट्री पर SGST टीम का छापा…

आधा KM पहले गाड़ी के लाइटें बंद करके बॉउंड्री वाल के गेट के पास टीम चुपके से पहुंची…

फैक्ट्री की सात फ़ीट उंची दिवार फांडकर अधिकारी अंदर घुसे…

घुसने से पहले चारों तरफ घुमकर कोई गुप्त रास्ता की टीम ने की तलाश…

सामने गेट से GST अधिकारी कूदकर पहुंचे अंदर…काम कर रहे सभी कर्मचारी सकपकाये…

रात के अँधेरे में रात 8 बजे से सुबह 8 बजे की शिफ्ट में चोरी-छिपे होता था काम…

बडी संख्या में मध्यप्रदेश के कई जिलो के लड़के मिले गुटखा बनाते…

SGST ने खाद विभाग को मामला सौंपा…

करोडो की GST चोरी का हुआ खुलासा…

SGST कमिश्नर पुष्पेंद्र मीणा के निर्देश पर जॉइंट कमिश्नर नरेंद्र वर्मा की टीम ने की कार्यवाही…

26 Jun 2025 | 8:04 pm

Bijapur News: धान बीज और खाद की कमी से किसान परेशान

बीजापुर-
धान बीज और खाद की कमी से किसान परेशान
विधायक विक्रम मंडावी कृषि मंत्री को लिखा पत्र
धान बीज और खाद उपलब्ध कराने की मांग की

26 Jun 2025 | 8:02 pm

Bilaspur News: MRP रेट से ज्यादा में वाटर बॉटल की बिक्री

बिलासपुर
MRP रेट से ज्यादा में वाटर बॉटल की बिक्री
15 रु के वाटर बॉटल को 20 रु में कर रहा था बिक्री
रेलवे प्रशासन ने वेंडिंग स्टॉल को किया सील
उसलापुर रेलवे स्टेशन में रेलवे प्रशासन की कार्रवाई

26 Jun 2025 | 7:25 pm

Keshkal News: गौ हत्या मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

केशकाल-
गौ हत्या मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार
तोरंड के जंगल से गौ मांस के साथ गिरफ्तार
बड़ेडोंगर पुलिस की कार्रवाई

26 Jun 2025 | 7:25 pm

Katni News: ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस की कार्रवाई

कटनी-
ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस की कार्रवाई
जिले के 42 स्थाई वारंटी, 66 वारंटी गिरफ्तार
गश्त के दौरान अवैध शराब भी किये जब्त
35 निगरानी बदमाशों की भी जांच हुई

26 Jun 2025 | 7:20 pm

Raipur News: पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू का बयान

रायपुर ब्रेकिंग

डिप्टी सीएम अरुण साव के राहुल गांधी को रणछोड़ कहे जाने पर पूर्व पीसीसी चीफ धनेंद्र साहू का बयान ,

कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को अपना लिखित जवाब दे दिया है इस पर भाजपा को आपत्ति है ,

राहुल गांधी डरने वाले लोगों में से नहीं है सवाल करने वाले लोगों में से है ,

डरते तो भाजपा के नेता है इसीलिए तो किसी मामले का जवाब नहीं देते भाग जाते हैं ,

26 Jun 2025 | 7:20 pm

Katni News: दशमरन गांव का हाल बेहाल

कटनी-
दशमरन गांव का हाल बेहाल
मुक्तिधाम में नहीं है टीन शेड की व्यवस्था
बारिश के समय अंतिम संस्कार में होती है परेशानी
बारिश के बीच शव को पनी से लपेटा गया
अंतिम संस्कार का वीडियो भी आया सामने

26 Jun 2025 | 7:07 pm

Raipur News: छग पुलिस के 15 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के तबादले

रायपुर…

छग पुलिस के 15 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के तबादले…

पुरानी बस्ती थाना रायपुर प्रभारी का तबादला हुआ कबीरधाम…

सुकमा आईईडी ब्लास्ट में घायल इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला का तबादला सुकमा से हुआ बेमेतरा…

DGP अरुण देव गौतम ने जारी किए आदेश…

26 Jun 2025 | 7:02 pm

Gwalior News: बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन शुभारंभ

ग्वालियर
बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन शुभारंभ, कार्यक्रम में दिखाई दी बीजेपी की गुटबाजी,
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी,
रेलवे स्टेशन पर ग्वालियर सांसद भरत सिंह कुशवाहा के समर्थकों ने जमकर भारत सिंह कुशवाहा के समर्थन में नारेबाजी की।

26 Jun 2025 | 7:01 pm

Raipur News: CM विष्णु देव साय ने X पोस्ट कर दुख जताया

पद्मश्री कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन

CM विष्णु देव साय ने X पोस्ट कर दुख जताया

सुरेंद्र दुबे जी के निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ

छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक पहचान दिलाई

जीवनपर्यंत समाज को हँसी का उजास दिया

ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें

26 Jun 2025 | 6:41 pm

Damoh News: युवक का शव मिलने का मामला

दमोह
युवक का शव मिलने का मामला
पुलिस ने किया हत्याकांड का खुलासा
भाई ने 2 साथियों के साथ मिलकर की थी हत्या
जमीनी विवाद को लेकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

26 Jun 2025 | 6:40 pm

Satna News: युवक की लाठी से पीट-पीट कर हत्या

सतना
युवक की लाठी से पीट-पीट कर हत्या
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
खेत की मेढ़ में बारी लगाने को लेकर हुआ विवाद
परिजनों ने सिंहपुर कोठी मार्ग में किया चक्काजाम
पुलिस बल मौके में तैनात, गांव में तनावपूर्ण स्थिति
रैगांव थाना क्षेत्र के खड़ौरी गांव का मामला

26 Jun 2025 | 6:08 pm

Gwalior News: अंचल को ग्वालियर से बेंगलुरु सीधी नई ट्रेन की सौगात

ग्वालियर
अंचल को ग्वालियर से बेंगलुरु सीधी नई ट्रेन की सौगात,
ट्रेन को वर्चुअल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल जुड़कर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई,
सिंधिया अपना AC कोच छोड़कर ट्रेन के जनरल डिब्बे में एक सामान्य यात्री बनकर की यात्रा, भीषण गर्मी में की यात्रा,
IBC24 से ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले ….
यह चमड़ी ग्वालियर चंबल अंचल की है,
मैं जनता के साथ जमीन से जुड़ा हुआ व्यक्ति हूं, मौका मिले, मिट्टी के साथ जनता के साथ जुड़ने का मैं इसका पूरा उपयोग करता हूं,
मैं एसी कोच मैं नहीं, सामान्य कोच में जाऊंगा,
इस ट्रेन में ग्वालियर से करीब करीब 210 यात्री सफर कर रहे हैं,
ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए पहले संकट की यात्रा होती थी,
ग्वालियर या फिर पूरे संभाग के वासी को बेंगलुरु के लिए जाने के लिए या तो कोटा जाना पड़ता था या फिर बीना, या फिर 8-10 घंटे के इंतजार के बाद बेंगलुरु के लिए सफर होता था,
आज सुगमता से प्रधानमंत्री जी के आशीर्वाद से,
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के आशीर्वाद से आज सीधा ग्वालियर से बेंगलुरु करीब 30 घंटे में पहुंच पाएगा,
हर एक नौजवान शिक्षा के लिए रोजगार के लिए बेंगलुरु जा पाएगा,
एक माता-पिता अपने बच्चों को देखने के लिए बेंगलुरु जा पाएंगे,
मैं विश्वास चलाता हूं, यह ट्रेन खाली वापस नहीं आएगी,
ग्वालियर के लिए निवेश लेकर आएगा,
बेंगलुरु को देश का सिलिकॉन वैली कहा जाता है- सिंधिया

ग्वालियर में मेट्रो ट्रेन शुरू करने को लेकर सिंधिया ने कहा…
ग्वालियर की प्राथमिकता और ग्वालियर का सम्मान और प्रतिष्ठा रेलवे, रोड और एयर कनेक्टिविटी नगर में विमानन में तो ग्वालियर को हमने पूरा स्थापित कर दिया,
मेरे पूज्य पिताजी के पहले माधव महाराज ने ग्वालियर लाइट रेलवे की शुरुआत की थी,
मेरे पूज्य पिताजी ने गुना से इटावा का रेल लाइन बनाया,
हमने ग्वालियर श्योपुर रेलवे लाइन को नैरोगेज से ब्रॉड गेज में परिवर्तित किया,
ग्वालियर की नैरोगेज ट्रेन को वापस पटरी पर दौड़ने को लेकर उन्होंने कहा…
इस पर हम उसकी इकोनॉमिक क्षमता को चेक कर रहे हैं, उस आधार पर निर्णय लेंगे,
कॉलर ट्यून में अमिताभ बच्चन की आवाज को बंद करने को लेकर कहा…
किसी व्यक्ति विशेष की ट्यून की बात नहीं है, बात यह है कि साइबर क्राइम के बारे में, सचेत करने की योजना 3 महीने के लिए चली थी,
अब उसे समाप्त कर दिया है, अब व्यक्ति डायरेक्ट कनेक्ट हो सकता है- सिंधिया

26 Jun 2025 | 6:05 pm

Katni News: सड़क बदहाली को लेकर लोगों का प्रदर्शन

कटनी-
सड़क बदहाली को लेकर लोगों का प्रदर्शन
मुंगाबाई कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन
NKJ थाना क्षेत्र का मामला

26 Jun 2025 | 5:51 pm

Raipur News: गृहमंत्री विजय शर्मा अस्पताल पहुंचे

गृहमंत्री विजय शर्मा अस्पताल पहुंचे

पद्मश्री सुरेंद्र दूबे का पार्थिव शरीर अस्पताल से किया रवाना

गृहमंत्री विजय शर्मा परिजनों के साथ एम्बुलेंस में बैठकर घर के लिए हुए रवाना

26 Jun 2025 | 5:48 pm

Raipur News: BJP का प्रशिक्षण शिविर पॉलिटिकल टूरिज्म: कांग्रेस

BJP का प्रशिक्षण शिविर पॉलिटिकल टूरिज्म: कांग्रेस

कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा

कांग्रेस नेता बैंकॉक, थाईलैंड जाकर वहीं की बात करते हैं

कांग्रेस को अपने नेताओं पर ही विश्वास नहीं है

BJP में विधायक और मंत्रियों का प्रशिक्षण हो चुका है

मंत्रियों के OSD और PA का प्रशिक्षण हुआ है

26 Jun 2025 | 5:37 pm

Jabalpur News: प्राकृतिक खेती चौपाल में बोले गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत

जबलपुर- प्राकृतिक खेती चौपाल में बोले गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत

रासायनिक खेती से पर्यावरण दूषित करने का हो रहा पाप

जैविक खेती से नहीं हो सकता किसानों का भला

जैविक खेती महंगी होकर भी उत्पादन कम

जैविक खेती और प्राकृतिक खेती में है जमीन आसमान का अंतर

रासायनिक खेती से ज्यादा होता है प्राकृतिक खेती से उत्पादन

मैं खुद 180 एकड़ ज़मीन में करता हूँ प्राकृतिक खेती

26 Jun 2025 | 5:37 pm

Katni News: सड़क बदहाली को लेकर लोगों का प्रदर्शन

कटनी-
सड़क बदहाली को लेकर लोगों का प्रदर्शन
मुंगाबाई कॉलोनी के लोगों ने किया प्रदर्शन
NKJ थाना क्षेत्र का मामला

26 Jun 2025 | 5:37 pm

Bilaspur News: खड़े ट्रेलर से टकराई बीजेपी नेता की कार

बिलासपुर
खड़े ट्रेलर से टकराई बीजेपी नेता की कार
सड़क हादसे में बीजेपी नेता की मौत, दूसरा घायल
रेलवे क्षेत्र के बीजेपी नेता था मृतक विजय सिंह
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के सिलपहरी रोड में हुई घटना

26 Jun 2025 | 5:37 pm

Khargone News: तीन तलाक का मामला आया सामने

खरगोन
तीन तलाक का मामला आया सामने
पीडिता अपनी मा के साथ पहुंची SP ऑफिस
एएसपी शकुंतला रूहल से लगाई गुहार
पति अरबाज पर गंभीर आरोप लगाए
तीन तलाक देने और बेटी की हत्या के लगाये आरोप
दहेज की मांग को लेकर दिया तीन तलाक
दूसरी शादी के भी लगाये आरोप
एएसपी ने जांच कर कार्रवाई के दिए आदेश
कसरावद थाने के अमलाथा गांव मामला

26 Jun 2025 | 4:59 pm

Raipur News: एयरपोर्ट पर की गई मॉक ड्रिल

रायपुर ब्रेकिंग

एयरपोर्ट पर की गई मॉक ड्रिल

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद की गई ड्रिल

फ्लाइट लैंडिंग के दौरान इमरजेंसी कॉल किया गया

आपात स्थिति की तैयारी को देख कर किया गया ड्रिल

26 Jun 2025 | 4:58 pm

Indore News: इंदौर तेज बारिश में नौलखा सब्जी मंडी सड़क किनारे भर आया पानी

इंदौर तेज बारिश में नौलखा सब्जी मंडी सड़क किनारे भर आया पानी,

सड़क पर पानी मे बह आई सब्जियां

लोग थैला लेकर सब्जियां लूटने के लिए पानी में घुसे

बड़ी संख्या में दुकान लगाए बैठे लोगों का हुआ नुकसान

26 Jun 2025 | 4:58 pm

Raisen News: बारिश से कच्चा मकान गिरा

रायसेन-
बारिश से कच्चा मकान गिरा
एक ही परिवार के 5 लोग दबे
पति-पत्नी और तीन बच्चे दबे
स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर
सभी का अस्पताल में इलाज जारी
बेगमगंज तहसील के वीरपुर गांव की घटना

26 Jun 2025 | 4:58 pm

Raisen News: तेज बारिश से डायवर्सन पर बना पुल बहा

रायसेन-
तेज बारिश से डायवर्सन पर बना पुल बहा
बेगमगंज-सुल्तानगंज मार्ग हुआ बंद
प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद
बेगमगंज क्षेत्र में रात से हो रही बारिश

26 Jun 2025 | 4:57 pm

Raipur News: किशोर पैकरा हत्याकांड के आरोपियों को इंद्रप्रस्थ कॉलोनी लेकर पहुँची पुलिस

रायपुर…

किशोर पैकरा हत्याकांड के आरोपियों को इंद्रप्रस्थ कॉलोनी लेकर पहुँची पुलिस..

पुलिस के साथ सीन ऑफ क्राइम यूनिट रायपुर की टीम भी पहुँची घटनास्थल..

हत्याकांड में प्रयुक्त होने साले लाल बैग, ट्रंक (पेटी), चाकू समेत अन्य सामग्री पुलिस रखी मौजूद..

ब्लॉक-D, फ्लैट नं- 321 में पुलिस की जाँच जारी..

बिंदुवार तरीके से एक-एक घटनास्थल पहुँचकर साक्ष्य जुटाएगी पुलिस..

26 Jun 2025 | 4:57 pm

Raipur News: पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन

रायपुर- पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े कवि थे पद्मश्री दुबे
हार्ट अटैक से हुआ पद्मश्री सुरेंद्र दुबे का निधन
ACI में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस
परिवार के करीबी ने की पुष्टि

26 Jun 2025 | 4:24 pm

Raisen News: बारिश से कच्चा मकान गिरा

रायसेन-
बारिश से कच्चा मकान गिरा
एक ही परिवार के 5 लोग दबे
पति-पत्नी और तीन बच्चे दबे
स्थानीय लोगों ने निकाला बाहर
सभी का अस्पताल में इलाज जारी
बेगमगंज तहसील के वीरपुर गांव की घटना

26 Jun 2025 | 4:14 pm

Delhi News: यह न केवल मेरे लिए बल्कि सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है- शुभांशु शुक्ला की बहन शुचि मिश्रा

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की बहन शुचि मिश्रा ने कहा, “…यह न केवल मेरे लिए बल्कि सभी भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण चरण है। मैं प्रार्थना करती हूं कि यह चरण भी जल्दी से गुजर जाए और वे सुरक्षित रहें…”

 

 

26 Jun 2025 | 4:02 pm

Sakti News: आरक्षक भागवत श्रीवास सस्पेंड

सक्ती
आरक्षक भागवत श्रीवास सस्पेंड
मालखरौदा थाना में पदस्थ था आरक्षक
अवैध शराब के पैसे की लेनदेन को लेकर हुई थी शिकायत
एसपी अंकिता शर्मा ने की कार्रवाई

26 Jun 2025 | 3:54 pm

Gujarat News: भगवान जगन्नाथ की 148वीं यात्रा कल 27 जून को निकलने वाली है- पुलिस कमिश्नर ज्ञानेंद्र सिंह मलिक

गुजरात: अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने कहा, “भगवान जगन्नाथ की 148वीं यात्रा कल 27 जून को निकलने वाली है। इसमें बहुत विस्तृत तैयारियां की गई हैं। अभी तक हम इसके तीन रिहर्सल कर चुके हैं। कुल मिलाकर 23,000 से ज़्यादा वर्दी में पुलिस और होमगार्ड तैनात रहेंगे। 152 संवेदनशील बिंदु हैं, हमने 25 एक्स्ट्रा वॉच टावर्स 240 हाई राइज़ पॉइंट्स बनाए हैं… 41 ड्रोन से निगरानी की जाएगी… इसके अलावा CCTV कैमरों की कुल संख्या 130 है। हमने अब एक्स्ट्रा CCTV लगा दिए हैं… इसके अलावा हमने इस काम के लिए 15 QRT भी लगाए हैं…”

 

26 Jun 2025 | 3:53 pm

Guna News: 2 लोडिंग वाहन से 50 क्विंटल PDS चावल जब्त

गुना
2 लोडिंग वाहन से 50 क्विंटल PDS चावल जब्त
NH-46 पर खाद्य विभाग और पुलिस ने पकड़ा
चाचोड़ा थाना क्षेत्र का मामला

26 Jun 2025 | 3:41 pm

Gwalior News: ग्वालियर-गुना-बेंगलुरु एक्सप्रेस आज से शुरू

ग्वालियर
ग्वालियर-गुना-बेंगलुरु एक्सप्रेस आज से शुरू,
केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, मुख्यमंत्री मोहन यादव कुछ देर में वर्चुल दिखाएंगे हरी झंडी,
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया रेलवे स्टेशन पर दिखाएंगे हरी झंडी,
ग्वालियर के रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नम्बर 4 पर हो रहा है कार्यक्रम।

26 Jun 2025 | 3:38 pm

Sarangarh News: पेड़ से लटका मिला महिला का शव

सारंगढ़
पेड़ से लटका मिला महिला का शव
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
कोतवाली थाना क्षेत्र का माामल

26 Jun 2025 | 3:28 pm

Indore News: केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर को 10 मिनिट करवाया गया इंतज़ार

इंदौर : केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर को 10 मिनिट करवाया गया इंतज़ार

बंद कमरे में कृषि मंत्री शिवराज सिंह और केबिनैट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कर रहे चर्चा,

केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर भी कक्ष में जाने के
लिए आई

सुरक्षाकर्मियों ने कक्ष के बाहर ही रोका

तकरीबन 10 मिनिट तक बाहर ही खड़ी रही सावित्री ठाकुर ,

26 Jun 2025 | 3:23 pm

West Bengal News: भगवान जगन्नाथ मंदिर एक प्रमुख तीर्थ स्थान बन गया है- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कल जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले दीघा में भगवान जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “भगवान जगन्नाथ मंदिर एक प्रमुख तीर्थ स्थान बन गया है। कल सीधी रथ यात्रा है, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 1 किलोमीटर के मार्ग पर रथ यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 2.30 बजे आरती की जाएगी। इसके लिए हमारी मंत्रिस्तरीय टीम यहां पहुंच चुकी है।”

 

 

26 Jun 2025 | 3:19 pm

Delhi News: कांवड़ समितियां आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लिए गए फैसलों के लिए उनका आभार व्यक्त करने आई-मंत्री आशीष सूद

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा, “कांवड़ समितियां आज मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लिए गए फैसलों के लिए उनका आभार व्यक्त करने आईं। मुख्यमंत्री ने तय किया है कि मंत्री, मुख्यमंत्री, विधायक दिल्ली के हर एंट्री पॉइंट पर जाकर शिव भक्तों का स्वागत करेंगे और उनकी यात्रा सुचारू रूप से चले, कांवड़ शिविरों में अच्छी व्यवस्था हो, अच्छे शौचालय हों, मुफ्त बिजली मिले, लोगों को दूसरी सुविधाएं मिलें, वे बैरिकेडिंग वाले इलाके में चलें, ट्रैफिक अव्यवस्था न हो, ये सारी व्यवस्थाएं की गई हैं…”

 

26 Jun 2025 | 3:07 pm

Chandigarh News: जिसने भी पंजाब में चिट्टे का कारोबार करने की कोशिश की है, उसे बख्शा नहीं जाएगा- अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: पंजाब के मंत्री और पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया मामले पर कहा, “प्रथम दृष्टया कोर्ट ने भी माना है कि आगे जांच की जरूरत है। भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार और विजिलेंस विभाग बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने सभी तथ्यों के साथ इस मामले को कोर्ट में उठाया और अब पंजाब सरकार ने उन लोगों को न्याय दिलाने का काम शुरू कर दिया है जिनके बच्चे चिट्टे और नशे की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। जिसने भी पंजाब में चिट्टे का कारोबार करने की कोशिश की है, उसे बख्शा नहीं जाएगा।”

 

 

26 Jun 2025 | 2:56 pm

Ujjain News: सत्र न्यायालय ने हत्या मामले में अहम फैसला

उज्जैन-
सत्र न्यायालय ने हत्या मामले में अहम फैसला
आरोपी को मृत्यु दंड की सुनाई सजा
आरोपी ने की थी पत्नी की हत्या
मार्च 2024 की घटना
नागझिरी थाने का मामला

26 Jun 2025 | 2:46 pm

Lucknow News: दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार कहीं हो रहा है तो वह उत्तर प्रदेश में है- अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “…जो लोग पिछले 9 सालों में जीरो टॉलरेंस, न्याय दिलाने, सबका साथ सबका विकास की बात कर रहे थे, उनकी सरकार में ही महिलाओं पर सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि अगर दलितों पर सबसे ज्यादा अत्याचार कहीं हो रहा है तो वह उत्तर प्रदेश में है।”

 

 

26 Jun 2025 | 2:38 pm

Bengaluru News: खेलो इंडिया से काफी युवाओं को अवसर मिल रहा है- पी.वी. सिंधु

बेंगलुरु (कर्नाटक): भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने कहा, “समय-समय एक एथलीट के तौर पर मुझे लगता है कि टेस्ट करना और यह सुनिश्चित करना बहुत ज़रूरी है कि आप कितने मज़बूत हैं और आप किस तरह से सुधार कर सकते हैं। यही वजह है कि मैं यहाँ आई हूँ। मुझे लगता है कि SAI बेंगलुरु बहुत मददगार रहा है। मेरी ट्रेनिंग और फिटनेस लेवल अच्छी चल रही है… खेलो इंडिया से काफी युवाओं को अवसर मिल रहा है। सरकार के द्वारा काफी टूर्नामेंट आयोजित किए जा रहे हैं जिससे खिलाड़ियों को काफी मदद मिल रही है।”

26 Jun 2025 | 2:33 pm

Raipur News: औद्योगिक क्षेत्र धनेली गांव के बंधवा तालाब में मिली अज्ञात लाश

रायपुर…

औद्योगिक क्षेत्र धनेली गांव के बंधवा तालाब
अज्ञात लाश मिलने से सनसनी…

युवक की उम्र करीब 25 से 35 साल…

युवक की शिनाख्त में जुटी पुलिस…

मौके पर पहुंची पुलिस…

धरसीवां थाना इलाके का मामला…

26 Jun 2025 | 2:33 pm

Bhopal News: पदोन्नति के नए नियमों का विरोध हुआ तेज

भोपाल……
पदोन्नति के नए नियमों का विरोध हुआ तेज…..
मंत्रालय के बाहर कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन…..
सामान्य वर्ग,पिछड़ावर्ग,अल्पसंख्यक वर्ग के कर्मचारियों का प्रदर्शन…
एससी एसटी वर्ग के कर्मचारियों अधिकारियों को पदोन्नति में आरक्षण देने का विरोध….
मंत्रालय के बाहर बड़ी संख्या में कर्मचारियों का प्रदर्शन नारेबाजी…..

26 Jun 2025 | 2:32 pm

Ambikapur News: नान के रिटायर्ड अफसर के सुने मकान में चोरी

अंबिकापुर
नान के रिटायर्ड अफसर के सुने मकान में चोरी
नगदीव गहनों समेत 10 लाख की हुई चोरी
पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जशपुर गया था परिवार
गांधीनगर पुलिस समेत फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची

26 Jun 2025 | 2:32 pm

Katni News: रेलवे लाइन पर स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन

कटनी-
रेलवे लाइन पर स्थानीय लोगों का धरना प्रदर्शन
रेल लाइन के चलते सड़क बंद होने से लोग नाराज
रेल लाइन के ऊपर ओवर ब्रिज बनाने की मांग
महिलाएं,बच्चे और युवा धरना प्रदर्शन में मौजूद

26 Jun 2025 | 2:26 pm

Raipur News: राहुल गांधी मुद्दे उठाकर हमेशा भाग जाते हैं -डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर

चुनाव आयोग ने बुलाया, लेकिन राहुल गांधी ने भेजा पत्र

मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान

राहुल गांधी मुद्दे उठाकर हमेशा भाग जाते हैं

ये पहली बार नही, बार बार स्टैंड बदलते है राहुल गांधी

जब चुनाव हारते है तो ईवीएम, आयोग पर सवाल खड़े करते है

निर्णय अनुकूल न हो तो संवैधानिक संस्था पर सवाल उठना आदत बन चुकी

जो सेना से, सेना पर सवाल करे, उसकी बारे में क्या कहा जाए

26 Jun 2025 | 2:12 pm

Raipur News: खरगे की सभा के लिए सरकार से नाराज लोगो की भीड़ जुटाएगी कांग्रेस

रायपुर

खरगे की सभा के लिए सरकार से नाराज लोगो की भीड़ जुटाएगी कांग्रेस

मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव का पलटवार,

फिर तो कांग्रेस की सभा का फेल होना तय,

क्योंकि, हर वर्ग से साय सरकार से संतुष्ट,

विधानसभा, लोकसभा, निकाय चुनाव परिणाम इसके प्रमाण,

जब कोई वर्ग नाराज नहीं, फिर सभा का फेल होना तय

26 Jun 2025 | 2:10 pm

Singrauli News : अनियंत्रित होकर कोयला वाहन मुड़वानी डेम में गिरा

सिंगरौली
अनियंत्रित होकर कोयला वाहन मुड़वानी डेम में गिरा
सामने से आ रही वाहन को बचाने के दौरान हुआ हादसा
हादसे में चालक और कंडक्टर घायल, इलाज जारी
वाहन में भरा कोयला भी पानी में बहा
जयंत चौकी के मुड़वनी डैम की घटना

26 Jun 2025 | 2:03 pm

Dhamtari News: कुरूद में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

धमतरी

कुरूद में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
बढ़ते अपराध, नशीले पदार्थों की तस्करी का विरोध
मंदिरों में चोरी के विरोध में कर रहे प्रदर्शन
कांग्रेस भवन से रैली निकालकर कुरूद थाने का करेंगे घेराव
राज्यपाल के नाम SDM को सौंपेगे ज्ञापन

26 Jun 2025 | 1:56 pm

Pendra News: शाला में प्रवेश को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

पेंड्रा-
शाला में प्रवेश को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
स्कूल के मुख्य गेट में जड़ा ताला
कन्या हाईस्कूल निमधा में ब्वॉयज विद्यार्थी की प्रवेश की मांग
SDM और तहसीलदार मौके पर पहुंचे
मरवाही हाईस्कूल निमधा का मामला

26 Jun 2025 | 1:35 pm

Jammu News: बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी

जम्मू-कश्मीर: बसंतगढ़ के बिहाली इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

26 Jun 2025 | 1:34 pm

Ahmedabad plane accident: ब्लैक बॉक्स से डेटा की रिकवरी और जांच पर स्थिति रिपोर्ट

ब्लैक बॉक्स से डेटा की रिकवरी और जांच पर स्थिति रिपोर्ट – एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 फ्रंट ब्लैक बॉक्स से क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (CPM) को 24 जून को सुरक्षित रूप से निकाला गया और 25 जून को मेमोरी मॉड्यूल को सफलतापूर्वक एक्सेस किया गया। इसका डेटा AAIB लैब में डाउनलोड किया गया। CVR और FDR डेटा का विश्लेषण चल रहा है। इन प्रयासों का उद्देश्य दुर्घटना की ओर ले जाने वाली घटनाओं के अनुक्रम को फिर से बनाना, विमानन सुरक्षा को बढ़ाने और भविष्य की घटनाओं को रोकने के लिए योगदान देने वाले कारकों की पहचान करना है: नागरिक उड्डयन मंत्रालय

26 Jun 2025 | 1:28 pm

Raipur News: रिपोर्ट कार्ड पर गरमाई सियासत

रायपुर

रिपोर्ट कार्ड पर गरमाई सियासत

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने स्वीकार की चुनौती

कहा – मुख्यमंत्री जी आ जाएं मैं जयस्तंभ चौक में चर्चा के लिए तैयार हूं

हमने पहले भी उन्हें चुनौती दी है

कांग्रेस ने भाजपा को अपने डेढ़ साल का रिपोर्ट पेश करने को कहा था

इस पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस को चुनौती दी थी कि वे चर्चा करने के लिए तैयार है

26 Jun 2025 | 1:27 pm

Bhopal News : 90 डिग्री ब्रिज को लेकर बोले सीएम डॉ मोहन यादव

भोपाल

90 डिग्री ब्रिज को लेकर बोले सीएम डॉ मोहन यादव

ब्रिज 2022 से बन रहा था

मेरे सीएम बनने से पहले

अभी उद्घाटन भी नहीं हुई है

इसलिए मैने कहा उसे सुधर जाए

लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई की जाए

खाद को लेकर बोले सीएम

खाद का संकट कही नहीं है

कांग्रेस के पास मुद्दों का संकट है

कांग्रेस संकट में है

 

26 Jun 2025 | 1:24 pm

Bhopal News : 90 डिग्री टर्निंग ब्रिज के टेक्निकल फाल्ट के जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश

90 डिग्री टर्निंग ब्रिज के टेक्निकल फाल्ट के जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई

ऐशबाग आरओबी के निर्माण कार्य में हुए टेक्निकल फॉल्ट को दुरुस्त किया जाएगा

टेक्निकल फॉल्ट दूर करने के बाद ही आरओबी का होगा लोकार्पण

26 Jun 2025 | 1:07 pm

Raipur News: प्रदेश में खुल रहे हैं नए शराब के दुकान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान

रायपुर

प्रदेश में खुल रहे हैं नए शराब के दुकान पर पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान

कहा – पूरे राज्य में अवैध शराब एक महामारी की तरह फैल चुकी है,सरकार खुद इंवॉल्व है

जहां जहां नई शराब दुकान खुल रही है वहां वहां महिलाएं विरोध कर रही हैं

मंदिरहसौद के पास छात्रों ने स्कूल जाने से मना कर दिया है

सी मार्ट बंद करके शराब दुकानें खोली जा रही है

शराब की काली कमाई चुनिंदा नेताओं के जेब में जा सके इसलिए दुकान खोली जा रही है

26 Jun 2025 | 12:33 pm

Gwalior News : कचरा प्रबंधन की जनहित याचिका पर सुनवाई

ग्वालियर
कचरा प्रबंधन की जनहित याचिका पर सुनवाई
हाईकोर्ट की डबल बेंच में हो रही सुनवाई
सुनवाई के दौरान निगम आयुक्त संघ प्रिय को जमकर लगाई फटकार
जस्टिस जीएस आहूवलिया बोले
नगर निगम ने पूरे ग्वालियर को गंदा रखा है
ग्वालियर में सफाई के नाम पर कुछ नही हो रहा है
कितनी गाडियां शहर में कचड़े के नाम पर लगाई है, उनका जीपीएस के रिकोर्ड के साथ 12.45 पेश करो- HC

26 Jun 2025 | 12:24 pm

Indore News: सोयाबीन अनुसंधान केंद्र के खेत में शिवराज सिंह चौहान ने चलाया ट्रैक्टर

इंदौर

इंदौर के सोयाबीन अनुसंधान केंद्र के खेत में शिवराज सिंह चौहान ने चलाया ट्रैक्टर

ट्रैक्टर चलाने की बात पर बोले शिवराज सिंह चौहान

मैं नकली की किसान थोड़ी हूं, कृषि मंत्री नहीं किसान हूं मेरे हर रोम में किसान और हर सांस में खेती है

मीडिया से बातचीत में बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

आज पूरी एग्रीकल्चर टीम इंदौर में है, देश के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र के लोग, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटीज के लोग राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारी साथ है

हमने अभी विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया था ताकि लैब में होने वाले प्रयोग किसानों के बीच लैंड पर जा सकें

हम वैज्ञानिक अधिकारियों और कर्मचारियों को गांव में लेकर गए

आज हम सोयाबीन की फसल पर चर्चा करने वाले हैं

सोयाबीन की उत्पादकता बढ़ नहीं रही है, जिसे लेकर चर्चा करेंगे

अच्छी किस्म का सोयाबीन पैदा कर पाए ताकि देश को तेल आयात ना करना पड़े

विदेश से तेल न मांगना पड़े और सोयाबीन के भंडार भरे जाएं

26 Jun 2025 | 12:21 pm

Gujarat News : आम आदमी पार्टी के बोटाद विधायक उमेश मकवाना ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया

गुजरात: आम आदमी पार्टी के बोटाद विधायक उमेश मकवाना ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया। पत्र में लिखा, “…इस समय मेरी सामाजिक सेवाएं कम हो रही हैं, इसलिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं पार्टी के लिए कार्यकर्ता के तौर पर काम करूंगा।”

26 Jun 2025 | 11:44 am

Raipur News Today: डिप्टी CM अरुण साव ने दी जानकारी, भाजपा सांसद और विधायकों का प्रशिक्षण शिविर होगा

डिप्टी CM अरुण साव ने दी जानकारी

भाजपा सांसद और विधायकों का प्रशिक्षण शिविर होगा

7 से 9 जुलाई तक होगा प्रशिक्षण शिविर

प्रशिक्षण भाजपा के अनिवार्य कार्यक्रम में शामिल है

भाजपा में समय-समय पर प्रशिक्षण होते रहता है

प्रशिक्षण में पार्टी की नीति रीति पर बात होगी

26 Jun 2025 | 11:44 am

Raipur News Today: छत्तीसगढ़ में विधायक और सांसदों का प्रशिक्षण, 7 से 9 जुलाई तक होगा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

छत्तीसगढ़ में विधायक और सांसदों का प्रशिक्षण

7 से 9 जुलाई तक होगा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

सरगुजा मैनपाट में होगा प्रशिक्षण शिविर

प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे

समापन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे शामिल

शिविर में बीजेपी के सिद्धांत और रीति नीति पर होगा फोकस

26 Jun 2025 | 11:35 am

Durg News Today: सितार गुटखा फैक्ट्री में स्टेट GST का छापा, दुर्ग के गनियारी गांव में GST टीम ने दी दबिश

दुर्ग अपडेट-
सितार गुटखा फैक्ट्री में स्टेट GST का छापा
दुर्ग के गनियारी गांव में GST टीम ने दी दबिश
अवैध रूप से संचालित है सितार गुटखा फैक्ट्री
जीएसटी विभाग में फैक्ट्री का पंजीयन ही नहीं
सिर्फ रात में ही यहां होता था गुटखे का प्रोडक्शन
देर रात जीएसटी की टीम ने की छापेमारी
इसलिए रात में ही टीम ने की छापेमारी
छापेमारी की कार्रवाई अब भी जारी

26 Jun 2025 | 11:12 am

Kanpur News Today: पत्नी से मिलने आया प्रेमी पति ने पकड़कर कराई प्रेमी से शादी

कानपुर- UP
पत्नी से मिलने आया प्रेमी
पति ने पकड़कर कराई प्रेमी से शादी
पति ने ग्रामीणों की मदद से प्रेमी को पकड़ा
पत्नी और प्रेमी ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
रसूलाबाद थाना क्षेत्र का मामला

26 Jun 2025 | 11:12 am

Raipur News Today: स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल

स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर फेर बदल,

34 सीएमएचओ, प्रभारी सीएमएचओ, और सीनियर डॉक्टर का ट्रांसफर

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने जारी किया आदेश

कई जिलों के सीएमएचओ बदले गए

26 Jun 2025 | 11:11 am

Gwalior News Today: ऐतिहासिक किले पर बदमाशो का आतंक, खुलेआम बदमाश झगड़ते नजर आए

ग्वालियर
ऐतिहासिक किले पर बदमाशो का आतंक,
खुलेआम बदमाश झगड़ते नजर आए
एक बदमाश के हाथ में मौजूद थी पिस्टल,
अपने ही साथी को गोली मारने की कर रहा था कोशिश,
गोलीबारी से बचने के लिए दीवाल से लगा दी एक युवक ने छलांग,
मौके पर घूम रहे सैलानियों ने बीच बचाव करने की की कोशिश,
बदमाश ने पिस्टल लहराई तो सैलानी अपनी जान बचाकर भागे,
घटना के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर हुए मौके से गायब,
सभी बदमाश थे नशे की हालत में,
किले पर देश-विदेश की सैलानी आते हैं घूमने,
सुरक्षा के नहीं है कोई इंतजाम,
बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का मामला।

26 Jun 2025 | 11:11 am

Chhatarpur News Today: 216 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, जब्त गांजे की कीमत 30 लाख रुपये

छतरपुर
216 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार
जब्त गांजे की कीमत 30 लाख रुपये
नौगांव थाना क्षेत्र का मामला

26 Jun 2025 | 10:41 am

Jabalpur News Today: सतना के कोतवाली टीआई रविंद्र द्विवेदी को अनोखी सज़ा

जबलपुर- सतना के कोतवाली टीआई रविंद्र द्विवेदी को अनोखी सज़ा

HC ने थाना प्रभारी को सुनाई फलदार पौधे लगाने की सज़ा

TI को 2 माह में लगाने होंगे 1 हज़ार फलदार पौधे

चित्रकूट क्षेत्र में पौधारोपण कर GPS लोकेशन भी देनी होगी

नाबालिग से रेप के मामले में TI ने नहीं करवाया था नोटिस तामील

26 Jun 2025 | 10:25 am

Dhamtari News Today: जिले में फिर चाकूबाजी की घटना, सिंचाई विभाग के चौकीदार पर चाकू से हमला

धमतरी- जिले में फिर चाकूबाजी की घटना
सिंचाई विभाग के चौकीदार पर चाकू से हमला
हमले में चौकीदार गंभीर घायल, इलाज जारी
अज्ञात आरोपी ने चौकीदार पर किया हमला
रुद्री थाना क्षेत्र का मामला

26 Jun 2025 | 10:24 am

Jabalpur News Today: CM डॉ मोहन यादव का दौरा, दोपहर 1:25 बजे जबलपुर पहुंचेंगे CM

जबलपुर- CM डॉ मोहन यादव का दौरा

दोपहर 1:25 बजे जबलपुर पहुंचेंगे CM

प्राकृतिक खेती चौपाल कार्यक्रम में होंगे शामिल

स्मार्ट सिटी ऑफिस से करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

ग्वालियर-बैंगलुरू नई रेल सेवा की करेंगे शुरुआत

शाम 4:10 बजे एयरपोर्ट से भोपाल होंगे रवाना।

26 Jun 2025 | 10:01 am

Bhopal News Today: वंदे भारत ट्रेन में विधायक राजीव पारीछा के समर्थकों द्वारा यात्री से मारपीट का मामला…

वंदे भारत ट्रेन में विधायक राजीव पारीछा के समर्थकों द्वारा यात्री से मारपीट का मामला…

घटना से पहले का एक और सीसीटीवी आया सामने…

सीसीटीवी में विधायक राजीव सिंह और उनका गनमैन युवक को समझाते नजर आ रहे हैं….

युवक गुस्से में विधायक को उंगली दिखाता आ रहा नजर….

अपने परिवार के साथ ट्रेन में यात्रा कर रहे थे विधायक राजीव सिंह…

खाना खाने के लिए सीट एडजस्ट करने की बात पर हुई थी युवक की विधायक समर्थकों की बहस…

26 Jun 2025 | 10:00 am

Surajpur News Today: चार पहिया वाहन गैरेज से गाड़ियों के तार की चोरी, चोरी के बाद CCTV फुटेज में अलग अंदाज में दिखा चोर

सूरजपुर- चार पहिया वाहन गैरेज से गाड़ियों के तार की चोरी
चोरी के बाद CCTV फुटेज में अलग अंदाज में दिखा चोर
CCTV देख हाथ जोड़ किया उठक बैठक
अलग अलग गाड़ियों से करीब 25 हजार के तार की हुई चोरी
साधुराम सेवा कुंज के बगल गैरेज की घटना

26 Jun 2025 | 9:59 am

Narayanpur News Today: भारी बारिश के बीच सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

नारायणपुर-अपडेट
भारी बारिश के बीच सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
मुठभेड़ में 2 महिला माओवादी के शव बरामद
सर्चिंग में एक इंसास राइफल, हथियार सहित अन्य सामान बरामद
DRG नारायणपुर, कोंडागांव STF का अबूझमाड़ में ऑपरेशन

26 Jun 2025 | 9:58 am

Morena News Today: पोरसा सिविल अस्पताल में शराब पार्टी, पंचायत सचिव और वार्ड बॉय ने की शराब पार्टी..

मुरैना –
पोरसा सिविल अस्पताल में शराब पार्टी
पंचायत सचिव और वार्ड बॉय ने की शराब पार्टी
शराब पार्टी का सोशल मीडिया वीडियो वायरल
जच्चा वार्ड का बताया जा रहा है वायरल वीडियो

26 Jun 2025 | 9:58 am

Raipur News Today: लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रम आज, CM निवास में दोपहर 12 बजे होगा कार्यक्रम

लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रम आज

CM निवास में दोपहर 12 बजे होगा कार्यक्रम

CM विष्णु देव साय मीसाबंदियों का करेंगे सम्मान

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...
शहर की खबरें

नारायणपुर

और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं

30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

30 Sept 2026 | 5:30 pm