BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Govt Employees Fired News: सरकारी कर्मियों पर कार्रवाई की गाज.. 2 निलंबित तो 3 कर्मी नौकरी से बर्खास्त, सामने आई ये वजह

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा …

Govt Employees Fired News

Govt Employees Fired News

satya prakash
Published: 10 Apr 2025 | 8:29 amModified: 10 Apr 2025 | 8:29 am
HIGHLIGHTS
  1. चपरासी ने जांचीं उत्तर पुस्तिकाएं, वीडियो हुआ वायरल।
  2. प्रिंसिपल-प्रोफेसर निलंबित, तीन कर्मचारी बर्खास्त किए गए।
  3. उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन योग्य व्यक्तियों से होगा।

Govt Employees Fired News : नर्मदापुरम (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में मूल्यांकन प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही सामने आई है। एक वायरल वीडियो में एक चपरासी को छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जांचते हुए देखा गया, जिसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल और एक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया, जबकि तीन अन्य कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

Read More: Reciprocal Tariffs Banned News: विश्व को राहत तो चीन पर आफत, ट्रम्प ने रेसिप्रोकल टैरिफ पर लगाई 3 महीने की रोक, पढ़ें पूरा अपडेट

मामला नर्मदापुरम जिले के पिपरिया स्थित शहीद भगत सिंह कॉलेज का है। वीडियो के सामने आने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में पुष्टि होने पर कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश कुमार वर्मा और मूल्यांकन के नोडल अधिकारी प्रोफेसर राम गुलाम पटेल को 4 अप्रैल को निलंबित किया गया।

Govt Employees Fired News : इसके अलावा, मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में अतिथि फैकल्टी सदस्य खुशबू पगारे, लैब टेक्नीशियन पन्नालाल पठारिया और राकेश कुमार मेहर को 8 अप्रैल को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुपम राजन ने बताया कि घटना जनवरी में हुई थी, लेकिन वीडियो हाल ही में वायरल हुआ। उन्होंने बताया कि, “इस तरह की लापरवाही भविष्य में न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। निलंबन और बर्खास्तगी के आदेश विभागीय वेबसाइट पर सार्वजनिक किए गए हैं।”

Read Also: #SarkarOnIBC24: वक्फ पर घमासान, फिर हिंदू-मुसलमान! कश्मीर से बंगाल तक जारी है बवाल!

Govt Employees Fired News : उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आगे ऐसी घटनाएं न हों। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने इस घटना को प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किये। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी के हालात चिंताजनक हैं और सरकार की प्राथमिकता में शिक्षा नहीं है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: जवाब: वायरल वीडियो में एक चपरासी को छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जांचते हुए देखा गया, जो कि एक गंभीर अनियमितता है। इससे मूल्यांकन प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Govt Employees Fired News, The case of peon checking answer sheets in Narmadapuram

शहर की खबरें

नर्मदापुरम

और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर

30 Sept 2026 | 5:43 pm