BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Narmadapuram News: जंगल में मिला तेंदुए के तीन नन्हे शावकों का शव, क्या हुआ है इनके साथ? वन विभाग की जांच में सामने आया बड़ा राज…

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के अंतर्गत स्थित सुखतवा क्षेत्र के ग्राम चाटुआ में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जंगल में तेंदुए के …

narmadapuram news

narmadapuram news

muskan mishra
Published: 09 Oct 2025 | 9:09 amModified: 09 Oct 2025 | 9:09 am
HIGHLIGHTS
  1. तेंदुए के 3 शावकों का मिला शव
  2. जंगली जानवर के हमले से हुई मौत
  3. केसला ब्लॉक के चाटुआ गांव की घटना

Narmadapuram News: नर्मदापुरम: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के अंतर्गत स्थित सुखतवा क्षेत्र के ग्राम चाटुआ में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जंगल में तेंदुए के तीन नन्हें शावक मृत पाए गए। वन विभाग के अधिकारियों को लगभग सुबह 7 बजे इस घटना की सूचना मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इन तेंदुए के शावकों की उम्र लगभग 9 महीने बताई जा रही है।

वन विभाग के अधिकारी कार्रवाई में जुटे

Narmadapuram News: मौके पर पहुंचते ही वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तुरंत कार्रवाई में जुट गए। मुख्य वन संरक्षक (CCF) अशोक कुमार चौहान, उप वन अधिकारी (SDO) मानसिंह मरावी, रेंजर, वनरक्षक समेत अन्य संबंधित अधिकारी इस मामले की तहकीकात में जुट गए। शावकों का पोस्टमार्टम डॉ. गुरुदत्त शर्मा की देखरेख में किया गया, जिससे उनकी मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश की गई।

जंगली जानवर के हमले से हुई शावकों की मौत

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शावकों की मौत संभवतः किसी अन्य जंगली जानवर के हमले की वजह से हुई है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि हमलावर तेंदुए थे या फिर बाघ। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक शावक की कॉलर की हड्डी टूटी पाई गई, जो हिंसक संघर्ष का संकेत है। घटना स्थल के आसपास कुछ जंगली जानवरों के पैरों के निशान भी मिले हैं, जो इस बात का सबूत हैं कि किसी बड़े जानवर ने इस हमले को अंजाम दिया होगा। वन विभाग इस घटना की गंभीरता से जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

तीनों शावकों का अंतिम संस्कार किया गया

Narmadapuram News: चाटुआ नदी के किनारे बुधवार शाम 6 बजे तीनों शावकों का अंतिम संस्कार किया गया। वन विभाग ने स्थानीय ग्रामीणों से जंगल की सुरक्षा और शावकों के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के संरक्षण के लिए समुदाय का सहयोग बेहद आवश्यक है ताकि वे सुरक्षित वातावरण में रह सकें।

read more: Stock Market Today 9 October: शेयर बाजार में आज लौटेगी रौनक, सेंसेक्स-निफ्टी में तेजी के मजबूत इशारे 

read more: Shahdol News: मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं के लिए खतरा! ऑपरेशन से पहले बुरा हाल, 10 से ज्यादा मरीज हर हफ्ते झेल रहे दर्दनाक जलन

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: तेंदुए के तीन शावक बुधवार सुबह 7 बजे इटारसी के चाटुआ गांव के जंगल में मृत पाए गए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Narmadapuram News: Carcasses of three leopard cubs found in Itarsi forest

शहर की खबरें

नर्मदापुरम

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm