Narsinghpur News : सिंधी समाज ने बीच चौराहे फूंका अमित बघेल का पुतला, मध्यप्रदेश में भी विवादित बयान का विरोध
नरसिंहपुर में सिंधी समाज ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी प्रमुख अमित बघेल के आपत्तिजनक बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Narsinghpur News
- अमित बघेल ने भगवान झूलेलाल, महाराजा अग्रसेन, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
- सिंधी समाज ने 7 नवंबर को डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शन किया।
- समाज ने प्रशासन से कानूनी कार्रवाई की मांग की और पुतला दहन किया।
Narsinghpur News नरसिंहपुर : अमित बघेल द्वारा सिंधी समाज के लिए किया गए अभद्र टिप्पणी पर नरसिंहपुर ज़िले के पूज्य पंचायत सिंधी समाज ने मोर्चा खोल लिया है । सिंधी समाज ने शुक्रवार 7 नवंबर को राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कलेक्टर देवंती परते को ज्ञापन सौंपा । जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल द्वारा किये गए समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल एवं अन्य राष्ट्रनायकों के प्रति की गई अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में उनका पुतला दहन किया। साथ ही ज़ोरदार प्रद्रशन करते हुए कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
क्या है पूरा मामला ?
Narsinghpur News दरअसल 20 अक्टूबर को जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने एक बयान दिया। अमित बघेल ने सिंधी हिंदू समाज के आराध्य देवता भगवान झूलेलाल, जो वरुण देवता के अवतार माने जाते हैं। उनके प्रति अत्यंत असंवेदनशील और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। इसके साथ ही उन्होंने अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन, स्व. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी जैसे देश के महान राष्ट्रनायकों के प्रति भी अनुचित टिप्पणी की थी ।
सिंधी समाज में दिखा आक्रोश
इसी बात पर आक्रोशित सिंधी समाज के लोगों ने सुभाष पार्क चौराहे पर अमित बघेल का पुतला दहन किया और जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे,जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सिंधी समाज सदैव से एक सभ्य, मेहनती, व्यापारी एवं राष्ट्रनिष्ठ समाज रहा है, जिसने देश के विभाजन जैसे कठिन समय में भी अपनी संस्कृति और भारतीयता को अक्षुण्ण बनाए रखा। ज्ञापन में कहा गया कि इस प्रकार के बयान धार्मिक असहिष्णुता और सामाजिक सौहार्द को कमजोर करने वाले हैं, जो राष्ट्रीय एकता के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करते हैं।
अमित बघेल के खिलाफ कार्यवाई की मांग
Narsinghpur News सिंधी समाज के लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया कि अमित बघेल के विरुद्ध विधिसम्मत अपराध दर्ज कर शीघ्र कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति समाज या धर्म के प्रति इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी करने का दुस्साहस न कर सके।
यह भी पढ़ें
- चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ऐसे अभ्यर्थियों को मिलेगी ज्वॉइनिंग, लगा था घोटाले का आरोप
- 15 दिन तक भूत-प्रेतों का लगता है मेला, मुक्ति पाने के लिए खींचे चले आते हैं…. रैय्यत बाबा के पेड़ पर अनोखा रीति-रिवाज
- इस गांव में नहीं है एक भी मुस्लिम परिवार, फिर भी 1100 जन्म प्रमाण-पत्र बनाए गए, अब पंचायत ने उठाया बड़ा ये कदम
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 20 अक्टूबर को अमित बघेल ने आपत्तिजनक बयान दिया।
लेखक के बारे में
IBC24 Digital देश-दुनिया की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सटीक रूप में आप तक पहुँचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, मनोरंजन, खेल, टेक्नोलॉजी और ट्रेंडिंग खबरों की हर अपडेट यहीं पढ़ें।
और भी पढ़ें...Web Title: Narsinghpur Sindhi Community Protests Amit Baghel’s Offensive Remarks
नरसिंहपुर
और भी पढ़ें ›
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm
Gwalior Fake Kidnapping Case: ‘5 लाख दो नहीं तो राहुल की लाश मिलेगी’, युवक ने इस लिए रची खुद की अपहरण की झूठी साजिश, अज्ञात नंबर से घरवालों को भेजा मैसेज, ऐसे पकड़ाया शातिर
30 Sept 2026 | 3:59 pmसीईसी के खिलाफ इंदौर में प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की
30 Sept 2026 | 2:53 pm
Indore News : बिल्डर की मौत..जांच में कई एंगल। कॉल डिटेल से तलाशे जा रहे जवाब
30 Sept 2026 | 2:19 pm
Milk Price Hike: त्योहारी सीजन से पहले आम जनता को बड़ा झटका, फिर बढ़े दूध के दाम, इस दिन से लागू होगी नई कीमत
30 Sept 2026 | 2:09 pm