Vandana Khandelwal’s Statement : बीजेपी जिलाध्यक्ष की फिसली जुबान, पीएम मोदी का लिया गलत नाम, जेपी नड्डा को बता दी संगठन मंत्री, कांग्रेस ने ली चुटकी
इस चर्चित बीजेपी नेत्री की फिसली जुबान, पीएम मोदी का लिया गलत नाम..Vandana Khandelwal’s Statement: This famous BJP leader’s tongue slipped
- नीमच में भाजपा की जीत का जश्न
- जिलाध्यक्ष के बयान ने बटोरी सुर्खियां
- बीजेपी जिलाध्यक्ष की फिसली जुबान
नीमच : Vandana Khandelwal's Statement : दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी पर पूरे देशभर में जश्न का माहौल है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के नीमच जिले में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया। लेकिन, इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। दरअसल, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम गलत बोलते हुए उन्हें "नरेंद्रसिंह मोदी" कह दिया। यही नहीं, उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को संगठन मंत्री बता दिया।
Vandana Khandelwal's Statement : उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में चर्चा शुरू हो गई। जिलाध्यक्ष के इस बयान ने भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच चर्चा का विषय बना दिया है। कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि भाजपा संगठन चुनाव में जिलाध्यक्ष पद के लिए सामान्य ज्ञान की परख की गई थी या नहीं? पार्टी के कार्यकर्ताओं को उम्मीद थी कि वंदना खंडेलवाल संगठन को मज़बूती से आगे ले जाएंगी, लेकिन उनके बयान ने कार्यकर्ताओं को हैरानी में डाल दिया।
Vandana Khandelwal's Statement : दिल्ली की जीत के इस जश्न में जब उन्होंने यह बयान दिया, तो मौके पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ता ठहाके लगाने लगे। खास बात यह रही कि इस दौरान नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार भी उनके ठीक पीछे खड़े थे, लेकिन उन्होंने जिलाध्यक्ष की गलती सुधारने की जरूरत नहीं समझी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष के सामान्य ज्ञान पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कुछ यूजर्स ने मज़ाकिया लहज़े में कहा कि "क्या संगठन ने ज्ञान के आधार पर जिलाध्यक्ष का चयन किया था?" वहीं, कई भाजपा समर्थकों ने इसे सिर्फ एक जुबान फिसलने की गलती बताया।
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी का नाम गलत लेकर "नरेंद्रसिंह मोदी" कह दिया, जिससे यह बयान वायरल हो गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Vandana Khandelwal's Statement: This famous BJP leader's tongue
नीमच
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm
UPRISE 2026 Meerut: UPRISE 2026 में दिखा युवाओं का इनोवेशन, पेट्रो वाटर’ बना बिल्ड फॉर यूपी पिच फिनाले का विजेता
30 Sept 2026 | 5:05 pm