Panna News: बाल कल्याण समिति की बड़ी लापरवाही! जिस दरिंदे ने मासूम से रेप किया, उसी के घर भेज दिया दोबारा, फिर की हैवानियत
Panna News: बाल कल्याण समिति की बड़ी लापरवाही! जिस दरिंदे ने मासूम से रेप किया, उसी के घर भेज दिया दोबारा, फिर की हैवानियत

Panna News, Panna minor rape case, child welfare committee negligence, POCSO Act case, MP sexual assault news, Bada Malhera rape case, repeat offender case
- जिम्मेदारों ने पार की हदें.
- बाल कल्याण समिति का अजब निर्णय,
- दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग को आरोपी के ही घर भेजा,
पन्ना: Panna News: जिले में बाल कल्याण समिति, वन स्टॉप सेंटर और महिला एवं बाल विकास विभाग की लापरवाही से एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता को दोबारा दरिंदगी का शिकार होना पड़ा। नियमों को ताक पर रखते हुए बाल कल्याण समिति ने पीड़िता को उसी आरोपी के घर भेज दिया जिसने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी ने जमानत पर छूटने के बाद दोबारा पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया।
Read More : किरायेदार ने मकान मालकिन और बेटी का अश्लील वीडियो किया वायरल, ऐसे हुआ खुलासा की जानकर पुलिस भी रह गई दंग
Panna News: मामला फरवरी 2025 का है। पवई थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग को आरोपी बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया था। पुलिस ने छतरपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और पीड़िता के बयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। इस दौरान पीड़िता के परिजनों ने उसे घर में रखने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में आश्रय दिया गया। फरवरी से मार्च 2025 तक पीड़िता वहीं रही। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि जब आरोपी जमानत पर रिहा हुआ तो बाल कल्याण समिति ने नियमों को दरकिनार करते हुए पीड़िता को आरोपी के ही परिजनों के घर भेज दिया।
Panna News: जैसे ही आरोपी घर लौटा, उसने पीड़िता के साथ फिर से दुष्कर्म किया। मामला पन्ना एसपी के संज्ञान में आते ही कार्रवाई की गई और छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में आरोपी के खिलाफ जीरो पर कायमी करते हुए मामला दर्ज किया गया। पन्ना एसपी साईं कृष्णा थोटा ने इस मामले की पुष्टि की है। वहीं, इस गंभीर लापरवाही के बाद जिला प्रशासन सकते में है। महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल कल्याण समिति के अधिकारी इस मुद्दे पर कैमरे के सामने कुछ भी कहने से बचते नजर आए।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Panna News: The monster who raped the innocent girl was sent back to his home and then he committed the atrocity again
पन्ना
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm