Bihar Liquor Ban FIR: अब राज्य में मिला कही ब्रांडेड शराब बिकते तो सीधे कंपनी और मालिक के खिलाफ होगी FIR.. आबकारी मंत्री का बोल्ड ऐलान..
बिहार सरकार शराबबंदी कानून को और सख्त करने की तैयारी में है। जब्त शराब ब्रांड की कंपनियों पर भी FIR दर्ज करने का निर्देश दिया गया है।

Bihar liquor ban brands fir action
- शराब कंपनियों पर भी दर्ज होगी FIR
- बिहार मॉडल से नहीं हटेगी सरकार
- शराबबंदी कानून और होगा सख्त
पटना: सम्राट सरकार ने बिहार में शराबबंदी कानून को और सख्त करने की तैयारी कर ली है। (Bihar liquor ban brands fir action) राज्य के मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री मदन सहनी ने गुरुवार को कहा कि जिन कंपनियों के शराब ब्रांड जब्त होंगे, उनके खिलाफ भी FIR दर्ज की जाएगी। शराब रखने या ले जाने वाले लोगों पर भी कार्रवाई पहले की तरह ही जारी रहेगी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
कानून या नीति में कोई भी बदलाव नहीं
मंत्री ने यह बयान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की उस मांग के बाद दिया, जिसमें उन्होंने बिहार में गुजरात मॉडल की तर्ज पर शराबबंदी लागू करने की बात कही थी। मदन सहनी ने साफ कहा कि राज्य में बिहार मॉडल के तहत ही शराबबंदी लागू रहेगी और इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जब भी शराब, जिसमें इंडियन मेड फॉरेन लिकर भी शामिल है, का कोई ब्रांड जब्त हो तो उससे जुड़ी कंपनी के खिलाफ भी FIR दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
बिहार में शराबबंदी कानून पर बिहार सरकार के मद्य निषेध मंत्री मदन सहनी ने कहा की इस कानून में कोई संशोधन नहीं होगा, कानून लागू है लागू रहेगी, अब शराब जिस कंपनी की आएगी बिहार में उस कंपनी पर भी मामला दर्ज किया जाएगा....सुनिए #MadanSahni #Bihar #LiquorBan #Prohibition… pic.twitter.com/dGNIUeSEfU
— News4Nation (@news4nations) August 13, 2026
शराबबंदी क़ानून को 10 साल
बिहार में 5 अप्रैल 2016 को शराब की बिक्री और सेवन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी। इस कानून को लागू हुए करीब 10 साल हो चुके हैं। (Bihar liquor ban brands fir action) राज्य के एक अन्य मंत्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को शराबबंदी कानून की समीक्षा की किसी भी संभावना से इनकार किया था। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के खिलाफ अभियान चलाने वालों में शराब माफिया और शराब के समर्थक शामिल हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
शराबबंदी से राज्य को भारी नुकसान
दरअसल, नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च की एक हालिया रिसर्च में दावा किया गया था कि शराबबंदी के कारण बिहार को राजस्व का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, यदि शराबबंदी हटाई जाती है तो राज्य का राजस्व 14 से 15 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप जायसवाल ने शराबबंदी का विरोध करने वाले लोगों और संगठनों से शराब के नुकसान के बारे में जागरूकता फैलाने पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने संकेत दिया कि सरकार फिलहाल शराबबंदी कानून को खत्म करने या इसमें बदलाव करने के पक्ष में नहीं है।
इन्हें भी पढ़ें:
थोक महंगाई नौ महीने बाद पहली बार घटी, जुलाई में 9.78 प्रतिशत पर
कंबोडिया स्थित साइबर ठगी गिरोह का ठाणे पुलिस ने किया पर्दाफाश, आठ पर मामला दर्ज
एफटीए साझेदार देशों को भारत के निर्यात में जून तिमाही में मजबूत वृद्धि
उप्र : कांस्टेबल की पत्नी ने पति की राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की
स्वतंत्रता के समय मोदी प्रधानमंत्री रहे होते तो भारत को कोई नुकसान नहीं होता : आदित्यनाथ
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: शराब का कोई ब्रांड जब्त होने पर संबंधित कंपनी के खिलाफ भी FIR दर्ज की जाएगी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Bihar Liquor Ban: FIR Against Companies Whose Alcohol Brands Are Seized
PATNA
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm