Bihar Next CM Name: कौन होगा बिहार का अगला CM? इन बड़े नेताओं के नामों पर चर्चा तेज, डिप्टी CM को लेकर भी कई दावेदार
Bihar Next CM Name: कौन होगा बिहार का अगला CM? इन बड़े नेताओं के नामों पर चर्चा तेज, डिप्टी CM को लेकर भी कई दावेदार

Bihar Next CM Name
- बिहार में बदलने जा रहा सत्ता का समीकरण
- नीतीश के दिल्ली जाते ही CM की रेस तेज
- सम्राट चौधरी से नित्यानंद राय तक कई दावेदार
पटना: Bihar Next CM Name: नितीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। करीब दो दशकों से राज्य की सत्ता नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द घूमती रही लेकिन उनके दिल्ली की राजनीति में जाने के फैसले के साथ ही अब बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद पहली बार ऐसी स्थिति बन रही है जब बिहार में भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द ही बीजेपी अपने नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर सकती है।
सीएम की रेस में कई बड़े चेहरे (Bihar next CM news)
Bihar Next CM Name: बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और पांच बार के विधायक संजीव चौरसिया के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं। हालांकि अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व ही करेगा।
जेडीयू को मिल सकता है डिप्टी सीएम पद (BJP new CM Bihar)
Bihar Next CM Name: यदि बीजेपी मुख्यमंत्री पद अपने पास रखती है तो सहयोगी दल Janata Dal (United) को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि जेडीयू को एक डिप्टी सीएम मिलेगा या दो लेकिन सत्ता के नए फार्मूले पर चर्चा तेज हो गई है। बिहार में 2005 से बीजेपी और जेडीयू की गठबंधन सरकार अलग-अलग फार्मूलों पर चलती रही है। लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद जेडीयू के पास रहा, जबकि बीजेपी डिप्टी सीएम पद संभालती रही। 2017 के बाद से बीजेपी ने दो उपमुख्यमंत्री बनाए थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदलती नजर आ रही हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार में यह सत्ता परिवर्तन राज्य की राजनीति में बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि बीजेपी किस नेता को मुख्यमंत्री बनाती है और जेडीयू को सरकार में क्या जिम्मेदारी मिलती है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। चर्चा है कि बीजेपी अपने किसी नेता को मुख्यमंत्री बना सकती है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Bihar Next CM Name
PATNA
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am