BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bihar Voting Day Updates: बिहार में मतदान शुरू.. NDA उम्मीदवार नितिन नबीन ने पत्नी के साथ किया वोट, उमड़ने लगी मतदाताओं की भीड़…

Bihar Election Voting Day Updates: इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कई हाई प्रोफाइल मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। 25 सीटों पर भाजपा और राजद के …

Bihar Election Voting Day Updates (1)

Bihar Election Voting Day Updates (1)

satya prakash
Published: 06 Nov 2025 | 7:46 amModified: 06 Nov 2025 | 11:24 am
HIGHLIGHTS
  1. पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान
  2. तेजस्वी यादव और वीणा देवी ने डाला वोट
  3. एनडीए बनाम महागठबंधन में सीधी टक्कर

Bihar Election Voting Day Updates: पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज यानी 6 नवंबर को शुरू हो चुका है। इस चरण में बिहार के कुल 243 में से 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इन सभी सीटों पर 3.75 करोड़ से अधिक मतदाता 1,314 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है और मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

मतदान की शुरुआत होते ही मतदान केंद्रों में वोटर्स की भीड़ उमड़ने लगी है। वही कई उम्मीदवारों ने भी अल सुबह अपने इलाकों में मतदान किया। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन बिहर के बांदीपुर इलाके से एनडीए के उम्मीदवार, उन्होंने आज सुबह मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। उन्होंने दीघा के मिलर हाई स्कूल में बनाये गए पोलिंग सेंटर में अपनी पत्नी के साथ मतदान किया। इसी तरह मोकामा से महागठबंधन की प्रत्याशी वीणा देवी अपने पति सूरजभान सिंह के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वोट डालने के बाद नितिन नबीन की पत्नी दीपमाला सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, "बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे, इसी को ध्यान में रखकर मैंने अपना वोट डाला है। बिहार में एक अच्छी सरकार सत्ता में आएगी।" इसी तरह उम्मीदवार नबीन ने कहा "मैं हर मतदान केंद्र पर सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में मतदान करने आएँ... मैंने अपने मतदान केंद्र पर पहला वोट डाल दिया है, अब आप भी अपने मतदान केंद्र पर पहला वोट डालें।"

 

121 सीटों के लिए शुरू हुई वोटिंग

Rahul Gandhi Latest Video: आपको बता दें कि आज पहले चरण चुनाव में जिन 121 सीटों पर मतदान होना है। उनमें से एनडीए के 121 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, जबकि महागठबंधन के 126 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एनडीए की ओर से भाजपा के 48 उम्मीदवार जबकि जदयू के 57, लोजपा (रामविलास) के 14 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दो प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होना है।

Bihar Election 2025: पहले चरण में 18 जिलों की इन 121 सीटों पर होगा चुनाव

  • आलमनगर
  • बिहारीगंज
  • सिंहेश्वर
  • मधेपुरा
  • सोनबरसा
  • सहरसा
  • सिमरी बख्तियारपुर
  • महिषी
  • कुशेश्वरस्थान
  • गौरा बौराम
  • बेनीपुर
  • अलीनगर
  • दरभंगा ग्रामीण
  • दरभंगा
  • हायाघाट
  • बहादुरपुर
  • केवटी
  • जाले
  • गायघाट
  • औराई
  • मीनापुर
  • बोचहां
  • सकरा
  • कुढ़नी
  • मुजफ्फरपुर
  • कांटी
  • बरूराज
  • परू
  • साहेबगंज
  • बैकुंठपुर
  • बरौली
  • गोपालगंज
  • कुचायकोट
  • भोरे
  • हथुआ
  • सीवान
  • जीरादेई
  • दरौली
  • रघुनाथपुर
  • दरौंदा
  • बरहोरिया
  • गोरीकोठी
  • महाराजगंज
  • एकमा
  • मांझी
  • बनियापुर
  • तरैया
  • मढ़ौरा
  • छपरा
  • गड़खा
  • अमनौर
  • परसा
  • सोनपुर
  • हाजीपुर
  • लालगंज
  • वैशाली
  • महुआ
  • राजा पाकड़
  • राघोपुर
  • महनार
  • पातेपुर
  • कल्याणपुर
  • वारिसनगर
  • समस्तीपुर
  • उजियारपुर
  • मोरवा
  • सरायरंजन
  • मोहिउद्दीननगर
  • विभूतिपुर
  • रोसेरा
  • हसनपुर
  • चेहराकलां-बैरियापुर
  • बछवारा
  • तेघरा
  • मटिहानी
  • साहेबपुर कमाल
  • बेगूसराय
  • बखरी
  • अलौली
  • खगड़िया
  • बेलदौर
  • परबत्ता
  • तारापुर
  • मुंगेर
  • जमालपुर
  • सूर्यगढ़ा
  • लखीसराय
  • शेखपुरा
  • बरबीघा
  • अस्थावां
  • बिहार शरीफ
  • राजगीर
  • इस्लामपुर
  • हिलसा
  • नालंदा
  • हरनौत
  • मोकामा
  • बाढ़
  • बख्तियारपुर
  • दीघा
  • बांकीपुर
  • कुम्हरार
  • पटना साहिब
  • फतुहा
  • दानापुर
  • मनेर
  • फुलवारी
  • मसौढ़ी
  • पालीगंज
  • बिक्रम
  • संदेश
  • बड़हरा
  • आरा
  • अगिआंव
  • तरारी
  • जगदीशपुर
  • शाहपुर
  • ब्रह्मपुर
  • बक्सर
  • डुमरांव
  • राजपुर

पहले चरण की सियासी तस्वीर

Bihar Election Voting Day Updates: इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कई हाई प्रोफाइल मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। 25 सीटों पर भाजपा और राजद के बीच सीधी टक्कर है। तो वहीं 12 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई है। जबकि 34 सीटों पर जदयू और राजद आमने-सामने हैं। 11 सीटों पर जदयू बनाम कांग्रेस, 14 सीटों पर लोजपा (रा) मैदान में है, इनमें से 12 पर राजद से सीधा मुकाबला होगा।

इन्हें भी पढ़ें:

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP candidate from Bandipur, Nitin Nabin, cast his vote with his wife.

शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm