Bihar Election Result Trends Live: रुझानों में बहुमत से आगे निकली NDA.. हार की तरफ बढ़ रहें है तेजस्वी और राहुल गांधी?.. देखें सभी सीटों के रुझान
बिहार चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ था। 6 नवंबर को 121 सीटों पर, जबकि 11 नवंबर को शेष 122 विधानसभाओं में मतदान संपन्न हुआ था। बिहार …

Bihar Election Result Trends Live
- एनडीए बहुमत के पार
- अनंत सिंह पीछे चल रहे
- खेसारी यादव ने बढ़त ली
Bihar Election Result Trends Live: पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले डाकमत पत्रों की गिनती शुरू हुई जिसके बाद अब EVM के मतों को गिना जा रहा है। बात करें शुरुआती रुझान की तो भाजपा के दिग्गज नेता सम्राट चौधरी ईवीएम के खुलते ही पीछे हो गए थे, हालांकि वह अब आगे निकल गए है। बात करें बिहार की सबसे युवा उम्मीदवार और अलीनगर से BJP की कैंडिडेट मैथिली ठाकुर की तो वह अपनी सीट से आगे चल रही हैं।
Bihar Vidhan Sabha Result 2025: बहुमत से आगे निकली एनडीए
बात करें गठबंधन वार रुझानों की तो भाजपा-जदयू की एनडीए 146 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि महागठबंधन 82 सीटों पर आगे है। इसी तरह 6 सीटों पर जनसुराज और निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए है। इस तरह एनडीए ने रुझानों में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है जबकि महागठबंधन काफी पीछे है।
Bihar Election Result Live Updates: पीछे हुए 'छोटे सरकार'
Bihar Election Result Trends Live: इन सबके बीच सबसे चर्चित उम्मीदवारों में से एक और फ़िलहाल हत्या के प्रकरण में जेल में बंद, मोकामा सीट से जदयू उम्मीदवार और बाहुबली नेता अनंत कुमार सिंह शुरुआती रुझान में पीछे हो गए है। अनंत सिंह के समर्थकों ने परिणाम से पहले ही मोकामा में बड़े जश्न की तैयारी कर ली थी। उनके आवास पर 2 लाख रसगुल्ले बनवाये गए थे। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर यूजर्स पूछ रहे है कि, अगर अनंत कुमार सिंह हार जाते है तो उन रसगुल्लों और गुलाब जामुन का क्या होगा?
Bihar Vidhan Sabha Natije 2025: रुझानों में कौन आगे, कौन पीछे?
वहीं, इसके उलट छपरा से RJD के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव और सिवान से ओसामा पीछे चल रहे थे, लेकिन खेसारी फिर से आगे बताये जा रहे है। जबकि बांदीपुर से BJP के विधायक और छत्तीसगढ़ BJP के प्रभारी नितिन नबीन आगे चल रहे हैं। इसी तरह महुआ से जनशक्ति जनता दल के मुखिया और लालू परिवार के बड़े बेटे महुआ विधानसभा सीट से तेज प्रताप भी आगे चल रहे है। राघोपुर से तेजस्वी यादव भी काफी आगे है।
Bihar Chunav Result News Today: दो चरणों में संपन्न हुआ था मतदान
Bihar Election Result Trends Live: बता दें कि बिहार चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान संपन्न हुआ था। 6 नवंबर को 121 सीटों पर, जबकि 11 नवंबर को शेष 122 विधानसभाओं में मतदान संपन्न हुआ था। बिहार में सीधी टक्कर BJP-JDU के NDA गठबंधन और कांग्रेस-RJD के महागठबंधन से है। दोनों ही अलायंस ने इस बार अपनी–अपनी जीत के दावे किए हैं। वही तीसरी ताकत के तौर पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी सभी दलों को टक्कर दे रही है। देखें पूरा कवरेज लाइव..
https://www.youtube.com/watch?v=nlnzSBUB2UE
इन्हें ही पढ़ें:
- पुणे के नवले ब्रिज पर दिल दहला देने वाला हादसा, दो कंटेनरों के बीच फंसी कार में भड़की आग, 8 की मौत ने पूरे शहर को झकझोरा
- छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस की धूम, सीएम साय बस्तर के कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानिए आपके जिले में कौन होगा मुख्य अतिथि ?
- ‘काउटिंग में गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर दिखेगा..’, नतीजों से पहले RJD नेता का भड़काऊ बयान, मचा सियासी घमासान, देखें वीडियो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Bihar Election Result Trends Live: NDA Crosses Majority as Key Candidates Show Dramatic Shifts in Early Counting
PATNA
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm