BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Patna News: पटना एयरपोर्ट बना अखाड़ा… कार्यकर्ताओं के बीच लात-घूसे, नेताओं के सामने किया हाई वोल्टेज हंगामा…

बिहार की राजनीति में कांग्रेस के अंदर की कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। ताजा मामला पटना एयरपोर्ट का है, जहां टिकट बंटवारे से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में …

patna news

patna news

muskan mishra
Published: 16 Oct 2025 | 7:47 amModified: 16 Oct 2025 | 7:48 am
HIGHLIGHTS
  1. पटना के एयरपोर्ट में आपस में भिड़े कांग्रेसी
  2. कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट, हुआ हंगामा
  3. कांग्रेस नेता राजेश राम और शकील अहमद खान के साथ हुई धक्का-मुक्की

Patna News: पटना: बिहार की राजनीति में इन दिनों जहां एक ओर महागठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही है, वहीं कांग्रेस के अंदर की कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। ताजा मामला पटना एयरपोर्ट का है, जहां टिकट बंटवारे से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। हैरान कर देने वाली बात ये रही कि पूरी घटना के दौरान प्रदेश अध्यक्ष, बिहार प्रभारी और विधायक दल के नेता मौके पर मौजूद थे, लेकिन कार्यकर्ताओं ने किसी की कोई परवाह नहीं की।

क्या है पूरा मामला ?

Patna News: जानकारी के मुताबिक, पटना एयरपोर्ट पर उस समय हंगामा मच गया जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अल्लावरु और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान दिल्ली से पटना पहुंचे। उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन अचानक ही नारेबाज़ी शुरू हो गई और देखते ही देखते माहौल हिंसक हो गया। ‘राजेश राम मुर्दाबाद’ और ‘टिकट वापस लो’ जैसे नारों के बीच दो गुटों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। लात-घूसे चले, धक्का-मुक्की हुई और अफरातफरी का माहौल बन गया।

इसलिए हुई झड़प...

Patna News: यह झड़प दरअसल विक्रम विधानसभा सीट को लेकर मची खींचतान का नतीजा बताई जा रही है। कांग्रेस ने इस सीट से पूर्व विधायक अनिल शर्मा को टिकट दिया है, जिससे नाराज़ अशोक गगन के समर्थकों ने एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन किया। इन समर्थकों का आरोप है कि अनिल शर्मा को फिर से टिकट देकर कांग्रेस नेतृत्व ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी की है। इसी मुद्दे पर दिल्ली से आए नेताओं के समर्थकों और गगन समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई।

बताया जा रहा है कि बीजेपी ने विक्रम से सिद्धार्थ सौरव को टिकट दिया है, जो पहले कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं और बाद में NDA में शामिल हो गए। कांग्रेस की रणनीति उनके खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने की थी, लेकिन पार्टी के अपने कार्यकर्ता ही इस फैसले से नाराज़ नजर आ रहे हैं।

read more: Korba Crime News: बिलासपुर संभाग ने जीता ख़िताब.. ट्रॉफी अपने पास रखने के लिए कोरबा-जांजगीर के खिलाड़ियों के बीच खूनी विवाद, हॉकी स्टिक से हमला..

read more: Narmadapuram News: नर्मदापुरम में युवक पर जानलेवा हमला! मुस्लिम युवकों पर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी..

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: कांग्रेस के टिकट बंटवारे को लेकर दो गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Patna News: Patna airport becomes an arena... Workers exchange blows, create high-voltage ruckus in front of leaders...

शहर की खबरें
बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

बिहार को बाढ़ से मुक्त करने के लिए जल प्रबंधन, नदियों से गाद निकालना और जल ग्रिड आवश्यक : गडकरी

01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

पटना में महिला पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और हाथापाई के आरोप में युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:44 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य करीब एक साल बाद बिहार लौटीं

01 Oct 2026 | 11:19 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm