BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Palayan Roko Naukri Do Yatra: ‘राहुल गांधी को भगवा रंग से नफ़रत इसलिए पहनते है सफ़ेद टी-शर्ट’.. इस भाजपा नेता के निशाने पर आये नेता प्रतिपक्ष

राज्य में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले हैं। कांग्रेस ने ‘पलायन यात्रा’ के जरिए युवाओं को जोड़ने की कोशिश शुरू कर दी है। रैली का नेतृत्व एनएसयूआई …

Rahul Gandhi in Palayan Roko Naukri Do Yatra

Rahul Gandhi in Palayan Roko Naukri Do Yatra

satya prakash
Published: 07 Apr 2025 | 12:55 pmModified: 07 Apr 2025 | 12:59 pm
HIGHLIGHTS
  1. गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की रैली पर हमला बोला।
  2. राहुल गांधी ने बेरोजगारी पर सरकार से जवाब मांगा।
  3. कांग्रेस ने ‘पलायन यात्रा’ से युवाओं को जोड़ा।

Rahul Gandhi in Palayan Roko Naukri Do Yatra: पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके आने से राज्य की राजनीति में कोई खास असर नहीं पड़ेगा। राहुल गांधी सोमवार को कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई द्वारा आयोजित 'पलायन रोको, नौकरी दो' रैली में शामिल होने के लिए बेगूसराय पहुंचे थे।

Read More: Lu se Bachne ke Upay: लू लगना तो दूर गर्मी छू भी नहीं पाएगी आपको, अगर इन नियमों का करेंगे पालन, जानिए लू से बचने के उपाय

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के कपड़ों को लेकर भी तंज कसा और कहा, "राहुल गांधी को भगवा रंग से नफरत है, इसलिए वह हमेशा सफेद टी-शर्ट पहनते हैं। वे बिहार में भ्रम फैलाने आए हैं, लेकिन इसका कोई असर नहीं होगा। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है।"

Rahul Gandhi in Palayan Roko Naukri Do Yatra: उन्होंने आगे कहा, "2005 से पहले और अब के बिहार की तुलना कीजिए। आज गंगा पर सड़कें और पुल बन रहे हैं, रोजगार के अवसर बढ़े हैं। ऐसे में राहुल गांधी के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पहले उन्हें अपनी राजनीतिक जमीन बचानी चाहिए। केरल से बिहार आकर कुछ नहीं बदलेगा।"

Read More: #Sarkaronibc24: बीजेपी ने मनाया 46वां स्थापना दिवस, आखिर इन 45 सालों में क्या कुछ बदला? देखें रिपोर्ट

इधर, राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि वे 7 अप्रैल को बेगूसराय में युवाओं के साथ मिलकर 'पलायन रोको, नौकरी दो' अभियान में शामिल होंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सफेद टी-शर्ट पहनकर रैली में आएं और सरकार से सवाल पूछें। राहुल गांधी ने कहा, "इस यात्रा का उद्देश्य बिहार के युवाओं की मुश्किलों को सामने लाना है। बेरोजगारी, महंगाई, पेपर लीक और सरकारी नौकरियों में कमी जैसे मुद्दों को लेकर हम सरकार से जवाब मांग रहे हैं।"

Rahul Gandhi in Palayan Roko Naukri Do Yatra: राहुल गांधी इससे पहले 18 जनवरी और 5 फरवरी को भी बिहार आए थे। बता दें कि राज्य में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले हैं। कांग्रेस ने 'पलायन यात्रा' के जरिए युवाओं को जोड़ने की कोशिश शुरू कर दी है। रैली का नेतृत्व एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार ने किया।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: राहुल गांधी 'पलायन रोको, नौकरी दो' रैली में भाग लेने बेगूसराय आए थे, जिसका उद्देश्य बेरोजगारी और पलायन जैसे मुद्दों को उठाना था।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Rahul Gandhi in Palayan Roko Naukri Do Yatra, BJP MP Giriraj Singh targeted

शहर की खबरें
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन

01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच

01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

बिहार: सोनिया गांधी की नीतीश पर कथित टिप्पणी की पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगियों ने आलोचना की

01 Oct 2026 | 12:03 am