Tej Pratap Yadav Tweet: आरजेडी के खिलाफ खुलकर सामने आये तेजप्रताप!.. लिखा, ‘मुझे तो जयचंदों की साज़िश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया”.. पूछा ये सवाल..
तेज प्रताप ने आगे लिखा, “मुझे तो जयचंदों की साज़िश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया गया.. अब देखना है कि बवाल करने वालों पर भी पार्टी उतनी ही …

Tej Pratap Yadav Tweet
- तेज प्रताप यादव ने आरजेडी विधायक पर उठाए सवाल।
- तेज प्रताप ने खुद को साजिश का शिकार बताया।
- भाई वीरेंद्र पर जातिगत टिप्पणी का ऑडियो वायरल।
Tej Pratap Yadav Tweet: पटना: कथित गर्लफ्रेंड के साथ फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने अपने बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया था। बिहार और राजद की सियासत में यह एक बड़ा घटनाक्रम था जब सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही राष्ट्रीय जनता दल अपने पारिवारिक वजहों से देशभर के मीडिया में छा गई थी।
बागी हुए तेज प्रताप यादव
इस फैसले के बाद राजद या तेजस्वी की तरफ से कोई स्पष्ट बयान नहीं आया। सभी का यही कहना था कि उनके मुखिया ने जो फैसला सुना दिया है वही शिरोधार्य है। बहन मीसा भारती और रोहिणी आचार्य ने भी ऐसा ही बयान दिया था।
Tej Pratap Yadav Tweet: दूसरी तरफ पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद से तेज प्रताप यादव अपने पटना स्थित सरकारी आवास में ही रह रहे है। पार्टी से बाहर किये जाने के कुछ दिनों तक वह अपने परिवार और राजद के प्रति वफादारी का राग अलापते रहे। वे लगातार यही कह रहे थे कि, तेजस्वी को सीएम बनाना है। पार्टी से बाहर किये जाने को उन्होंने साजिश करार दिया था। हालांकि अब उनके सुर बगावती हो चले है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही यह साफ़ कर दिया था कि अगर आरजेडी उन्हें महुआ विधानसभा से टिकट नहीं देगी तो वह निर्दलीय मैदान में कूद जायेंगे। तेज प्रताप ने हरी टोपी उतारकर अब पीली टोपी लगा ली है। तेज प्रताप लगातार दावा कर रहें है कि, बिहार में जो कोई भी रोजगार, महंगाई और शिक्षा की बात करेगा, वह उनके साथ होंगे। हालांकि अब वह तेजस्वी को सीएम बनाये जाने के सवाल सीधा जवाब नहीं दे रहे है।
बहरहाल इन सबके बीच तेज प्रताप का एक ताजा ट्वीट मीडिया की सुर्ख़ियों में है।यह ट्वीट पर आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ किया है। विधायक भाई वीरेंद्र के खिलाफ एक पंचायत सचिव ने धमकाने और जातिगत गाली गलौच किये जाने का मामला दर्ज कराया है। एमएलए भाई वीरेंद्र और मनेर के पंचायत सचिव के बीच टेलीफोनिक बातचीत ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें राजद विधायक ने पंचायत सचिव को जूतों से मरने की बात भी कही है।
क्या लिखा तक प्रताप यादव ने?
Tej Pratap Yadav Tweet: इसी मुद्दे पर बगावती रूख अख्तियार करते हुए तेज प्रताप यादव ने लिखा है कि, "क्या RJD अपने विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी, जिन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों के उल्ट SC-ST समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की, जान से मारने की धमकी दी।"
तेज प्रताप ने आगे लिखा, "मुझे तो जयचंदों की साज़िश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया गया.. अब देखना है कि बवाल करने वालों पर भी पार्टी उतनी ही सख्ती दिखाएगी या नहीं? संविधान का सम्मान भाषणों में नहीं, आचरण में दिखना चाहिए।"
क्या RJD अपने विधायक भाई वीरेंद्र पर भी कार्रवाई करेगी, जिन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के आदर्शों के उल्ट SC-ST समाज के खिलाफ शर्मनाक टिप्पणी की, जान से मारने की धमकी दी।
मुझे तो जयचंदों की साज़िश के तहत पार्टी से बाहर कर दिया गया...
अब देखना है कि बवाल करने वालों पर भी पार्टी… pic.twitter.com/BgwtS5AUTJ
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) July 28, 2025
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Tej Pratap Yadav openly tweeted against Rashtriya Janata Dal
PATNA
और भी पढ़ें ›गांधी जयंती पर बिहार के कारागारों से 44 कैदियों की होगी रिहाई
01 Oct 2026 | 8:42 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm