BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Prayagraj Hanuman Mandir Nakli Note : हनुमान मंदिर के दानपात्र से निकले नकली नोट! 13 लाख की गिनती में हुआ बड़ा खुलासा, अब 24 दानपात्रों ने बढ़ाई टेंशन

प्रयागराज के प्रसिद्ध श्रीहनुमत निकेतन मंदिर के दानपात्रों से नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया है। 13 लाख रुपये की गिनती के दौरान बैंक जांच में कई फर्जी नोट …

Prayagraj Hanuman Mandir Nakli Note :

Prayagraj Hanuman Mandir Nakli Note :

Sneha Singh
Published: 15 Jun 2026 | 8:36 amModified: 15 Jun 2026 | 8:42 am
HIGHLIGHTS
  1. 13 लाख रुपये की गिनती में मिले नकली नोट।
  2. बैंक की मशीन ने 500, 200 और 100 के नोट पकड़े।
  3. प्रशासन ने जांच शुरू की, FIR दर्ज होने की तैयारी।

प्रयागराज : Prayagraj Hanuman Mandir Nakli Note :  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सिविल लाइंस स्थित प्रसिद्ध श्रीहनुमत निकेतन मंदिर के दानपात्रों से नकली नोट मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद जिला प्रशासन और जांच एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। बैंक में मंदिर के चढ़ावे की राशि जमा कराने के दौरान नोटों की मशीन से जांच में यह गंभीर मामला सामने आया है। प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू करा दी है और रिपोर्ट मिलते ही सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

13 लाख की गिनती में मिले नकली नोट

Prayagraj Temple Fake Notes Caught आपको बता दें कि मंदिर प्रबंधन को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद न्यायालय के आदेश पर 20 मार्च 2024 को जिलाधिकारी प्रयागराज को मंदिर का रिसीवर नियुक्त किया गया था। जिलाधिकारी ने इसकी जिम्मेदारी एडीएम आपूर्ति विजय शर्मा को सौंपी थी, जिसके बाद से मंदिर का संचालन प्रशासन की देखरेख में हो रहा है। प्रशासन की निगरानी में जनवरी, फरवरी और मार्च 2026 के छह दानपात्रों को खोलकर करीब 13 लाख रुपये की राशि गिनी गई थी। जब इस धनराशि को बैंक खाते में जमा कराने के लिए भेजा गया, तो नोटों की जांच के दौरान बैंक की मशीन ने 500 रुपये, 200 रुपये और 100 रुपये के कई नोटों को नकली घोषित कर दिया।

दो वर्षों के 24 दानपात्र अभी भी सील हैं

बैंक प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना एडीएम आपूर्ति विजय शर्मा को दी। प्रशासन ने बताया कि मंदिर के पिछले दो वर्षों के 24 दानपात्र अभी भी सील हैं, जिनकी गिनती होना बाकी है। आशंका जताई जा रही है कि आगे की गिनती में ऐसे और भी मामले सामने आ सकते हैं।अधिकारियों का कहना है कि यह मुमकिन है कि किसी श्रद्धालु ने अनजाने में यह नोट दानपात्र में डाले हों, लेकिन इस घटना ने शहर में नकली नोटों के सक्रिय नेटवर्क की तरफ भी इशारा किया है।

जांच में जुटी पुलिस

uP Temple Donation Box Sealed एडीएम आपूर्ति विजय शर्मा के अनुसार, मामले को पूरी तरह से जांच एजेंसियों के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रारंभिक स्तर पर नोटों की जांच की प्रक्रिया जारी है। जांच रिपोर्ट आते ही पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, जिसके बाद ही साफ हो पाएगा कि मंदिर के दानपात्र तक नकली नोट पहुंचने की यह महज एक लापरवाही है या इसके पीछे कोई बड़ा संगठित गिरोह काम कर रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Fake Currency Found in Prayagraj Hanuman Temple Donation Boxes, Probe Ordered

शहर की खबरें
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm