Rahul Gandhi Dual Citizenship Case: राहुल गांधी के खिलाफ FIR के आदेश.. इस मामले में बढ़ सकती है कांग्रेस सांसद की मुश्किलें, अदालत ने मोदी सरकार से मांगा पूरा ब्यौरा
Rahul Gandhi Dual Citizenship Case Allahabad HC Order: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले में FIR के आदेश दिए, सरकार से मांगा पूरा ब्यौरा

Rahul Gandhi Dual Citizenship Case Allahabad HC Order
- हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के दिए आदेश
- दोहरी नागरिकता के आरोपों पर जांच के निर्देश, केंद्र से मांगा जवाब
- निचली अदालत पहले याचिका कर चुकी थी खारिज
लखनऊ: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास दोहरी नागरिकता होने के आरोपों की जांच के आदेश दिए है। इसके साथ ही कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया कि वे कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज करें। (Rahul Gandhi Dual Citizenship Case Allahabad HC Order) हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के मुताबिक या तो खुद इस मामले की जांच करे या फिर जांच के लिए इसे किसी केंद्रीय एजेंसी को सौंप दे।
निचली अदालत ने ख़ारिज कर दी थी याचिका
कोर्ट का यह आदेश भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया है। शिशिर ने लखनऊ की एक विशेष MP/MLA अदालत द्वारा 28 जनवरी को दिए गए एक आदेश को चुनौती दी थी। निचली अदालत ने कांग्रेस नेता के खिलाफ FIR दर्ज करने की उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। इस मामले पर विशेष अदालत ने कहा था कि नागरिकता से जुड़े मुद्दों पर फैसला लेने का अधिकार उसके पास नहीं है और यही वजह थी कि, अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया था।
किन दस्तावेजों में किया गया है कथित ब्रिटिश नागरिकता का दावा
याचिका में आरोप लगाया गया है कि, राहुल गांधी के पास शायद भारत के साथ ही ब्रिटिश भी नागरिकता है। जबकि इसकी इजाज़त भारतीय कानून के तहत नहीं है। शिकायतकर्ता की तरफ से इन आरोपों के लिए यूके की एक कंपनी से जुड़े दस्तावेज़ों का हवाला दिया गया है। (Rahul Gandhi Dual Citizenship Case Allahabad HC Order) इन दस्तावेज़ों में राहुल गांधी को कथित तौर पर उन्हें ब्रिटिश नागरिक बताया गया था, कागज़ों में उनका पता लंदन का दर्ज था। इन्हीं दावों के आधार पर एक याचिका दायर की गई थी।
राहुल गांधी पर केस दर्ज होगा -हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बैंच ने राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता की जांच के लिए केस दर्ज करने का आदेश दिया है. HC का यह आदेश BJP कर्नाटक के कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की याचिका पर दिया है.
याचिका पर आदेश करते हुए HC ने कहा कि राहुल गांधी के…
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) April 18, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
दिल्ली के सीआर पार्क में धन संबंधी विवाद को लेकर पिता-पुत्र की चाकू से हमला कर हत्या
इस सप्ताहांत अमेरिका और ईरान के बीच प्रत्यक्ष वार्ता का दूसरा दौर हो सकता है: ट्रंप
मेरी लगाई आग की आंच दिल्ली तक, मोदी को लगा करारा झटका: स्टालिन
एलसीआर कॉलेज विवाद: छात्रों ने स्पष्टीकरण जारी कर राजनीतिक पूर्वाग्रह से इनकार किया
इजराइल की हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है: नेतन्याहू
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह मामला राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता के आरोपों से जुड़ा है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Rahul Gandhi Dual Citizenship Case: Allahabad High Court Orders FIR, Seeks Details from Centre
Prayagraj
और भी पढ़ें ›
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pm