दिल्ली के सीआर पार्क में धन संबंधी विवाद को लेकर पिता-पुत्र की चाकू से हमला कर हत्या

दिल्ली के सीआर पार्क में धन संबंधी विवाद को लेकर पिता-पुत्र की चाकू से हमला कर हत्या

दिल्ली के सीआर पार्क में धन संबंधी विवाद को लेकर पिता-पुत्र की चाकू से हमला कर हत्या
Modified Date: April 18, 2026 / 01:18 am IST
Published Date: April 18, 2026 1:18 am IST

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क इलाके में शुक्रवार को धन लेन-देन संबंधी विवाद में एक व्यक्ति और उसके बेटे की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान राकेश सूद और उनके बेटे करण सूद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना शाम के समय एफ ब्लॉक स्थित एक अपार्टमेंट से मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची।

उसने बताया कि दोनों अपने घर के बाहर खून से लथपथ पड़े मिले जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह घटना धन संबंधी विवाद के कारण हुई।

भाषा खारी नेत्रपाल

खारी


लेखक के बारे में