BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Mahakumbh Sailor Earn 30 Crore: क्या वाकई महाकुंभ में नाविक ने कमाए 30 करोड़ रुपये?.. अखिलेश ने पूछा, ‘कितना मिला सरकार को जीएसटी?’

महाकुंभ में नाविकों और अन्य व्यापारियों की अच्छी कमाई की खबरें जरूर आई हैं, लेकिन 30 करोड़ रुपये के इस दावे की सत्यता को लेकर विवाद बना हुआ है।

The truth of the sailor earning 30 crores in Mahakumbh

The truth of the sailor earning 30 crores in Mahakumbh

satya prakash
Published: 06 Mar 2025 | 6:47 pmModified: 06 Mar 2025 | 6:47 pm
HIGHLIGHTS
  1. महाकुंभ में नाविक परिवार की 30 करोड़ कमाई पर सवाल, सच्चाई क्या है?
  2. सीएम योगी के दावे पर अखिलेश का तंज – "पातालखोजी पहले सच्चाई पता करें"
  3. महाकुंभ में व्यापारियों की बंपर कमाई, लेकिन नाविक की 30 करोड़ आमदनी पर विवाद

The truth of the sailor earning 30 crores in Mahakumbh: प्रयागराज: इस साल जनवरी-फरवरी में संपन्न हुए प्रयागराज महाकुंभ में दुकानदारों, होटल-रेस्टोरेंट मालिकों, वाहन संचालकों और अन्य व्यापारियों ने भारी मुनाफा कमाया। इसी बीच, महाकुंभ के दौरान प्रयागराज के एक नाविक परिवार द्वारा 30 करोड़ रुपये कमाने की खबर ने सबका ध्यान आकर्षित किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विधानसभा में अपने भाषण के दौरान यह दावा किया कि एक नाविक परिवार, जिसके पास 130 नाव थीं, ने महाकुंभ में 30 करोड़ रुपये की कमाई की।

Read More: महाकुंभ में हमला कर भारत से भागना चाहता था बब्बर खालसा का आतंकी, यूपी DGP का बड़ा खुलासा

हालांकि, सीएम योगी के इस दावे पर सवाल उठने लगे हैं। एक मीडिया हाउस ने जब इस नाविक परिवार से बातचीत की, तो उन्होंने 30 करोड़ रुपये की कमाई के दावे को खारिज कर दिया। परिवार ने माना कि कमाई अच्छी हुई थी, लेकिन इतनी अधिक नहीं थी। हालांकि, उन्होंने सटीक कमाई का आंकड़ा नहीं बताया, लेकिन यह जरूर स्वीकार किया कि सभी नाविकों ने लाखों रुपये की आमदनी की है।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उठाए सवाल

The truth of the sailor earning 30 crores in Mahakumbh: मुख्यमंत्री योगी के इस दावे पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, "इस समाचार की सच्चाई की पड़ताल होनी चाहिए। अगर सच में एक परिवार ने महाकुंभ में अकेले 30 करोड़ रुपये कमाए हैं, तो सरकार को यह भी बताना चाहिए कि इस पर जीएसटी कितना मिला?"

अखिलेश यादव ने सरकार और सीएम के दावे पर तंज कसते हुए कहा, "‘पातालखोजी’ पहले सच्चाई पता कर लें, फिर महिमामंडन करें। पहले ठगों से एमओयू कर लिया, अब बिना जांचे-परखे सदन में तारीफ कर दी। अब तो आंखें खोलनी चाहिए। इन्हीं सब कारणों से भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।"

Read Also: CG News : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के पति पर हमला, जनपद अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान हुआ हंगामा, भिड़े भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता 

महाकुंभ में नाविकों और अन्य व्यापारियों की अच्छी कमाई की खबरें जरूर आई हैं, लेकिन 30 करोड़ रुपये के इस दावे की सत्यता को लेकर विवाद बना हुआ है।

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: The truth of the sailor earning 30 crores in Mahakumbh, Former CM Akhilesh Yadav raised serious questions on the claim

शहर की खबरें
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल

01 Oct 2026 | 1:34 pm
आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

आदित्यनाथ ने ‘फ्लाईदुबई’ के पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की

01 Oct 2026 | 1:00 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश

01 Oct 2026 | 12:46 pm
पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

पति और सास-ससुर के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 11:49 am
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?

01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी

01 Oct 2026 | 11:06 am