Pune Hooch Tragedy Death Toll: जहरीली शराब से मरने वालो की संख्या पहुंची 17.. आबकारी विभाग के 22 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सरकार देगी इतने लाख का मुआवजा
Pune Hooch Tragedy Death Toll: पुणे जहरीली शराब कांड में मौतें बढ़ीं, 22 अधिकारी निलंबित, सरकार ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा घोषित किया।

Pune Hooch Tragedy Death Toll
- जहरीली शराब कांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 17 से अधिक पहुंची।
- पुलिस और आबकारी विभाग के 22 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित।
- मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता राशि की घोषणा।
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों का मामला गंभीर होता जा रहा है। राज्य के मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 से 18 तक पहुंच गई है। (Pune Hooch Tragedy Death Toll) हालांकि जांच कर रही एजेंसियों के अनुसार अब तक 15 मौतों की पुष्टि हुई है। मंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। मृतकों में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर लोग थे, जिन्होंने सस्ती शराब समझकर इसे खरीदा था।
सरकार ने की सख्त कार्रवाई
मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस और आबकारी विभाग के कुल 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। पुणे के हडपसर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री रोकने में विफल रहने पर तीन पुलिस अधिकारियों को निलंबित किया गया है। वहीं पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के छह कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हुई है। इसके अलावा आबकारी विभाग के 13 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी निलंबित किया गया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। (Pune Hooch Tragedy Death Toll) स्थानीय नगर निकाय ने भी अतिरिक्त 1 लाख रुपये की मदद देने का फैसला किया है।
जहरीली शराब में मिलाया गया था मेथेनॉल
जांच में सामने आया है कि शराब में मेथेनॉल नामक जहरीला रसायन मिलाया गया था। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने भिवंडी स्थित एक कंपनी पर छापा मारकर करीब 5,929 किलोग्राम मेथेनॉल जब्त किया है। अब तक इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों पर जहरीली शराब बनाने, सप्लाई करने और मेथेनॉल उपलब्ध कराने के आरोप हैं।
CID कर रही जांच
सीआईडी इस पूरे मामले की जांच कर रही है। सरकार ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (Pune Hooch Tragedy Death Toll) मंत्री गिरिश महाजन ने कहा कि राज्यभर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी अधिकारी की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे उसका पद कितना भी बड़ा क्यों न हो।
Maharashtra: 13 excise dept officials suspended over Pune's hooch deaths.
645 litres of spurious liquor seized from various locations in Pune. pic.twitter.com/9NOwXvLi9S
— News Arena India (@NewsArenaIndia) May 30, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
रक्षा सचिव ने सिंगापुर में ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ और नीदरलैंड के अधिकारियों से मुलाकात की
राबड़ी देवी ने अपना बंगला अन्य मंत्री को आवंटित किये जाने पर कहा, ‘मुझे बलपूर्वक हटाना होगा’
जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं सशस्त्र बल : जनरल उपेंद्र द्विवेदी
पूरी तरह आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है भारत का रक्षा क्षेत्र : राजनाथ सिंह
कोरबा में 35 लाख रूपए की लागत से साल बीज प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की योजना
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Ans: विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार मृतकों की संख्या 17 से 18 तक बताई गई है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Pune Hooch Tragedy Death Toll Rises, 22 Officials Suspended as Maharashtra Announces Compensation
PUNE
और भी पढ़ें ›दीपके ने सोशल मीडिया पर कॉकरोच वाली पोस्ट डालकर शिवाजी महाराज का अपमान किया: नितेश राणे
01 Oct 2026 | 7:45 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pmरायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद
01 Oct 2026 | 7:35 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pmखबर महाराष्ट्र छात्र डूबे
01 Oct 2026 | 7:08 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm