BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Punjab Bandh Today : 150 से ज्यादा ट्रेनें रद्द.. थमे रहेंगे बसों की पहिए, आज बंद रहेगा पूरा पंजाब, इन मांगों पर अड़े किसान

Punjab Bandh Today : ‘पंजाब बंद’ के आह्वान का फैसला पिछले सप्ताह संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने लिया था।

Punjab Bandh Today | Source : ANI

Punjab Bandh Today | Source : ANI

Shyam Dwivedi
Published: 30 Dec 2024 | 8:13 amModified: 30 Dec 2024 | 8:13 am

चंडीगढ़। Punjab Bandh Today : नया साल आने वाला है लेकिन पंजाब के किसानों का प्रदर्शन थमने का रूकने का नाम ले रहा है। किसानों ने सोमवार यानी 30 दिसंबर को 'पंजाब बंद' का ऐलान किया है। 'पंजाब बंद' के आह्वान का फैसला पिछले सप्ताह संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने लिया था। बंद को सफल बनाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और केएमएम खनौरी बॉर्डर (विरोधस्थल) पर लगातार ट्रांसपोर्टरों, कर्मचारियों, व्यापारियों और अन्य लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं।

read more : ISRO SpaDeX Mission : अंतरिक्ष में फिर बजेगा ISRO का डंका.. आज होगी 2 उपग्रहों की लॉन्चिंग, जानें इतना खास क्यों है ये मिशन 

क्यों है पंजाब बंद?

किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में इस बंद का आह्वान किया। बता दें कि किसान नेता डल्लेवाल केंद्र से अपनी मांगो को लेकर करीबन 1 माह से भूख हड़ताल पर हैं। किसानों की करीबन 13 मांगें हैं जिनमें सभी फसलों के लिए एमएसपी की लीगल गारंटी की भी मांग शामिल है। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस आह्वान में किसान नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर कुछ किसान नेताओं की ड्यूटी भी लगाई है। साथ ही राज्य भर के किसानों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की भी अपील की है।

रेल सेवा होगी प्रभावित

इस बंद से करीबन 150 ट्रेनें भी केंद्र ने रद्द कर दी है। इसका कारण है प्रदर्शनकारी किसान सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक कई स्थानों पर रेल पटरियां बंद करेंगे, जिससे यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित होगी। दिल्ली, अंबाला और फिरोजपुर में अपने डिवीजनों को भेजे गए संदेश में, उत्तरी रेलवे ने 150 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिनमें तीन वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं- दो नई दिल्ली और वैष्णो देवी के बीच और एक नई दिल्ली और अंब अंदौरा के बीच।

बंद रहेंगी बसें

पनबस व पीआरटीसी यूनियन ने भी बंद को समर्थन दिया है। इसी वजह से सोमवार सुबह 10 से लेकर दोपहर 2 बजे तक चार घंटे सरकारी बसें नहीं चलेंगी। पंजाब बंद को लेकर यूनियन की बैठक हुई थी जिसमें यह फैसला लिया गया। यूनियन के प्रधान रेशम सिंह ने कहा कि किसानों ने सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान किया है, लेकिन पूरे दिन की हड़ताल संभव नहीं है। वह लोगों को परेशान नहीं करना चाहते। इसी वजह से वे चार घंटे तक किसानों का साथ देंगे।

सब्जी मंडी पर पड़ेगा असर या नहीं!

इस बंद में दूध विक्रेताओं ने भी सड़कों पर न आने का फैसला किया है, क्योंकि बंद का असर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा, ऐसे में कड़ाके की सर्दी के बीच विक्रेताओं के लिए सुबह 7 बजे तक दूध देना और घर वापस जाना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। वहीं, फल और सब्जी मंडी भी इस बंद से प्रभावित हो सकती है, क्योंकि सड़कें ज्यातर बंद रहने की उम्मीद है। साथ ही ट्रक संचालकों का भी इस बंद को समर्थन है। ऐसे में आज 4 बजे से पहले कोई भी ताजा सप्लाई मंडी में नहीं होगी।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

FAQ Section:

आज पंजाब बंद क्यों है?

पंजाब बंद किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में किया जा रहा है, जो अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं।

पंजाब बंद से ट्रेनों की सेवा पर क्या असर पड़ेगा?

पंजाब बंद के कारण करीब 150 ट्रेनें रद्द की गई हैं, जिनमें वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं।

पंजाब बंद से बसों की सेवा पर क्या असर होगा?

पनबस और पीआरटीसी यूनियन ने बंद का समर्थन किया है, जिसके कारण सरकारी बसों का संचालन सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा।

पंजाब बंद के दौरान दूध और सब्जी की आपूर्ति पर क्या असर होगा?

दूध विक्रेताओं ने सड़कों पर न आने का फैसला लिया है, और सब्जी मंडी में ताजे माल की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है।

पंजाब बंद में कितने समय तक प्रभावित रहेगी सेवाएं?

बंद का असर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा, हालांकि बस सेवाएं चार घंटे तक प्रभावित रहेंगी।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Shyam Dwivedi
Shyam Dwivedi

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years

और भी पढ़ें...

Web Title: Entire Punjab will remain closed today, farmers are adamant on these demands

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm