BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

कोई भी गुंडा अपने को सपा के संस्कारों के करीब पाता है : योगी

कोई भी गुंडा अपने को सपा के संस्कारों के करीब पाता है : योगी

कोई भी गुंडा अपने को सपा के संस्कारों के करीब पाता है : योगी
Bhasha
Published: 24 Aug 2026 | 3:21 pmModified: 24 Aug 2026 | 3:21 pm

रायबरेली, 24 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव से लेकर प्रदेश तक कोई भी “गुंडा” अपने आप को सपा के संस्कारों के करीब पाता है।

योगी ने रायबरेली में 879 करोड़ रुपये से अधिक की 346 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर स्वतंत्रता सेनानियों और देश के नायकों को उचित सम्मान नहीं देने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि केवल गांधी परिवार को सम्मान मिलना चाहिए, जबकि सपा अपने “सैफई सिंडिकेट” तक सीमित है।

योगी ने आरोप लगाया कि सपा शासन में गुंडों का काम गरीबों की जमीन पर कब्जा करना, व्यापारियों से चौथ वसूलना और बेटियों की सुरक्षा को खतरे में डालना था।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए योगी ने उनके हालिया बयान का जिक्र किया और कहा कि सपा “परिवारवाद” की राजनीति करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने प्रदेश की पहचान के सामने संकट खड़ा किया है।

इस मौके पर स्कूली छात्राओं ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर राखी बांधी। योगी ने उन्हें आशीर्वाद और उपहार दिए। उन्होंने सपेरा समुदाय के प्रतिनिधियों को आवासीय पट्टे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, लैपटॉप व स्वीकृति पत्र भी बांटे।

भाषा

आनन्द

मनीषा पारुल

पारुल

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: कोई भी गुंडा अपने को सपा के संस्कारों के करीब पाता है : योगी

People also search for:AdityanathspupUP Adityanath SP
शहर की खबरें
जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

जापानी नागरिकों से ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:53 pm
रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रक्षा मंत्रालय का ठेका दिलाने के नाम पर 15.69 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 11:22 pm
मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

मेरठ: पति की हत्या के मामले में महिला और उसके मुंहबोले भांजे को उम्रकैद

30 Sept 2026 | 11:22 pm
टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

टॉफी का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची से आपत्तिजनक कृत्य, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

30 Sept 2026 | 10:57 pm
सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

सपा के राज्यसभा उम्मीदवार नथवानी ने हलफनामे में घोषित की 373 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति

30 Sept 2026 | 10:07 pm
सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

सीबीआई की अंतिम रिपोर्ट पर ‘आपत्ति नहीं’ जताने वाले आईएएस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई रद्द

30 Sept 2026 | 9:51 pm
लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

लेखपाल पर ग्रामीण को एससी-एसटी अधिनियम के मामले में फंसाने की धमकी देने का आरोप, जांच के आदेश

30 Sept 2026 | 9:44 pm
वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

वाराणसी के शिव मंदिर पर लगा ‘पाकिस्तानेश्वर महादेव’ का बोर्ड, कार्रवाई की मांग

30 Sept 2026 | 8:30 pm