BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Rahul Gandhi in Raebareli: “उत्तर प्रदेश से BJP साफ हो जाती अगर..” चुनावी गठबंधन पर सांसद राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान, मायावती का किया जिक्र

राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल मच गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश की राजनीति को नया मोड़ दे …

Rahul Gandhi targets Mayawati

Rahul Gandhi targets Mayawati

satya prakash
Published: 20 Feb 2025 | 7:12 pmModified: 20 Feb 2025 | 7:12 pm
HIGHLIGHTS
  1. राहुल गांधी का बड़ा आरोप – मायावती ने बीजेपी से मिलकर विपक्ष को कमजोर किया
  2. दलित छात्रों संग संवाद में बोले राहुल – संविधान दलितों की ताकत, संघर्ष जारी रहेगा
  3. यूपी की राजनीति गरमाई, राहुल गांधी ने मायावती पर साधा निशाना, गठबंधन की बात की

Rahul Gandhi targets Mayawati: रायबरेली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुरुवार (20 फरवरी 2025) को अपने दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दलित छात्रों के साथ संवाद किया और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को लेकर बड़ा बयान दिया।

Read Also: NDA Chief Ministers Meeting: एनडीए गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन.. PM मोदी की अगुवाई में बैठक में शामिल हुए BJP शासित और गठबंधन दल के सीएम

मायावती पर बीजेपी से साठगांठ का आरोप

राहुल गांधी ने मूल भारती छात्रावास में छात्रों को संबोधित करते हुए सवाल उठाया, "बहनजी (मायावती) ने आज तक कोई चुनाव मजबूती से क्यों नहीं लड़ा? हम चाहते थे कि वे बीजेपी के खिलाफ हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ें। अगर कांग्रेस, सपा और बसपा एकसाथ आते, तो बीजेपी को हराना नामुमकिन नहीं होता।" उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती विपक्ष को मजबूत करने के बजाय, अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी की "बी टीम" के रूप में काम कर रही हैं।

दलितों के अधिकार और संवैधानिक योगदान पर जोर

Rahul Gandhi targets Mayawati: राहुल गांधी ने संविधान निर्माण में दलित समुदाय के योगदान को रेखांकित करते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, "डॉ. अंबेडकर के पास पर्याप्त सुविधाएं नहीं थीं, फिर भी उन्होंने पूरे राजनीतिक और सामाजिक तंत्र को हिला दिया था।" राहुल ने भारत की शीर्ष 500 कंपनियों का उदाहरण देते हुए छात्रों से पूछा कि उनमें से कितनी कंपनियों के प्रमुख दलित समुदाय से आते हैं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि देश की व्यवस्था दलितों के विरुद्ध काम करती है और उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए लगातार बाधाएं खड़ी की जाती हैं। उन्होंने कहा, "यह व्यवस्था आपको हर दिन चुनौती देती है, और अधिकतर बार आपको इस बात का एहसास भी नहीं होता कि यह आपके खिलाफ कैसे काम कर रही है। हमें यह समझने की जरूरत है कि संविधान की विचारधारा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मैं पूरी गारंटी के साथ कह सकता हूं कि अगर इस देश में दलित नहीं होते, तो हमें संविधान भी नहीं मिलता।"

Read Also: MP Borad Exam: 10वीं-12वीं के परीक्षार्थियों के लिए जरूरी खबर, समय को लेकर जारी हुआ ये नया निर्देश, जानिए क्या है पूरा मामला

Rahul Gandhi targets Mayawati: राहुल गांधी के इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल मच गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश की राजनीति को नया मोड़ दे सकती है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मायावती ने कभी मजबूती से चुनाव नहीं लड़ा और अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी की "बी टीम" के रूप में काम कर रही हैं।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Rahul Gandhi targets Mayawati, Many important things were said regarding the electoral alliance in Uttar Pradesh

शहर की खबरें
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

राज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन

01 Oct 2026 | 9:32 pm
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm