CG News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में चिटफंड घोटाला! 85 हजार लोगों ने लगाए 250 करोड़ रुपए, सिर्फ 10 लाख की रिकवरी, कुर्की पर सालों से अटका सिस्टम
CG News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में चिटफंड घोटाला! 85 हजार लोगों ने लगाए 250 करोड़ रुपए, सिर्फ 10 लाख की रिकवरी, कुर्की पर सालों से अटका सिस्टम

CG News, Raigarh chit fund scam, chit fund recovery Raigarh, Raigarh investors cheated, chit fund fraud Chhattisgarh, chit fund property seizure, chit fund directors arrested, chit fund police action, chit fund FIR Raigarh,
- रायगढ़ में चिटफंड घोटाला,
- 85 हजार लोगों ने लगाए 250 करोड़ रुपए,
- सिर्फ 10 लाख रुपए की रिकवरी
रायगढ़: Raigarh News: जिले में चिट फंड कंपनियों से रकम की रिकवरी पुलिस के लिए सर दर्द बनी हुई है। जिले में 85000 से अधिक लोगों ने चिट फंड कंपनियों में ढाई सौ करोड़ से अधिक का निवेश किया है लेकिन इसके एवज में पुलिस अब तक सिर्फ 10 लाख रुपए की रिकवरी ही कर पाई है। जिले में सिर्फ पांच निवेशकों को ही पैसा वापस मिल पाया है। चिटफंड कंपनियों की जिन संपत्तियों का चिंहाँकन किया गया है उनकी कुर्की की प्रक्रिया भी सालों से लंबित है। ऐसे में पीड़ित आज भी रकम वापसी की बाट जोह रहे हैं।
CG News: दरअसल पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए निवेशकों से चिट फंड कंपनियों में निवेश की गई रकम की जानकारी मांगी थी। रकम वापसी के लिए निवेशकों से आवेदन भी जमा कराए गए थे। तब रायगढ़ जिले में तकरीबन 85000 से अधिक लोगों ने रकम वापसी के लिए प्रशासन के समक्ष आवेदन किया था। जिले में पुलिस के पास चिट फंड कंपनियों के खिलाफ महज 29 शिकायतें पहुंची जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर कंपनियों के डायरेक्टर के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू की गई ।
Read More : उत्तरकाशी में बादल फटने से बड़ा हादसा, 20 सेकंड में तबाह हो गया गांव, वीडियो देखकर दहल जाएगा आपका दिल
CG News: रायगढ़ जिले में चिट फंड कंपनियों के लगभग 75 डायरेक्टर और अन्य कर्मचारियों की गिरफ्तारियां की गई थी। लेकिन यह विडंबना कहीं जाएगी की रकम की रिकवरी के मामले में कार्रवाई शून्य ही रही है। पुलिस ने चिट फंड कंपनियों की तीन अरब 39 करोड़ की संपत्ति का चिन्हांकन जरूर किया लेकिन उनकी कुर्की की प्रक्रिया आप तक लंबित है। अधिकांश कंपनियों की संपत्तियां अलग-अलग स्टेट में होने की वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इधर मामले को लेकर कांग्रेस राज्य सरकार पर निशाना साध रही। कांग्रेस का कहना है कि पूर्ववर्ती सरकार में जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया था तब लोगों ने रकम वापसी के लिए आवेदन भी दिए थे लेकिन सरकार बदलते ही भाजपा ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। नतीजन निवेशक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। राज्य सरकार को कंपनियों से रकम की रिकवरी पर ध्यान देना चाहिए। बाइट 1 अनिल शुक्ला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी चेयर में बैठे हुए ।
Read More : छत्तीसगढ़िया पिहरी.. कीमत और जायके में पनीर भी इससे पीछे, बाजार की कीमत जानकर छूट जायेंगे पसीने
CG News: इधर मामले में पुलिस चिट फंड कंपनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की बात कह रही है। एडिशनल एसपी का कहना है कि जो भी प्रकरण आते हैं उसे मामले में पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जिले में अब तक 29 लोगों की शिकायत पर चिटफंड कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसमें से 16 मामलों का निराकरण किया जा चुका है। पुलिस ने 22 मामलों में तीन अरब 39 करोड़ की संपत्ति का पता लगाया है। इन संपत्तियों का चिंहांकन कर कुर्की की प्रक्रिया के लिए शासन को भेजा गया है। शासन से निर्देश मिलते ही संपत्ति कुर्क कर रकम की कार्रवाई की जाएगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: अब तक 85,000 निवेशकों में से केवल पांच को ही रकम वापस मिली है। कुल ₹250 करोड़ निवेश में से सिर्फ ₹10 लाख की ही रिकवरी हो पाई है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG News: 85 thousand people invested 250 crore rupees in Raigarh chit fund scam
रायगढ़
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm