BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Gare Pelma 2 Project: गारे-पेलमा 2 परियोजना पर ग्रामीणों और महाजेनको अधिकारियों की अहम बैठक, 14 गांवों के 4000 परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

Gare Pelma 2 Project: गारे-पेलमा 2 परियोजना पर ग्रामीणों और महाजेनको अधिकारियों की अहम बैठक, 14 गांवों के 4000 परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

Gare Pelma 2 Project, Mahagenco Raigarh meeting, Raigarh land acquisition, Raigarh displacement issue, Mahagenco compensation plan, Gare Pelma villagers demand, Mahagenco employment promise, Raigarh rural meeting,

tikesh Kumar
Published: 20 Aug 2025 | 8:33 pmModified: 20 Aug 2025 | 8:33 pm
HIGHLIGHTS
  1. ग्रामीणों और महाजेनको अधिकारियों की सीधी मुलाकात,
  2. 14 गांवों के 4000 परिवारों को मिलेगा लाभ,
  3. रोजगार और पुनर्वास से क्षेत्रीय विकास को गति,

रायगढ़: Raigarh News: रायगढ़ जिले के ग्राम ढोलनारा में 19 अगस्त 2025 को ग्रामीणों ने महाजेनको कंपनी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में भूमि अधिग्रहण और विस्थापन से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष उल्लेखनीय है कि महाजेनको टीम, कार्यकारी निदेशक के नेतृत्व में, मुंबई से इस बैठक में शामिल होने आई थी ताकि गारे-पेलमा 2 परियोजना को गति दी जा सके। Gare Pelma 2 Project

Read More : युवती ने ब्लेड से 21 बार काटा हाथ! मोबाइल पर बात करते-करते किया वार, घायल होने के बाद बेहोश होकर गिरी

Gare Pelma 2 Project: ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि प्रभावित किसानों को उनकी निजी भूमि और संपत्तियों का उचित मुआवज़ा शीघ्र उपलब्ध कराया जाए। प्रभावित परिवारों को उनकी योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर रोजगार दिया जाए तथा विस्थापित परिवारों के लिए पुनर्वास की समुचित व्यवस्था की जाए। ग्रामीणों ने यह भी पूछा कि मुआवज़ा मिलने के बाद वे अपनी भूमि पर कब तक रह पाएंगे और कंपनी द्वारा रोजगार कितने वर्षों तक सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा, विस्थापन की स्थिति में रोजगार के स्थान पर एकमुश्त वित्तीय पैकेज का विकल्प दिए जाने की भी मांग की गई।

Read More : अर्चना तिवारी की पहली तस्वीर आई सामने, पुलिस ने इस जगह गुप्त तरीके से परिजनों को सौंपा, देखें वीडियो

Gare Pelma 2 Project: बैठक में कंपनी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भूमि अधिग्रहण मुआवज़े की प्रक्रिया कलेक्टर और एसडीएम के साथ समन्वय में चल रही है। जैसे ही प्रशासन से आदेश प्राप्त होंगे, कंपनी मुआवज़ा राशि जमा कर देगी और उसका वितरण शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने यह भी बताया कि खदान की लीज़ 30 वर्षों के लिए स्वीकृत है और पुनर्वास व एकमुश्त सेटलमेंट से जुड़े निर्णय सरकार और प्रशासन के मार्गदर्शन में ही किए जाएंगे। रोजगार संबंधी व्यवस्था भी सरकार द्वारा निर्धारित नियमों और दरों के अनुसार लागू की जाएगी।

Read More : रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट पकड़ी गई कॉलेज छात्रा, जुर्माना वसूलने के बाद महिला टीसी ने जड़ा थप्पड़, गाली-गलौज का लगाया आरोप

Gare Pelma 2 Project: बैठक में उपसरपंच प्रगेआह गुप्ता, पूर्व उपसरपंच संतोष बेहरा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, राथू गुप्ता, बूढ़ा गोटिया गुप्ता, सरोज बेहरा, सुंदर राठिया, भक्ति राठिया, विनय गुप्ता, फुलेश्वर राठिया, मिंकतन भगत, घुराउ भगत, राठू चौहान (कोटवार), रमेश्वर भगत सहित लगभग 200 ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और कंपनी द्वारा उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा, जिससे प्रभावित परिवारों को समय पर मुआवज़ा, रोजगार और पुनर्वास की सुविधा मिल सके और विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक न्याय भी सुनिश्चित हो।

Read More : एकतरफा प्यार में पागल आशिक बना कातिल, कार चढ़ाकर कर दी नाबालिग की हत्या, मामला जानकर कांप जाएगी रूह

Gare Pelma 2 Project: अंत में कंपनी अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों की मांगों और हितों को ध्यान में रखते हुए कंपनी द्वारा जो भी सर्वोत्तम संभव कदम होंगे, वे सरकार के मार्गदर्शन में उठाए जाएंगे ताकि गांव और ग्रामीणों का भविष्य सुरक्षित और बेहतर बन सके। इस परियोजना से 14 गाँवों के लगभग 4000 परिवार लाभान्वित होंगे, जिन्हें बेहतर पुनर्वास और रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अतिरिक्त, इस परियोजना से राज्य को राजस्व का योगदान मिलेगा और निवेश से क्षेत्रीय विकास को गति प्राप्त होगी।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इस परियोजना से लगभग 14 गाँवों के 4000 परिवार प्रभावित होंगे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Gare Pelma 2 Project: Important meeting of villagers and Mahagenco officials on Gare-Pelma 2 project

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm