Raigarh Crime News: श्याम मंदिर चोरी कांड सुलझा, 6 आरोपी गिरफ्तार, पति-पत्नी समेत गिरोह से बरामद हुआ पूरा माल
Raigarh Crime News: श्याम मंदिर चोरी कांड सुलझा, 6 आरोपी गिरफ्तार, पति-पत्नी समेत गिरोह से बरामद हुआ पूरा माल

Raigarh Crime News, Raigarh temple theft, Shyam Mandir robbery, temple gold theft Raigarh, Raigarh police arrest, temple burglary India, stolen crown recovered, temple jewelry theft,
- श्याम मंदिर चोरी कांड सुलझा,
- 6 आरोपी गिरफ्तार,
- सोने का मुकुट, गहने, नकदी और बाइक बरामद,
रायगढ़: Raigarh Crime News: रायगढ़ के श्याम मंदिर में हुई चोरी की गुत्थीपुलिस ने सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से मंदिर से चोरी गया मुकुट, छत्र, कुंडल, व अन्य आभूषणों सहित दस हजार रुपए नगद और बाइक भी बरामद की गई है। पकड़े गए चोर सारंगढ़ जिले के सरिया और उड़ीसा के रहने वाले हैं। आरोपियों में शामिल पति-पत्नी ने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी के माल को खपाया था।
Raigarh Crime News: दरअसल सप्ताह भर पहले चोरों ने श्याम मंदिर को निशाना बनाया था और मंदिर का ताला तोड़कर भगवान कृष्ण का सोने का मुकुट, कुंडल छत्र और गहने सहित दान पेटी में रखा कैश ले उड़े थे। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की तस्वीर कैद हुई थी। पुलिस इस आधार पर मामले की पतासाजी में जुटी हुई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने संदेही की पहचान सरिया निवासी सारथी यादव के रूप में की। जब पुलिस की टीम संदेही के घर पहुंची तो वह फरार हो गया। ऐसे में पुलिस को इस बात की पुष्टि हो गई की वही आरोपी है। पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों में दबिश दी और उड़ीसा बॉर्डर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Read More: होटल में चल रही मीटिंग के दौरान तोड़फोड़ और मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना, तीन आरोपियों पर FIR दर्ज
Raigarh Crime News: आरोपी ने बताया कि वह 13 जुलाई को रायगढ़ आया था और सुबह से शाम तक मंदिर की रेकी की थी। देर रात उसने लोहे के रॉड से मंदिर का ताला तोड़ा और गहने और रुपए चोरी किए। चोरी का माल लेकर वह घर पहुंचा और अपनी पत्नी नवादाई और साथी मानस भोय, उपेन्द्र भोय, विजय उर्फ बिज्जु प्रधान, दिव्य प्रधान को पूरी घटना की जानकारी दी। सारे लोग मिलकर माल को खपाने की तैयारी में थे। लेकिन पुलिस की सक्रियता से सभी धर दबोचे गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से सारे जेवरात, नकदी, घटना में प्रयुक्त लोहे का रॉड, एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह चोरी की घटना 13 जुलाई की रात को अंजाम दी गई थी।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Raigarh Crime News: Shyam Mandir theft case solved
रायगढ़
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am