BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Panchayat polls in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 77.06 प्रतिशत मतदान, 43 विकास खंडों में हुआ मतदान

panchayat polls in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 77.06 प्रतिशत मतदान

panchayat polls in Chhattisgarh. image source: ibc24

panchayat polls in Chhattisgarh. image source: ibc24

Dr.Anil Shukla
Published: 20 Feb 2025 | 10:30 pmModified: 20 Feb 2025 | 10:53 pm
HIGHLIGHTS
  1. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान
  2. दूसरे चरण में 77.06 प्रतिशत मतदान हुआ
  3. दूसरे चरण के लिए 43 विकास खंडों में 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए

रायपुर: panchayat polls in Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ, जिसमें 77.06 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया, ''आज राज्य के 43 विकास खंडों में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण में 77.06 प्रतिशत मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों से अंतिम मतदान के आंकड़े अभी प्राप्त नहीं हुए हैं इसलिए मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकती है। मतदान मतपत्रों के माध्यम से हुआ।''

read more: गुजरात सरकार ने 2025-26 के लिए 3.70 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया

दूसरे चरण के लिए 43 विकास खंडों में 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए

उन्होंने बताया कि सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6:45 बजे से दोपहर दो बजे तक था, जबकि अन्य जगहों पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। राज्य में पंचायत के चुनाव तीन स्तरों पर होते हैं- ग्राम पंचायत (गांव), जनपद पंचायत (ब्लॉक) और जिला पंचायत (जिला)। पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते। दूसरे चरण के लिए 43 विकास खंडों में 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में वार्ड पंच के लिए 65,716, सरपंच के लिए 15,217, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 3,885 और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 699 उम्मीदवार मैदान में थे।

उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को पंचायत चुनाव के पहले चरण में 27,210 वार्ड पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के 149 पदों के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक चरण में वोट डाले जाने के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना की जा रही है।

read more:  Gwalior News: “चोर हूं मुझे शांति से चोरी करने दो नहीं तो सबको मार डालूंगा”, चोरी करने से पहले लिखता है पत्र, मामला जान पुलिस भी हुई हैरान

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव तीन चरणों में हो रहे हैं। पहला चरण 17 फरवरी को संपन्न हुआ, दूसरा चरण 20 फरवरी को हुआ, और तीसरा व अंतिम चरण 23 फरवरी को होगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Dr.Anil Shukla
Dr.Anil Shukla

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com

और भी पढ़ें...

Web Title: 77.06 per cent voter turnout in second phase of panchayat polls in Chhattisgarh

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm