एक नवंबर को बंद रहेंगे सभी सरकारी कार्यालय और संस्थाएं, जारी किया गया आदेश…देखें
Order issued for holiday on chhattisgarh Foundation Day: सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि राज्य स्थापन दिवस यानि 1 नवंबर को सभी …
रायपुर : Order issued for holiday on chhattisgarh Foundation Day, छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने स्थापना दिवस पर छुट्टी का आदेश जारी कर दिया है। इस संदर्भ में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि राज्य स्थापन दिवस यानि 1 नवंबर को सभी शासकीय कार्यालय और संस्थाएं बंद रहेगी। हालांकि बैंक, कोषालय और उप कोषालय पर ये निर्देश लागू नहीं होगा।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस समारोह 1 नवंबर को लेकर इस बार तारीखों का पेंच सामने आ रहा है। दरअसल, इस बार दीपावली 31 अक्टूबर को और उसके बाद 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा है। ऐसे में इन्ही दिनों में राज्योत्सव का आयोजन मुश्किल लग रहा है।
read more: कूटनीतिक फेरबदल के बीच बांग्लादेश ने भारत से अपने राजदूत को वापस बुलाया
सूत्रों की मानें तो इस बार राज्योत्सव तीन दिनों का यानि 4 से 6 नवंबर तक का हो सकता है। हालाकि इस मामले में सरकार का फैसला आना अभी बाकी है।
बता दें कि राज्य गठन पर हर साल होने वाला आयोजन छत्तीसगढ़ के गौरव से जुड़ा एक महत्वपूर्ण आयोजन है। इसकी तैयारी पिछले कुछ महीनों से चल रही है। इस अवसर पर राज्य का गौरव बढ़ाने वाले लोगों को राज्य अलंकरण पुरस्कारों से नवाजा जाता है। इसके लिए भी प्रक्रिया चल रही है। लेकिन इस बार के राज्योत्सव के दौरान ही सबसे बड़ा धार्मिक पर्व भी आ रहा है। बताया गया है कि 1 नवंबर को दीपावली और 2 को गोवर्धन पूजा, 3 को भाईदूज होने के कारण लोग राज्योत्सव में शामिल नहीं हो पाएंगे। लिहाजा इस संबंध में अब सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर ये विचार चल रहा है कि राज्योत्सव की तारीख को बढ़ाया जाए।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: All government offices and institutions will remain closed on November 1, order issued... see
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 amछत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया
30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह
30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत
30 Sept 2026 | 3:14 pmभारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!
30 Sept 2026 | 2:30 pm